साप्ताहिक राशिफल (27 अप्रैल, 2015 - 3 मई, 2015)

क्या आप आने वाले समय पर एक नज़र मारना चाहते हैं? क्या आप अपने भविष्य के बारे में सटीक जानकारी पाना चाहते हैं? तो पढ़िए हमारे ज्योतिषी द्वारा तैयार किए गए साप्ताहिक राशिफल और प्रेम साप्ताहिक राशिफल और जानिए अपने आने वाले सप्ताह के बारे में।


27 April 2015 se 3 May 2015 tak ane wale saptah me jaane apna bhavishya.





(अप्रैल 27 - मई 3, 2015) सप्ताह एक नज़र में

  • अप्रैल 27, 2015: जानकी जयंती या सीता नवमी 
  • अप्रैल 29, 2015: मोहिनी एकादशी व्रत  

विशेष: साप्ताहिक राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चन्द्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: चन्द्र राशि कैलकुलेटर


Click here to read in English…


मेष


यह सप्ताह आपके लिए हर तरह से उत्तम है। आपको कई फ़ायदे होंगे। कमाई में वृद्धि होगी और पैसे कमाने के और जरिए बनेंगे। आपके भाई-बहिन से भी आपको फ़ायदे मिल सकते हैं। आपके पिता आपको सहयोग करेंगे, लेकिन आपको अपनी माता की सेहत की तरफ ध्यान देना पड़ेगा। आपको अपने काम की वज़ह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। सरदर्द हो सकता है लेकिन घबराने की ज़रूरत नही है।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल


यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। हाँ ऐसा हो सकता है कि आप अपने प्रेम को लेकर कुछ भावुक रहें। सप्ताह की शुरुआत में आप कुछ चिंतित रह सकते हैं। मिलना हो तो किसी मित्र के यहाँ मिल सकते है। सप्ताह का मध्य काफ़ी अनुकूल है। विवाह या सगाई की बात करनी हो तो भी समय अनुकूल है। सप्ताहांत भी काफ़ी अनुकूल है लेकिन इस समय किसी भी मामले में ज़िद करने से बचें।

भाग्य स्टार: 4/5

सावधानी/ उपचार: अपने गुस्से पर काबू रखें वर्ना परेशानी हो सकती है।

अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मेष राशि



वृषभ


दफ़्तर में कुछ चीज़े आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपको हिम्मत के साथ उनका सामना करना होगा। आपकी इच्छा शक्ति और क्षमता में वृद्धि होगी। आपके वरिष्ठ आपकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा। आपको आपके पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। आपको सलाह है कि अपने शब्दों पर ध्यान रखें और गुस्सा करने से बचें। जीवन में उतार-चढ़ाव होते रहेंगे।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल


यह सप्ताह आपके प्रेम प्रसंग के लिए मिला-जुला रहने वाला है लेकिन प्रेम के मामले में पारदर्शिता रखनी बहुत ज़रूरी होगी। शुरुआती दिनों में सुखद यात्रा के उत्तम योग बने हैं। ऐसे में साथ में यात्रा करें या फोन आदि के माध्यम से एक दूसरे से अनवरत जुड़े रहना ठीक रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी घरेलू मामले को लेकर आपसी बहस सम्भव है अत: इससे बचें। सप्ताहांत में संदेह के आधार पर आपसी नाराज़गी न बढ़ाएँ।

भाग्य स्टार: 2.5/5

सावधानी/ उपचार: ध्यान लगाने से एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी।

अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृषभ राशि


मिथुन


जीवन-साथी की ख़राब सेहत की वजह से घर में ख़ुशियों की कमी आएगी। आप चिड़चिड़े महसूस करेंगे लेकिन आपको शांत और संयम रखने की ज़रूरत है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आपके बच्चे आपका ध्यान रखेंगे। आपको दफ़्तर में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। वित्तीय फैसले लेने के लिए यह बहुत अच्छा वक़्त है। 
 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूलता लिए हुए है। खास कर वो लोग जो समाज की मर्यादाओ को अधिक महत्त्व नहीं देते उनके दोनो हाथों में लड्डू होने जैसी स्थिति रहने वाली है। शुरुआती दिनों में आप धन खर्च कर जीवन का आनंद तलाशने की कोशिश में रहेंगे। वहीं मध्य में थोड़ा मनोरंजन और थोड़ा एकांतवाश आनंद देगा। सप्ताहांत की बात करें तो वह बहुत ही मज़ेदार रहने वाला है।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: अपने पैसों को संभाल कर रखें और बेफिज़ूल का खर्चा ना करें।

अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मिथुन राशि


कर्क


इस सप्ताह आपको कई वित्तीय फ़ायदे हो सकते हैं। अगर आप पर शुभ दशा चल रही है तो आप असीम दौलत के मालिक बन सकते हैं। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। कानूनी मामलों के लिए अच्छा वक़्त है, परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आपकी निजी ज़िन्दगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा। परिवार और जीवन-साथी का सहयोग मिलेगा लेकिन भाई-बहन के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


सप्ताह प्रेम के लिए अनुकूल तो है लेकिन प्रेम को पाने के चक्कर में बेवकूफ़ बनने से बचें। ऐसा हो सकता है कि कोई प्रेम का दिखावा करके खर्चे करवाने की फ़िराक में रहे। ऐसे में जिन्हें आप भली भांति जानते हों उन्हीं से जुड़े तो बेहतर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप भावुक रहेंगे वहीं सप्ताह के मध्य में भी अनुकूलता बनी रहेगी। जबकि सप्ताहांत में पड़ोसी से प्रेम होने की स्थिति में सावधानी से काम लेना होगा।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: भगवान शिव की पूजा करने से आपकी परेशानी दूर हो सकती है।

अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कर्क राशि


सिंह


इस सप्ताह किस्मत आपका भरपूर सहयोग करेगी। आपका साहस और बुद्धि चरम पर होंगे। सामाजिक घृणता में वृद्धि होगी। दफ़्तर में वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। शत्रु आपके सामने खड़े नही हो पाएँगे। घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे और उनके लिए खर्चा भी कर सकते हैं। वाहन या घर खरीदने के लिए यह सबसे उत्तम समय है। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


यह सप्ताह प्रेम के लिए अधिक अनुकूलता देने में असमर्थ रह सकता है। ऐसे में प्रेम में संदेह, विवाद और फिर भावुकता का संतुलन जरूरी होगा। शुरुआत में किसी कारण से दूर रहना पड़ सकता है। हालांकि इस समय आपकी पूरी कोशिश रहेगी कि फोन आदि के माध्यम से जुड़े रहें। सप्ताह के मध्य में आप भावुक बने रहेंगे और प्यार का आनंद लेंगे। वहीं सप्ताहांत अनुकूल है लेकिन आपको एक दूसरे से बहस करने से बचना होगा।

भाग्य स्टार: 2.5/5

सावधानी/ उपचार: भगवान का नाम लेने से आपके अंदर एक नई सकारात्मक ऊर्जा आएगी।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: सिंह राशिफल


कन्या


किस्मत आपके पक्ष में है, लेकिन आपको चोट और एक्सीडेंट से सावधानी बरतनी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और आग से बचाव करें। अगर हो सके तो रात में वाहन ना चलाएँ। आप कई चीज़ों पर पैसे की बर्बादी कर सकते हैं, बच कर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको उनके ऊपर पैसा खर्चा करना पड़ेगा। अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है वरना परिणाम आपके पक्ष में नही आएगा।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि साथ में किसी यात्रा में जाना है तो जाइए, यात्रा काफ़ी सुखद रहने वाली है। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल रहने वाली है। प्यार का भरपूर आनंद मिलने वाला है लेकिन मध्य के कुछ दिन अधिक भाग दौड़ दे सकते हैं फलस्वरूप प्रेम को समय कम मिल पाएगा। वहीं सप्ताहांत फिर से पूर्ण अनुकूलता लेकर आएगा लेकिन प्रेम में पारदर्शिता की आवश्यकता रहेगी।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गुस्से से बच कर रहें।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: कन्या राशिफल


तुला


समाज में आपका यश और इज़्ज़त बढ़ेगा। दफ़्तर में कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा समय है, अपने प्रेम का आनंद लेंगे। कुँवारे लोगों की ज़िन्दगी में भी कोई विशेष व्यक्ति आएगा। घर में खुशियाँ आएँगी और परिवार का भी सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह कोई भी वित्तीय फ़ैसला लेने या शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले शांति से सोचें। आप में ऊर्जा का संचार रहेगा उसका सही दिशा में उपयोग करें। 
 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


सामान्य तौर पर इस सप्ताह प्यार में अनुकूलता लाने के प्रयास में रहेगा लेकिन अहंकार या क्रोध के कारण रिश्ते तनावपूर्ण रह सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम में प्रगाढ़ता आने के अच्छे योग हैं। यदि किसी सहकर्मी से प्रेम है तो और भी अनुकूलता रहेगी। आप काम और प्रेम के बीच अच्छा संतुलन बना पाएंगे। सप्ताह के मध्य में मर्यादित रहें। वहीं सप्ताहांत प्रेम में अनुकूलता के सुंदर योग लेकर आ रहा है।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: बुरी संगत का साथ छोड़िये और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लेकर जाएँ।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: तुला राशिफल


वृश्चिक


यह सप्ताह आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। आप ख़ुद को ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में प्रेम जीवन में परेशानी आ सकती है लेकिन सप्ताह के अंत में सभी पुराने झगड़े निपट जाएँगे। आपको सलाह है कि दफ़्तर में सभी के साथ खुशहाल माहौल बना कर रखें। बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम के लिए अनुकूल है लेकिन अमर्यादित होने से बचना ज़रूरी रहेगा। संदेह करने से भी बचें अन्यथा थोड़ी बहुत कहा सुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि सप्ताह की शुरुआत में किसी धार्मिक स्थान में जाएँ । साथ में यात्रा करना भी बेहतर विकल्प रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी सहकर्मी से प्रेम सम्भावित है। इस समय एक दूसरे को प्यार के साथ-साथ सम्मान भी दें। वहीं सप्ताहांत में मर्यादित रहना उचित रहेगा।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: भगवान हनुमान की रोज़ाना पूजा करें।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: वृश्चिक राशिफल


धनु


यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। आप दूसरों को अपने शब्दों से प्रभाव डालेंगे। लेकिन आपकी सेहत आपको सहयोग नही करेगी। मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं, अपना ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के साथ कुछ वाद विवाद हो सकता है। लेकिन सप्ताह के अंत में सब ठीक हो जाएगा। आप कहीं दूर की यात्रा के बारे में सोचेंगे।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रहने वाला है लेकिन क्रोध या आवेश को प्रेम के बीच न आने दें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी सी कमज़ोर रह सकती है। पार्टनर के जज्बातों की कद्र करें। जबकि मध्य काफ़ी बेहतर रहेगा प्यार के बदले बेहतर प्यार मिलेगा लेकिन सप्ताहांत कर्म के अनुसार फल देगा यानी प्यार से रहने पर प्रगाढ़ता व संदेह करने पर विवाद सम्भावित है।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: सकरात्मक ऊर्जा के लिए रोज़ाना योग करें और ध्यान लगाएँ।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: धनु राशिफल


मकर


इस सप्ताह बहुत से अच्छे समाचार आपका इंतज़ार कर रहें हैं। आपको प्रयत्न करने से सफ़लता मिलेगी, दफ़्तर में तारीफ़ होगी, परिवार से सहयोग मिलेगा। नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा वक़्त है। नौकरी ढूंढ़ने वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा। अगर किसी शुभ ग्रह की दशा हुई तो वक़्त आपको अच्छी चीज़ें देगा। घर में खुशियाँ और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


यद्यपि प्रेम के लिए यह सप्ताह अनुकूल है लेकिन वासनात्मक विचारों से बचाव ज़रूरी होगा क्योंकि ऐसा न करने पर रिश्तों में तनाव संभावित है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल रहने वाली है। यदि आप विवाहित हैं तो इस समय आपको प्रेम का भरपूर आनंद मिलने वाला है। लेकिन सप्ताह का मध्य भाग अनुकूल नहीं है अत: मर्यादित रहना बहुत ज़रूरी होगा। वहीं सप्ताहांत प्यार के लिए काफ़ी अनुकूल है।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: वासना के बारे में ना सोचें और नियंत्रित रहें।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: मकर राशिफल


कुम्भ


आपको जल्दी ही घर में किसी नए सदस्य के आने के बारे में अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। वह आपको भरपूर सहयोग करेंगे। घर में कोई शुभ कार्य किया जा सकता है। अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो जाने के लिए यह सबसे उत्तम समय है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन आप पैसों की बर्बादी नही करेंगे।
साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए सामान्यत: अच्छा रहेगा विशेषकर उन लोगो को और अच्छे फल मिलेंगे जो विवाहित हैं अथवा विवाह करने की योजना में हैं। सप्ताह की शुरुआत बढ़िया है बस किसी भी बात का बतंगड़ न बनाएँ और अहंकार से बचें। लेकिन सप्ताह का मध्य हर लिहाज से अच्छा है। विवाहितों को और भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे लेकिन सप्ताह के अंत में अनुकूलता की कमी रह सकती है। इस समय मर्यादित रहना बहुत ज़रूरी होगा।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: पैसों की बर्बादी ना करें।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: कुम्भ राशिफल


मीन


परिवार और बच्चों से खुशियाँ प्राप्त होंगी। आप उनके साथ घूमने जाएँगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी और आप अपना काफ़ी समय फेसबुक और व्हाट्सप्प जैसी साइट्स पर बिताएंगे। किसी से दिल दुखाने वाली बात ना करें। अचानक से पैसों की बरसात हो सकती है। आमदनी के नए साधन बनेंगे या आपको कोई फ़ायदे की डील मिलेगी। दूसरों पर आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल


सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अनुकूल है। कोई आपको प्रपोज कर सकता है। शैक्षणिक संस्थान में कोई पसंद आ सकता है। अपने से बड़ी उम्र वाला कोई अच्छा लग सकता है। लेकिन सप्ताह का मध्य प्यार में रिस्क लेने को प्रोत्साहित कर सकता है। इस समय पंगा करने से बचें। वहीं सप्ताहांत में संदेह से दूर रहें व एक दूसरे का पूरा खयाल रखें।

भाग्य स्टार: 2.5/5

सावधानी/ उपचार: अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: मीन राशिफल


आज के त्यौहार

आज की सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स

आज जानकी जयंती या सीता नवमी है। आज का दिन सीता माता के जन्मदिवस के तौर पर मनाया जाता है

आपका दिन शुभ रहे!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment