साप्ताहिक राशिफल (03 मार्च से 09 मार्च 2014)


मेष:यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा लेकिन कोर्इ ऐसा कार्य न करें जिससे आपके परिवार की प्रतिष्ठा पर आंच आए। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। कामों में सफलता मिलेगी। मनोरंजन करने के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन क्रोध पर संयम रखना ज़रूरी होगा। सप्ताह मे मध्य भाग में सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे लेकिन अप्रिय सम्भाषण से आपको बचना होगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में आप मनोरंजन के लिए जा सकते हैं लेकिन किसी कारण से आप खुलकर आनन्द नहीं ले पायेंगे।


वृषभ:सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आप-अपनी आवश्यकताओं पर लगाम लगायें तभी जीवन की गाड़ी चल पायेगी। कुछ ख़र्चे बेवजह हो सकते हैं जिससे मानसिक खिन्नता रह सकती है। इस समय नींद में भी कुछ व्यवधान रह सकता है। सप्ताह के मध्य में शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। धन की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। जीवन साथी से तारतम्य अच्छा बना रहेगा। सप्ताहांत में आपको मनोरंजन का मौका मिलेगा व सामाजिक सम्बन्धों में बढ़ोत्तरी होगी।
 Click here to read in English...

मिथुन:सप्ताह के शुरुआत में आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है लेकिन इस समय किसी तरह के लालच में न आयें अन्यथा आपकी योग्यताओं का दुरुपयोग हो सकता है। अगर किसी ने आपके कामों में सहयोग किया है तो उसे धन्यवाद करना न भूलें। कार्य योजनाओं पर शीघ्र निर्णय लेना भी उचित नहीं होगा। सप्ताह मध्य में किसी भी यात्रा को करने से पहले उससे होने वाले फ़ायदे और नुकसान के बारे में जांच ज़रूर कर लें। महिलओं की मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होंगी। लेकिन सप्ताहांत में सावधानी अपेक्षित होगी।

कर्क:सप्ताह की शुरूआत आपके लिए शुभ है। रूके हुये कार्यों में प्रगति होगी। आशावादी विचार उत्पन्न होंगे। आर्थिक मामलों के लिहाज़ से भी सप्ताह शुभ है। इस समय आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफ़ल होंगे लेकिन नये सम्बन्धों में जल्दबाज़ी न करें। सप्ताहांत में लाभ की प्रबल सम्भावनाएँ हैं। यह सप्ताह प्रेम प्रसंग और निजी जीवन के लिए भी बहुत अनुकूल है। लेकिन लापरवाही की स्थिति में कुछ लोगों के निजी सम्बन्धों में दरार की स्थिति उत्पन्न होने के आसार नज़र आ रहे हैं।

सिंह:सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ ख़राब रह सकती है। आप अपने-आपको शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है। खान पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग अनुकूल रहेगा। आए हुए धन का आगे बढ़कर सत्कार करें अन्यथा अवसरों का इंतज़ार ही करना पड़ेगा। इस समय आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कामों में सफलता मिलेगी। सप्ताहांत में लाभ के अवसर मज़बूत होंगे। लेकिन पूरे सप्ताह वाणी पर नियंत्रण ज़रूरी होगा। मित्रों की भावनाओं का भी ख़याल रखें।

कन्या:यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है। किसी नज़दीकी व्यक्ति से पीड़ा मिल सकती है। अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। नये सम्बन्धों के प्रति सकारात्मक सोच रखना लाभकारी रहेगा। निजी जीवन में कुछ परेशानियाँ रह सकती हैं। कभी आप निजी सम्बंधों को लेकर बहुत भावुक हो जाएंगे तो कभी बहुत कठोर। सप्ताह मध्य में जहाँ तक हो सके अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन की गति पर नियन्त्रण बनाये रखें खान पान पर भी संयम रखें। सप्ताहांत बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा।

तुला:सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। आपके द्वारा कुछ ऐसे कार्य होंगे जिसकी वजह से लोग आपकी प्रशंसा करेंगे लेकिन परिवार में किसी बुज़ुर्ग को शारीरिक कष्ट हो सकता है। सप्ताह के मध्य में साझेदारी या महिलाओं को लेकर थोड़ी सी सावधानी ज़रूरी होगी। महिलायें अपने कार्यो के प्रति विशेष सावधनी बरतें अन्यथा विरोधी अहित करने का प्रयास कर सकते हैं फिर भी चीज़ें नियंत्रण में ही रहेंगी। लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में न केवल स्वास्थ्य का ख़याल रखना होगा बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में बड़े ही संयम से काम लेना होगा।

वृश्चिक
:इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी योजनाएँ सफल होंगी। प्रतीक्षारत कार्यो में प्रगति होगी । आपकी सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आप उत्साह से भरे रहेंगे। कहीं घूमने या कोई पार्टी करने का मौका मिलेगा। घरेलू जीवन भी सुखी रहेगा। लेकिन निजी जीवन से जुड़े मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। नवयुवक जो भी करें उसका निरीक्षण व परीक्षण अवश्य कर लें। वाहन आदि सावधानी से चलाना होगा। अनजाने लोगों पर अधिक विश्वास करना हितकर नहीं होगा।

धनु:सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस समय आप मौज मस्ती के लिए भी समय निकाल पाएंगे। लेकिन वाणी पर संयम रखना बहुत ज़रूरी होगा। हालांकि सप्ताह मध्य में आपकी मेहनत रंग लाएगी। सप्ताह के मध्य में आप जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बीतेगा लेकिन सप्ताहांत में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक रहेगा।

मकर:सप्ताह का प्रथम भाग आपके लिए कुछ चिंताएँ देने वाला रह सकता है। लेकिन इनमें से अधिकांश चिंताएँ व्यर्थ ही रहेंगी। फिर भी ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठ पर आंच आए। स्वयं की प्रशंसा करने से भी बचें। सप्ताह का मध्य और अंतिम भाग आपके लिए बेहतर रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। कठिनाइयों पर आप आसानी से विजय प्राप्त कर पाएंगे। अनावश्यक ख़र्चों पर नियन्त्रण करना बेहद ज़रूरी होगा अन्यथा बजट बिगड़ सकता है।

कुम्भ:इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। किसी महत्वपूर्ण योजना पर धन का व्यय हो सकता है। कलात्मक कार्यो के प्रति विशेष रूचि बनी रहेगी। छोटी दूरी की यात्राएँ भी इस अवधि में आप कर सकते हैं। लेकिन अधीनस्थ लोगों या छोटे भाई बहनों से विवाद करने से बचना होगा। सहयोगियों का आभार प्रकट करने से उनके मनोबल में इज़ाफ़ा होगा। सप्ताह के मध्य भाग में आपको कुछ घरेलू चिंताएँ रह सकती हैं। अथवा आप माता पिता को लेकर कुछ चिंतन कर सकते हैं। धन का व्यय बढ़ सकता है। लेकिन सप्ताहांत आपके लिए बेहतर परिणाम लिए हुए है।

मीन:यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। इस समय आप बचत करने को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपको-अपने निकटतम प्रतिद्वनिदयों से सावधानी बनाये रखनी होगी। इस समय आप किसी मित्र की आर्थिक मदद कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग और निजी जीवन के लिए समय अच्छा है। ख़रीददारी के लिए समय शुभ है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा, किसी के प्रति वफ़ादारी करने से मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी लेकिन मन में कुछ चिंताएँ रह सकती हैं। सप्ताहांत में लाभदायक यात्राएँ हो सकती हैं।

पं. हनुमान मिश्रा

Related Articles:

No comments:

Post a Comment