शुक्र का मीन राशि में गोचर (अप्रैल 28, 2014)

शुक्र April 28 को मीन में प्रवेश करेगा। शुक्र को स्नेह एवं प्रेम का ग्रह माना जाता हैं। शुक्र का यह गोचर आपके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइए जानते हैं ‘पं. हनुमान मिश्रा जी’ से।

 Meen Raashi mein Shukra ka pravesh aur raashiyon pe uska prabhaav.

शुक्र ग्रह 28 अप्रैल 2014 को मीन राशि में प्रवेश कर रहा है| इससे उन लोगों को खास फायदा होने वाला है जिनके दाम्पत्य जीवन में परेशानियां चल रही हैं। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में कमी आएगी। कास्मेटिक्स उत्पादकों को भी अच्छा फायदा होने वाला है। जिस समय शुक्र मीन राशि में प्रवेश कर रहा है उस समय मकर लग्न का उदय हो रहा है और मकर लग्न से तीसरे भाव में शुक्र जा रहा है| अत: इस समय मनोरंजन विशेषकर फ़िल्म उद्योग को अच्छा फायदा होगा। इस समय रीलीज होने वाली ज्यादातर फ़िल्में दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहेंगी। इस समय जहां-जहां मतदान होगा यदि किसी अच्छी पार्टी से कोई महिला उम्मीदवार होगी तो उसके जीतने की सम्भावनाएं अधिक रहेंगी। इसका विभिन्न राशियों पर क्या असर होगा इसकी चर्चा हम आप से कर लेते हैं-

Click here to read in English…

मेष राशि: इस अवधि में आप सुविधा और विलास के साधनों पर खर्च करेंगे। उच्च कोटि का वैवाहिक या प्रणय सुख भोगेंगे। लेकिन अच्छा होगा कि आप अपनी भोग वृती पर अंकुश लगायें अन्यथा इस वजह से कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं। विरोधीयों और प्रतिद्वन्दीयों से सावधान रहने की जरूरत है आर्थिक रूप से समय सामान्य रहेगा।

वृष राशि: इस अवधि में आपको हर प्रयास में सफलता मिलेगी। मित्र और सहयोगी आपको पूरा सहयोग देंगे। बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं और इच्छाओं की सम्पूर्ति होगी। यात्राओं से लाभ होगा। उच्च कोटि का पारिवारिक सुख मिलेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मिलने वाले मित्रों और सहयोगियों से सम्बंध अच्छे रहेंगे। यद्यपि खर्चे अधिक होंगे लेकिन आमदनी भी होती रहेगी।

मिथुन राशि: अपने कार्य क्षेत्र में आप महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे। प्रतिष्ठा और सम्मान में प्रचुर वृद्धि होगी। इस अवधि में विपरीत परिस्थितियों से भी आप कुशलता से निपट सकेंगे। व्यापारी सहयोगियों या व्यवसायकि लोगों व ग्राहकों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। परिवार जनों का बर्ताव बहुत अच्छा रहेगा। व्यापारिक यात्राओं की संभावना है।

कर्क राशि: इस अवधि में उच्च पदस्थ लोगों से आप सम्मान और उनकी कृपा प्राप्त करेंगे। माता पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। सुदूर प्रदेशों की यात्रा भी सम्भव है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आमदनी बढ सकती है। यदि पदोन्नति होने ही वाली है तो यह आपकी इच्छा के अनुरूप हो सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों की ओर मन आकृष्ट हो सकता है।

सिंह राशि: इस अवधि में आपको कुछ सावधान रहने की जरूरत है। कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आए। वासनात्मक विचारों को अपने पर हावी न होनें दें और अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। व्यर्थ की यात्राओं से बचने का प्रयास करें। धन प्राप्ति की संभावना है फिर भी खर्चे कम करें। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा।

कन्या राशि: इस अवधि में आपका व्यवहार सरस रहेगा। कोई आनन्द दायक यात्रा हो सकती है। स्त्री वर्ग की संगति से लाभ मिलेगा। संगीत व अन्य ललित कलाओं की ओर आपका झुकाव रहेगा। अपने काम में आप बहुत अच्छा करेंगे। आमदनी में बढोत्तरी होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा लेकिन छोटी मोटी बीमारियां रह सकती हैं।

तुला राशि: इस अवधि में आपको वासनात्मक विचारों से बचना चाहिए साथ ही अपने स्वास्थ्य का खयाल भी रखना चाहिए। यद्यपि काम का बोझ थकाने वाला रह सकता है लेकिन नौकरी के हालात अच्छे रहेंगे। विरोधी प्रबल हो सकते हैं अत: अपने बचाव को लेकर चिंतन करते रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए स्त्री वर्ग से संबंध बिगडने न दें।

वृश्चिक राशि: आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा और खुशहाली बढे़गी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं की सम्पूर्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र बढे़गा और पुराने मित्रों सहयोगियों से मुलाकात होगी। संचार के माध्यम से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यानी कि इस अवधि में आपके कार्य सफलता प्राप्त करते रहेंगे।

धनु राशि: इस अवधि में आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आमदनी भी बढे़गी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कोई फायदे का सौदा हाथ लग सकता है। परिवार में कोई आयोजन हो सकता है। यात्राओं से भी लाभ मिलेगा। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पायेंगे। परिवार में सदस्यों की संख्या में बढोत्तरी की संभावना है। प्रयत्नों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि: इस अवधि के दौरान आप अत्यधिक उत्साही और स्फूर्तिवान बनें रहेंगे। छोटी यात्राओं एवं पारिवारिक जीवन में सब सुखद होगा। लोगों से आपके सम्पर्क बढेंगे। नौकरी के हालात में भी इजाफा होगा। सौभाग्यशाली समय होने के कारण मनचाहा काम होता रहेगा। संतान या प्रेम संबंधों को लेकर चली आ रहीं समस्याएं दूर होंगी।

कुम्भ राशि: इस अवधि में आप परिवारजनों के साथ आप अच्छा निर्बहन कर सकेंगे। आप परिस्थितियों का बड़ी चतुरता से सामना करेंगे। आय में वृद्धि होगी। परिवार में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा। स्त्री वर्ग का साथ आपको रूचिकर लगेगा। महंगे और स्वादिष्ट भोजन के लिये आपका स्वाद जागृत होगा। घरेलू चीजों के लिये भी आप खर्च कर सकते हैं।

मीन राशि: इस अवधि में आप सुखी व सानन्द रहेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण सुखद होगा। स्त्री वर्ग की ओर आपका झुकाव रहेगा। वैवाहिक या प्रणय सुख के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। अगर थोड़ी मेहनत करें तो अपनी आय को आप काफी बढ़ा सकते हैं लेकिन स्वाथ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही ठीक नहीं होगी।

पं हनुमान मिश्रा

Related Articles:

No comments:

Post a Comment