बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर (25 सितम्बर 2013 - 1 दिसम्बर 2013)

पं. हनुमान मिश्रा


25 सितम्बर 2013 को बुध तुला राशि में जा रहा है यह लम्बे समय यानी कि 1 दिसम्बर 2013 तक तुला राशि में ही रहेगा। यह शुक्र ग्रह की राशि है। यह बच्चों के लिए कष्टकर समय हो सकता है। बच्चों की बीमारियां इस समय जोरों पर रह सकती हैं। स्त्रियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। लेकिन हमारी राशियों पर बुध के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं।

मेष

इस अवधि आपका व्यापार या व्यवसाय बढैगा और चमकेगा। स्त्री वर्ग से आपके क्षेत्र में सहायता मिलेगी। सुखद यात्रा की भी संभावना है। लाभप्रद सौदा करेंगे और आपके भागीदार व सहयोगी आपको अपना बेहतर सहयोग देंगे।

वृषभ

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा करेंगे। नौकरी के हालात में सुधार होगा । वाणी पर नियंत्रण रखें और कटु न बोलें। जहां तक संभव हो यात्रा से बचें।

मिथुन

इस अवधि में आप अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण प्रचुर सम्मान प्राप्त करेंगे। नये उद्यम में सफलता मिलेगी। यह समय प्रणय और रोमान्स के लिये भी अच्छा है। पारिवारिक सुख बढा चढ़ा रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

कर्क

इस अवधि में आपकी व्यवसायिक योग्यता विकसित होगी। आप बहुत सलीके से काम करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। माता पिता से संबंध मधुर रहेंगे। आप विलास सामग्री पर व्यय कर सकते हैं।

सिंह

भाई बहिनों से सहायता मिलेगी। छोटी यात्राएं अच्छा फल प्रदान करेंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। अगर आप प्रकाशन या ऐजेन्सी के काम से सम्बंधित हैं तो शुभ परिणाम सामने आयेंगे। कलात्मक क्षमता में भी विकास होगा।

कन्या

इस अवधि में आप काफी प्रसिद्ध रहेंगे। परिवार के सदस्यों का आपके प्रति बहुत अच्छा बर्ताव रहेगा। आर्थिक रूप से भी समय अच्छा रहेगा। गूढ़ विज्ञान में भी आपकी रूचि बढे़गी।

तुला

इस अवधि में आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। आप अति सुखी रहेंगे। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण करने के लिये आप कड़ा प्रयत्न करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आप परेशान रह सकते हैं। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें। पारिवारिक माहौल सौमनस्यपूर्ण नहीं रहेगा। आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा।

धनु

मित्र व सहयोगी सहायता करेंगे। इच्छा और महत्वाकांक्षाओं की सम्पूर्ति होगी। भाई या घनिष्ठ मित्र के बारे में कोई शुभ समाचार मिलेगा। इस दौरान आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध कायम होंगे।

मकर

घर में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। इस अवधि के दौरान आप पूरी तरह कर्मठ रहेंगे। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। आपको वाहन भी प्राप्त हो सकता है।

कुम्भ

अपनी बुद्धिमत्ता के कारण आप प्रचुर लाभ पायेंगे। अपने व्यवसाय में आप अच्छा काम करेंगे। यात्रा से भी लाभ प्राप्त करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे।

मीन

आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि काम का बोझ बहुत रहेगा। छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। बेकार की यात्राओं से बचें।

Related Articles:

1 comment:

  1. Normal phlaadesh,……Shani & Rahu ke conjuction ko bhi shamil krna zaruri hai,
    by indian&Unani astrologer.

    ReplyDelete