साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 दिसंबर 2017)

इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें नौकरी, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवार और प्रेम के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?



यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष


सप्ताह की शुरुआत में आपको मानसिक तनाव की शिकायत हो सकती है। स्वयं तथा पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनके साथ मधुर संबंध बनाए रखें। काम के साथ परिवार को भी समय दें। आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के बारे में विचार करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा योग में है। संतान का स्वास्थ्य गिर सकता है। भाई-बहनों को किसी प्रकार की समस्या हो सकती है। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामान्य धन लाभ के योग हैं। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं।

प्रेमफल: सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए मिलाजुला रहेगा। शुरुआती और मध्य भाग सामान्य रहेगा परंतु सप्ताहांत में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेमी के साथ कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। किसी बात पर तकरार भी संभव है। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी की सेहत का ख़्याल रखें। लाइफ पार्टनर आपके प्रति समर्पित रहेगा।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: प्रतिदिन घर में कपूर का दीपक जलाएं। 


वृषभ


मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है परंतु बाद में आपका कार्य में मन लगेगा। हालांकि मेहनत का फल पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आपका मनोबल ऊँचा रहेगा। घर पर भाई-बहनों को कोई समस्या हो सकती है।आपको भी शारीरिक कष्ट की संभावना है। स्वास्थ्य समस्याओं को नज़रअंदाज़ ना करें। संतान प्रसन्न रहेगी और छात्रों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। वाद विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामलों में आप विजयी होंगे।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह अच्छे फल देने वाला रहेगा। शुरुआत अच्छी, मध्य सामान्य तथा सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं। आप अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। साथ में लंच-डिनर और प्यार की बातें करने का मौका मिलेगा। यदि विवाहित हैं तो रिश्ते में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: काली गाय को गुड़ व काले तिल खिलाएं।


मिथुन


मन में अनेक प्रकार के विचार आएंगे। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। आपके स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा परंतु माता जी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और संतान की भी सेहत गिर सकती है। धन लाभ होने की संभावना है। वाद-विवाद से बचें और अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान लगाएं। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा। 

प्रेमफल: प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद सामान्य रहेगी। मध्य भी ज़्यादा ख़ास नहीं है लेकिन सप्ताहांत के ठीक-ठाक रहने के संकेत हैं। प्रेम साथी से किसी बात को लेकर झगड़ा ना करें। यदि कोई परेशानी हो तो उनके साथ खुलकर बातचीत करें। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: विष्णु भगवान की आराधना करें और उन्हें श्वेत चंदन अर्पित करें।

जॉब-बिजनेस के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानने के लिए प्राप्त करें: करियर और बिजनेस रिपोर्ट


कर्क


अपनी सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक क्लेश की संभावना है। माताजी का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है। वहीं संतान के द्वारा प्रसन्नता मिलने की संभावना है। विद्यार्थी अपना कार्य मन से करेंगे। कार्यक्षेत्र पर आप का प्रभुत्व बढ़ेगा। महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर होगा। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आपकी प्रतिभा आपकी आमदनी का कारण बन सकती है। 

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह बेहतरीन रहेगा। सप्ताह की शुरुआत सधी हुई तथा सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं। साथी के साथ घूमने और रोमांस का मौका मिलेगा और साथ में मनोरंजन, सिनेमा आदि के योग भी बनेंगे। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी पर संदेह न करें। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: हनुमान जी की प्रतिमा के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।


सिंह


पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपने कार्य को लेकर उत्साहित होंगे और कार्य स्थल पर आपको सफलता मिलेगी। धन लाभ के मार्ग खुलेंगे। स्वयं के प्रयासों से कामयाबी मिलने की संभावना है। संतान का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। छोटी यात्रा के योग हैं। माता-पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत बेहद सामान्य रहेगी लेकिन सप्ताहांत के अच्छे रहने के योग हैं। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे रिश्ते में बुरा असर पड़े। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के द्वारा आपको अच्छी ख़बर मिल सकती है।

भाग्यस्टार: 3.4/5

उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

शनि की साढ़े साती से हैं परेशान, समाधान के लिए प्राप्त करें: शनि साढ़े साती निवारण रिपोर्ट


कन्या


आप मन से प्रसन्न रहेंगे और एक से अधिक गतिविधियों को संचालित करेंगे। वाणी में कड़वाहट से बचें। आप अपने भाई-बहनों का सपोर्ट करेंगे। माताजी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ने की संभावना है। संतान के स्वास्थ्य की देखभाल करें। आप नई नौकरी की तलाश में रहेंगे। छात्र अपना अध्ययन जारी रखें। आपको सामान्य धन लाभ होने के योग है। 

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। शुरुआत शानदार, मध्य भाग सामान्य तथा सप्ताहांत के सामान्य रहने के योग हैं। साथ में किसी टूर पर जाना हो सकता है। मन की बातें साथी से खुलकर कह सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना आपके लिए उत्तम रहेगा। 


तुला


अपनी संवाद शैली के माध्यम से आप दूसरों को प्रभावित करेंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। आपके भाई-बहनों का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और पारिवारिक क्लेश की संभावनाएं हैं। पिता जी से धन लाभ हो सकता है। संतान आनंद का अनुभव करेगी। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम का फल मिलेगा। कार्य स्थल पर आपके कार्य को सराहा जाएगा।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी है और मध्य भाग भी अच्छा रहेगा लेकिन सप्ताहांत के सामान्य रहने के योग हैं। किसी के साथ नई रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है और आपका यह रिश्ता टिकाऊ होगा। यदि आप विवाहित हैं तो संबंधों में अहम के टकराव से बचें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: गौ माता को गुड़ खिलाएं।


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

वृश्चिक


इस सप्ताह आप कार्य में व्यस्त रहेंगे इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपको बुखार, नेत्र विकार, अनिद्रा आदि की समस्या हो सकती है। इसके अलावा भाई-बहनों के स्वास्थ्य का भी ख़्याल रखें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और आपके मन को शांति मिलेगी। माताजी अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगी। धार्मिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। किसी कारण आपको साथी से दूर जाना पड़ सकता है इसलिए बेहतर होगा कि अपने संवादों को बेहतर बनाएं और कहीं जाने से पूर्व साथी से मुलाकात करें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी आपके प्रति समर्पण का भाव रखेगा। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: सूर्य देव को तांबे के पात्र में कुमकुम मिलाकर जल अर्पित करें। 

धन संबंधी मामलों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानें: धन और आर्थिक जीवन रिपोर्ट


धनु


मन को एकाग्र करने के लिए ध्यान का सहारा लें और लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। धनागमन के योग बनेंगे। वहीं दूसरी ओर धन खर्च के मामले में आप आगे रहेंगे। कटु वाणी बोलने से बचें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। संतान लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहेगी और आपके प्रति सम्मान का भाव रखेगी। विद्यार्थी जमकर मेहनत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। सहकर्मी आपका सपोर्ट करेंगे।

प्रेमफल: प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी परंतु सप्ताहांत के अच्छे जाने के योग हैं। अपने रिश्ते के महत्व को समझें। अपने साथी को पूर्ण समय और महत्व दें। रिश्ते में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। आप में से कुछ सौभाग्यशाली लोगों को प्रेम विवाह की सौगात मिलेगी। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: प्रतिदिन माथे पर केसर का तिलक लगाएं। 


मकर


आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। मन कार्य से भटक सकता है। ऐसे में अपना ध्यान केंद्रित करें। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रभाव बढ़ेगा लेकिन कंट्रोवर्सी से बचें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा असंतुलन हो सकता है। काम के साथ-साथ परिवार को भी समय दें। माताजी की सेहत का ध्यान रखें। पिताजी से आपको धन लाभ हो सकता है। संतान प्रफुल्लित रहेगी। विद्यार्थी वर्ग भी मन लगाकर मेहनत करेंगे। ख़र्च पर लगाम लगाएं। 

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए यह बेहतरीन सप्ताह रहेगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। मध्य भाग अच्छा तथा सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं। आप अपने मन की भावनाएं शेयर करेंगे। आपके रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। आप साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। यदि विवाहित हैं तो रिश्ते में कोई ग़लतफहमी पैदा न होने पाए, इस बात का ख्याल रखें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: शनि देव की उपासना करें और उन्हें काले तिल चढ़ाएं। 


कुम्भ


आपका ध्यान अपनी आमदनी को बढ़ाने पर रहेगा और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी अर्थात आपको धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर सभी का सहयोग मिलेगा। आप विपरीत लिंग के लोगों के कारण कार्य क्षेत्र में तरक्की करेंगे। पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा नाजुक रह सकता है लेकिन माताजी को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। यात्रा के योग हैं। 

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह मिला-जुला रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत ठीक-ठाक रहेगी मध्य भाग अच्छा तथा सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं। अपने रिश्ते को महत्व दें। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के माध्यम से आपको प्रसन्नता मिलेगी। आप साथ में किसी पार्टी या फंक्शन में जा सकते हैं। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: पीपल का वृक्ष लगाएं और उसकी देखभाल करें। 


मीन


इस पूरे सप्ताह आप अपने कार्यस्थल पर ध्यान देंगे। इससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा। मानसिक शांति का अभाव रह सकता है परंतु आपको धन लाभ अधिक होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। शारीरिक कष्ट होने का अनुमान है। तली-भुनी और गरम मसालेदार खाद्य पदार्थों से परहेज करें। माता जी का स्वास्थ्य गिर सकता है। अध्यात्म के लिए भी थोड़ा समय निकालें। इससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। सप्ताह के अंत में खर्च बढ़ सकते हैं। 
प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी लेकिन इसका मध्य भाग अच्छा और सप्ताहांत के भी बढ़िया रहने के योग हैं। साथी के साथ अच्छा संवाद होगा और साथ में घूमना फिरना संभव हो पाएगा। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। साथ में कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।


रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Related Articles:

No comments:

Post a Comment