साप्ताहिक राशिफल: 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर, 2013

मेष

सप्ताह की शुरुआत में आप कुछ हद तक भावुक बने रहेंगे। प्रेम पात्र या संतान को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं। कामों में कुछ बाधाएं रह सकती हैं अत: इस पर चिंतन करते हुए अपने आपको सजग रखें। सप्ताह का मध्य भाम आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। अपने अपने विरोधियों पर आसानी से विजय पा सकेंगें। कामों में सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत भी अच्छा रहेगा। भागीदारी से लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन व प्रेम प्रसंग के लिए भी समय अनुकूल है।

वृष

सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके प्रयास आपकों विजय व सफलता दिलाएंगे। सप्ताह के मध्य भाग में आप किसी मामले को लेकर भावुक रह सकते हैं। इस समय भावावेश में आकर कोई निर्णय न लें। सप्ताहांत आपके लिए अनुकूल परिणाम लिए हुए रहेगा। समस्याओं से निजात मिलेगी। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

मिथुन

सप्ताह के शुरुआती दिनों कोई ऐसा काम करने से बचें जिससे आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती हो। जरूरत के हिसाब से ही खर्च करें। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। विवादों में विजय मिलेगी। लोगों द्वारा आपके कार्य की प्रसंसा की जाएगी। सप्ताह के अंत में यात्राएं अधिक फ़ायदेमंद नहीं रहेंगी। साथ ही मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। लेकिन आर्थिक मामलों के लिए सप्ताहांत अनुकूलता लिए हुए रहेगा।

कर्क

सप्ताह की शुरुआत में आपको अधिकांश कामों में सफलता मिलेगी। सुख सुविधाओं की बढोत्तरी होगी। सप्ताह के मध्य भाग में आपका आत्मविश्वास आपको हरेक काम में सफलता दिलाता रहेगा। आप से जुडे लोग आपके कामों से प्रभावित होगें और प्रसंशा करेंगे। लेकिन सप्ताह कें अंतिम दिनों में आपको मिले जुले परिणामों की प्राप्ति होगी। यथासंभव यात्रा से बचने का प्रयास करें।

सिंह

यह सप्ताह आपके लिए मिले जुले फल देने वाला रहेगा। इस समय आप मौज मस्ती करने के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं अथवा आपके माता पिता किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सप्ताह के मध्य में अच्छे और सुखद समाचार मिलेंगे। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। अन्यथा विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। सप्ताहांत आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। आपका आत्मविश्वास आपको हर प्रकार से विजयी बनाएगा।

कन्या

सप्ताह के शुरुआत में आप भावनाओं में डूबे रहेंगे। आमोद प्रमोद के अवसर मिलेंगे। आमदनी के दृष्टिकोण से यह समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग आर्थिक मामलों के लिए कम अनुकूल है। इस समय कमाई कम और खर्चे अधिक रहने के योग है। फिर भी प्रयत्न और भाग्य के संगम से जीवन में बेहतरी आएगी। सप्ताहांत में भी आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी होगी।

तुला

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। आपके किए हुए अधिकांश कार्यों में आपको सफ़लता मिलेगी। माता पिता या घरेलू मामलों को लेकर चिंतन करेंगें। आर्थिक मामलों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह मे मध्य में धन कमाने के कुछ तरीकों के बारें में आप चिंतन करेंगे। लेकिन सप्ताहांत में खर्चे बढ़ सकते हैं फिर भी यदि आप धैर्य पूर्वक काम करते रहे तो नि:संदेह आपके काम बनेंगे।

वृश्चिक

सप्ताह की शुरूआत में आपका विचार किसी दूर जगह पर जाने का हो सकता है। आपको कार्यों में सफ़लता मिलेगी। आर्थिक और सामाजिक मामलों के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह का मध्य भाग व्यवसायिकों की आमदनी को बढ़ा सकता है वहीं नौकरी पेशा लोगों के कार्यों की प्रसंशा होगी। लेकिन सप्ताहांत खर्चों से भरा रह सकता है। भले ही ये खर्चे मौज मस्ती या खरीददारी पर ही क्यों न हों। अत: आपको चाहिए कि भविष्य को ध्यान में रखकर ही खर्च करें।

धनु

सप्ताह की शुरुआत में कोई भी ऐसा काम करने का जोखिम न उठाएं जिसमें अपमानित होने का भय रहे। आर्थिक मामलों में भी जल्दबाजी से निर्णय करने से बचें। लेकिन सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। यह समय आपको कोई नई सीख देने वाला भी रह सकता है। सप्ताहांत आपके लिए पर्याप्त अनुकूलता लिए हुए रहेगा। आप अपने कामों में सफलता अर्जित करेंगे। आप लाभदायक कामों में संलग्न होंगे लेकिन प्रेम प्रसंग के मामले में जल्दबाजी न करें।

मकर

यह सप्ताह आपको मिले जुले फल देने वाला रहेगा। आपको साझेदारी से लाभ होगा। आपका मन विपरीत लिंगी के प्रति आकॄष्ट रहेगा। लेकिन सप्ताह के मध्य भाग में लगभग सभी मामलों में सावधानी से काम लेना ठीक रहेगा। अन्यथा कोई भी छोटी सी गलती आपके मन में चिंता पैदा कर सकती है। वहीं सप्ताहांत आपके लिए अनुकूल परिणाम लिए हुए है। आपके कार्यक्षेत्र में फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों या शिक्षा के क्षेत्र से जुडे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

कुम्भ

इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन एवं प्रेम प्रसंगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य भाग में प्रत्येक काम को बडी ही सावधानी और समझदारी से करना ठीक रहेगा। क्योंकि कहीं से धोखा या हानि मिलने की भी सम्भावनाएं बन रही हैं। घर परिवार एवं पडोसियों से अच्छे सम्बंध बनाए रखना जरूरी होगा। सप्ताह के अंत में यात्राएं होगीं, काम बनेंगे व आप धार्मिक कामों में संलग्न होंगे।

मीन

सप्ताह की शुरुआत में मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। लेकिन आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावनाएं हैं। वहीं सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। यदि आपने योजनाबद्ध तरीके से काम किया तो उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। सप्ताहांत में पारिवारिक विवादों से बचना उचित रहेगा। स्वास्थ के संबंध में की गई लापरवाही के कारण आप बीमार हो सकते हैं। अत: स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment