साप्ताहिक राशिफल (09 से 15 जनवरी 2017), जानिए इस सप्ताह का अपना भाग्यफल

जानिए अपने इस सप्ताह की भविष्यवाणियाँ सिर्फ़ और सिर्फ़ साप्ताहिक राशिफल 2017 के ज़रिए। इसकी सहायता से आप अपने निजि जीवन, क़ारोबार. नौकरी-पेशा आदि में आने वाली बाधाएँ एवं उसके समाधानों को आसानी से जान सकेंगे। साथ ही इसमें आपके प्रेम जीवन से संबंधित रोचक जानकारी दी गई हैं। 



मेष


साल का दूसरा सप्ताह आपके लिए अधिक लाभकारी है। आय कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे, हालाँकि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सामाजिक परोपकार में आपका अधिक मन लगेगा। वहीं लंबित कार्य भी आपके इस सप्ताह पूर्ण होने के आसार हैं।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूलता देने वाला रह सकता है। विशेषकर यदि आप किसी के समक्ष विवाह प्रस्ताव रखने का विचार कर रहे हैं तो सप्ताह मददगार सिद्ध हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत मीठी बातों से प्रेम में प्रगाढ़ता देने का वादा कर ही हैं। मध्य व अंत भी अनुकूल रहने वाला है फ़िर भी किसी बात को लेकर मन में डर के भाव भी रह सकते हैं।

उपाय: हनुमान चालीसा का जाप करें।

भाग्यस्टार: 4/5


वृषभ


कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपकी ज़िम्मेदारी में इज़ाफ़ा होगा। विवादों से दूरी बनाए रखेंगे तो सप्ताह बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। विद्यार्थी जीवन के लिए ये सात दिन बेहद अनुकूल हैं। इसमें आपको शानदार परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। रिश्तों में थोड़ी खटास आने की संभावना है। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम प्रसंगों के लिए औसत रह सकता है। इस समय न केवल वासनात्मक मनोभावों को संतुलित रखना होगा, बल्कि काम और प्रेम के बीच सामंजस्य भी बिठाना होगा। यदि ऐसा करने में आप कामयाब रहे तो परिणाम बेहतर रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत एवं मध्य काफ़ी अनुकूल है, लेकिन अंत में कुछ तनाव रह सकता है।

उपाय: माँ दुर्गा को पुष्प अर्पित करें।

भाग्यस्टार: 3/5


मिथुन


इस सप्ताह अपने कार्य के प्रति आप कटिबद्ध रहेंगे। लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा का सौभाग्य आपको इस सप्ताह मिल सकता है। जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें, अन्यथा दोनों के बीच रिश्ते तल्ख़ हो सकते हैं। इस सप्ताह आपका ख़र्च बढ़ सकता है। घरेलू एवं कार्य जीवन के शानदार रहने की संभावना है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल लग रहा है, लेकिन यदि फ़्लर्ट करने वाला नेचर है तो थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि फ़्लर्ट के कुछ साइड इफ़ेक्ट भी सामने आ सकते हैं। हालाँकि सप्ताह की शुरुआत में साथ रहने के मौक़े कम मिल पाएंगे। बेहतर होगा मध्य में अपनी बात को आगे बढ़ाएँ। सप्ताहांत अच्छा है ऐसे में साथ मिल बैठकर दिल की बात कहें और इंज्वॉय करें।

उपाय: विष्णु शहस्त्रनम का जाप करें

भाग्यस्टार: 3.5/5


कर्क


इस सप्ताह आप अधिक आय कमाने के प्रति लालायित रहेंगे। इसके अलावा धार्मिक क्रिया-क्लापों में भी आपका मन लगेगा। अपने कामुक विचारों पर लगाम लगाएँ, अन्यथा इससे आपकी छवि को नुकसान हो सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इस सप्ताह आपके किसी तीर्थ यात्रा में जाने के योग हैं।

प्रेमफल: इस सप्ताह में यदि आप अपनी लव लाइफ़ में अनुकूलता बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्रयास भी करना होगा। बेकार की ज़िद से बचें। साथ ही बात का बतंगड़ न बनाएँ। यदि ऐसा करने में कामयाब रहे तो सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहने वाली है। मध्य में परिणाम कुछ कमजोर रह सकते हैं, लेकिन सप्ताहांत काफ़ी अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा।

उपाय: बंदरों को गुड़ और चना खिलाएँ।

भाग्यस्टार: 2.5/5


सिंह


इस सप्ताह आप किसी बड़े निर्णय लेने से परहेज करें। आपको अचानक लाभ हो सकता है। वहीं जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते मधुर होंगे, हाँ थोड़ी नोक झोंक भी संभव है। बच्चों और अध्ययन की तरफ़ आप अधिक आकृषित होंगे। वहीं कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से सहायता मिलेगी। घर में किसी चीज़ को लेकर विवाद आदि हो सकता है।

प्रेमफल: सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा रहने वाला है। हालाँकि यदि प्रेम की आड़ में आपका उद्देश्य वासनात्मक तृप्ति को पूर्ण करना है तो सावधान रहें, इससे आपकी छवि धूमिल हो सकती है। ऐसे में प्रेम में पवित्रता बनाए रखने का सुझाव है। सप्ताह की शुरुआत में किसी सहकर्मी से प्रेम होने पर काफ़ी अनुकूल परिणाम मिलेंगे। मध्य कमजोर है, लेकिन सप्ताहांत अनुकूल है।

उपाय: प्रात: 8 बजे से पूर्व सूर्य को जल अर्पण करें।

भाग्यस्टार: 3.5/5


कन्या


इस सप्ताह आप अच्छे निर्णय लेंगे। साथ ही बुद्धि-विवेक, शिक्षा और वैवाहिक जीवन में किस्मत का साथ आपको मिलेगा। इसके बावजूद भी किसी परिस्थिति में आपको संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जो लोग घर ख़रीदने की योजना बना रहे हैं। उन्हें सफलता मिल सकती है। विदेशी सरज़मीं पर आपके क़दम पड़ सकते हैं।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला रहने वाला है। यदि आप मनोरंजन पसंद हैं तो साथ मिलकर मनोरंजन करने के योग हैं,लेकिन यदि आप मनोरंजन पसंद नहीं तो किसी कारण मन अशांत रह सकता है। पड़ोसी आप पर नज़र रह रहे हैं इस बात का ख़्याल रखते हुए आचरण करें। शुरुआत व मध्य की तुलना में सप्ताहांत अधिक अनुकूल रहेगा।

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को 4 केले चढ़ाएँ।

भाग्यस्टार: 3/5


तुला


इस सप्ताह प्यार को लेकर पार्टनर पर दबाव न बनाएँ। आपकी आय में इज़ाफ़ा होगा। महिलाओं को सम्मान दें और अपने कार्य के प्रति केन्द्रित रहें। पारिवारिक जीवन कुशल रहने वाला है। वहीं पार्टनर के साथ भी बेहतर पल गुज़ारने का अवसर प्राप्त होगा। दोनो के बीच सामंजस्य की स्थिति बनी रहेगी। 

प्रेमफल: सामान्यत: यह सप्ताह आपको औसत परिणाम देने की कोशिश में है। बेहतर बनाने का एक टिप हम आपको देते हैं। भूल कर भी व्यंगात्मक शैली न अपनाएं। मीठा बोले व साथी की पसंद वाले बात ही कहें। ऐसे न कर पाने की स्थिति में कम बोलें तो अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत कम अनुकूल है। मध्य बेहतर है व सप्ताहांत और भी अनुकूल रहने वाला है।

उपाय: छोटी कन्याओं को खीर खिलाएँ।

भाग्यस्टार: 3/5


वृश्चिक


इस सप्ताह मानसिक तनाव आपकी चिंता का विषय बन सकता है। कार्यक्षेत्र में सावधान रहें, कोई आपके ख़िलाफ़ साज़िश रच सकता है, हालाँकि इन सबके बावजूद आय में इज़ाफ़ा होगा। विद्यार्थी अपने पढ़ाई में भी बेहतर परिणाम पाएंगे। बच्चे आपकी ख़ुशियाँ का कारण होंगे। घर में किसी से वाद-विवाद हो सकता है। 

प्रेमफल: इस सप्ताह आपको अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। किसी को प्रपोज़ करने की प्रबल इच्छा रह सकती है। हालाँकि इस काम को सप्ताह के शुरुआती दिनों में ही कर डालें तो अच्छा रहेगा। सप्ताह का मध्य कमजोर है ऐसे में बड़े मर्यादित तरीक़े से काम लेना होगा। सप्ताहांत में अच्छे परिणाम मिलेंगे, कोई सहकर्मी अच्छा लग सकता है और बात आगे बढ़ सकती है।

उपाय: राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें।

भाग्यस्टार: 3.5/5


धनु


यह सप्ताह आपका शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको एक नई पहचान मिलेगी। कठिन परिश्रम की बदौलत आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी पर आँख मूँदकर भरोसा न करें, वरना इसमें आपको धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो आपको किसी तकलीफ़ का सामना करना पड़ सकता है। खाँसी-जुकाम जैसे लक्षण आपको परेशान कर सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। वहीं घरलू जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

प्रेमफल: इस सप्ताह सामान्यत: आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन साथी बीच-बीच में यह शिकायत कर सकता है कि आजकल आप सेल्फ़िस होते जा रहे हैं। हालाँकि उसकी यह बात सही नहीं है, लेकिन आरोप लगाने वाले को कौन रोक सकता। सप्ताह की शुरुआत के प्रयास कर साथी की इस धारणा को मिटाएँ। मध्य कमजोर है, लेकिन सप्ताहांत बेहतर रहेगा।

उपाय: शनिवार को सरसों का तेल दान करें।

भाग्यस्टार: 4/5


मकर


इस सप्ताह वाहन चला रहे हैं तो बेहद सावधानी बरतें। वहीं आपको इस हफ़्ते जीवनसाथी/प्रेमी के साथ रोमांस के पल गुज़ारने का भरपूर मौक़ा मिलेगा, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ मौक़ों में आप दोनों के दरम्यान तक़रार भी देखी जा सकती है। विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम के लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रहने वाला है, लेकिन साथी के प्रति पूर्णरूपेण वफ़ादारी रखने का संकल्प आपको भी रखना होगा। शुरुआती दिनों में कोई सहपाठी दिल में दस्तक दे सकता है। मध्य में प्यार भरी नोक झोक भी देखने को मिल सकती है, लेकिन सप्ताहांत में सावधान रहना होगा, कोई आपको बदनाम करने की कोशिश में रह सकता है।

उपाय: गणेश जी की पूजा करें।

भाग्यस्टार: 4/5


कुंभ


यह सप्ताह आपके लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। ऑफ़िस में कार्य का बोझ रहेगा। आपके ज़ेहन में कामुक विचारों का प्रवाह तेज़ होगा। जीवनसाथी के साथ तल्ख़ियाँ बढ़ सकती हैं। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। वहीं आर्थिक दृष्टि से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। अन्यथा आपको हानि भी हो सकती है। इसके इतर जीवनसाथी को लाभ मिलने की संभावना है।

प्रेमफल: इस सप्ताह आपको काफ़ी अनुकूल परिणाम मिलने के योग हैं। फिर भी ऐसा कुछ न करें कि सीधे आपके चरित्र पर उंगलियाँ उठें। सप्ताह की शुरुआत में अपने घर या किसी विश्वास पात्र के घर पर मिल कर खूब सारा समय साथ बिता सकते हैं। सप्ताह के मध्य में सहपाठी के प्रति मन आकृष्ट रह सकता है। सप्ताहांत भी मज़ेदार है।

उपाय: शनि मंत्र का जाप करें।

भाग्यस्टार: 3.5/5


मीन


इस सप्ताह आप बुद्धिमानी से निर्णय लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। वहीं कार्यक्षेत्र में आप मेहनत और लगन से कार्य करेंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। रोमांस भरे पलों का भी आनंद आपको इस सप्ताह मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अनुकूल है। बच्चों को देखकर मन प्रसन्न होगा।

प्रेमफल: सप्ताह प्रेम संबंध के लिए अनुकूल है। शुरुआत के दिनों में मनोरंजन के मौक़ों को साथ साथ इंज्वॉय करें। सप्ताह के मध्य में साथी आपके तनाव को दूर करने में मददगार साबित होगा। यदि में सप्ताहांत नए सिरे से प्रेम की शुरुआत होगी तो यह आपके जीवन में लम्बे समय तक प्रभावशाली रहने वाला प्रेम साबित होगा। वैसे हर लिहाज़ से सप्ताहांत अनुकूल रहेगा।

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें।

भाग्यस्टार: 3.5/5


इस राशिफल के साथ हम आशा करते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए ख़ास हो। प्रेमफल हमारे ज्योतिषी पं. हनुमान मिश्रा द्वारा लिखा गया है!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment