साप्ताहिक राशिफल (31 मार्च से 6 अप्रैल 2014)

Saptahik Rashifal

मेष: 


यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा फिर भी अपने मान प्रतिष्ठा को ध्यान रखते हुए ही आचरण करना ठीक रहेगा। सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कामों में सफ़लता मिलेगी। मनोरंजन करने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह मध्य में सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे लेकिन अप्रिय सम्भाषण से बचना होगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। 

वृषभ:


सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन कुछ ख़र्चे बेवजह हो सकते हैं। मानसिक खिन्नता भी रह सकती है। इस समय नींद में भी कुछ व्यवधान रह सकता है। सप्ताह के मध्य में शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। धन की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। जीवन साथी से तारतम्य अच्छा बना रहेगा। सप्ताहांत में मनोरंजन का मौका मिलेगा। सामाजिक सम्बन्धों में बढ़ोत्तरी होगी। 

मिथुन: 


सप्ताह के शुरुआत में आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है लेकिन भावावेश या लालच में आकर कोई निर्णय लेना ठीक नहीं रहेगा। कार्य योजनाओं पर शीघ्र निर्णय लेना भी उचित नहीं होगा। सप्ताह मध्य में किसी भी यात्रा को करने से पहले उससे होने वाले फ़ायदे और नुकसान के बारे में जांच ज़रूर कर लें। हालांकि परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होंगे फिर भी सप्ताहांत में सावधानी ज़रूरी होगी।

कर्क:


सप्ताह की शुरूआत आपके लिए शुभ है। रूके हुये कार्य बनेंगे। आर्थिक मामलों के लिहाज़ से भी सप्ताह शुभ है। सप्ताह के मध्य भाग में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफ़ल होंगे लेकिन नये सम्बन्धों में जल्दबाज़ी न करें। सप्ताहांत में लाभ की अच्छी सम्भावनाएँ हैं। यदि आप संदेह और झूठ से परहेज करेंगे तो यह सप्ताह प्रेम प्रसंग और निजी जीवन के लिए भी अनुकूल है। 

सिंह:


सप्ताह की शुरुआत कुछ कमज़ोर रह सकती है। आप कुछ थकान महसूस कर सकते हैं। खान पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ सम्भव है। आप किसी दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं। कामों में सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत में लाभ के अवसर मज़बूत होंगे। लेकिन मित्रों की भावनाओं का भी ख़याल ज़रूरी होगा। 

कन्या:


यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सहयोगियों से बहस न करें। सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। नये सम्बन्धों के प्रति सकारात्मक सोच रखें। निजी जीवन में कुछ परेशानियाँ रह सकती हैं, उन्हें सावधानी से निबटाएँ। सप्ताह मध्य में जहाँ तक हो सके अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन की गति पर नियन्त्रण बनाये रखें खान पान पर भी संयम रखें। सप्ताहांत बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। 

तुला: 


सप्ताह की शुरुआत अनुकूल है। आपके अपने लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे लेकिन परिवार में किसी बुज़ुर्ग को शारीरिक कष्ट हो सकता है। सप्ताह के मध्य में साझेदारी को लेकर सावधानी ज़रूरी होगी। महिलायें अपने कार्यो के प्रति विशेष सावधनी बरतें। सप्ताह के अंतिम दिनों में न केवल स्वास्थ्य का ख़याल रखना होगा बल्कि जीवन के ज़र क्षेत्र में बड़े ही संयम से काम लेना होगा।

वृश्चिक:


इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी योजनाएँ सफल होंगी। प्रतीक्षारत कार्यो में प्रगति होगी । आपकी सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आप उत्साह से भरे रहेंगे। कहीं घूमने या कोई पार्टी करने का मौका मिलेगा। घरेलू जीवन भी सुखी रहेगा। लेकिन निजी जीवन से जुड़े मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। वाहन आदि सावधानी से चलाना होगा। अनजाने लोगों पर अधिक विश्वास न करें। 

धनु:


सप्ताह की शुरुआत में प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस समय आप मौज मस्ती के लिए भी समय निकाल पाएंगे। लेकिन वाणी पर संयम रखना बहुत ज़रूरी होगा। हालांकि सप्ताह मध्य में आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बीतेगा लेकिन सप्ताहांत में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र के लिए समय ठीक रहेगा।

मकर: 


सप्ताह का प्रथम भाग कुछ चिंताएँ देने वाला रह सकता है। लेकिन इनमें से अधिंकांश चिंताएँ व्यर्थ ही रहेंगी। कोई काम न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा को आंच आए। सप्ताह का मध्य और अंतिम भाग आपके लिए बेहतर रहेगा। कामों में सफ़लता मिलेगी। कठिनाइयों पर आप आसानी से विजय प्राप्त कर पाएंगे। अनावश्यक ख़र्चों पर नियन्त्रण करना बेहद ज़रूरी होगा अन्यथा बजट बिगड़ सकता है।

कुम्भ: 


सप्ताह के आरम्भिक दिन शुभ हैं। किसी महत्वपूर्ण योजना पर धन का व्यय हो सकता है। छोटी दूरी की यात्राएँ भी सम्भव हैं। लेकिन अधीनस्थ लोगों या छोटे भाई बहनों से विवाद करने से बचना होगा। सप्ताह के मध्य भाग में आपको कुछ घरेलू चिंताएँ रह सकती हैं अथवा आप माता पिता को लेकर कुछ चिंतन कर सकते हैं। व्यय बढ़ सकता है लेकिन सप्ताहांत आपके लिए शुभता लिए हुए है। 

मीन:


यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय आप बचत करने को लेकर चिंतित रह सकते हैं। इस समय आप किसी मित्र की आर्थिक मदद कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग और निजी जीवन के लिए समय अच्छा है। ख़रीदारी के लिए समय शुभ है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन मन में कुछ चिंताएँ रह सकती हैं। सप्ताहांत में लाभदायक यात्राएँ हो सकती हैं। 

Related Articles:

No comments:

Post a Comment