बुध ग्रह का मिथुन राशि में गोचर (मई 23, 2014)

बुध मई 23, 2014, को मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। क्या आप जानते हैं यह गोचर आपके जीवन में क्या क्या बदलाव लाएगा? आइए इनके बारे में ज़्यादा जानते हैं ‘पं. हनुमान मिश्रा जी’ से।

Mithun Raashi mein Buddh ka pravesh aur raashiyon par uska prabhaav.

23 मई को बुध ग्रह मिथुन राशि में जा रहा है। फलस्वरूप, अनाजों के भाव में कुछ तेजी का रुख देखने को मिल सकता है। सोने-चांदी के भावों में तेजी देखने को मिल सकती है। राजनीतिक पार्टियों की जुबानी जंग कुछ शांत सी रहेगी। लेकिन प्रादेशिक स्तर पर राजनीतिक सरगर्मियां बनी रहेंगी, विशेषकर कुछ उत्तरी राज्यों और पश्चिमी राज्यों में। 


आइए अब जानते हैं कि बुध के गोचर का हमारी राशियों पर क्या असर होगा।

मेष:

इस अवधि में आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास मज़बूत बना रहेगा। लेकिन छोटे भाई बहनों से किसी भी तरह का विवाद करना ठीक नहीं रहेगा। उनकी बातों को हल्के से न लें, बहुत सम्भव है कि वो जो कह रहें हैं वह सही हो। हालांकि पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी प्रतिभा, योग्यता, और निपुणता के बल पर अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।

वृषभ:

पंचम भाव का स्वामी दूसरे भाव में रहेगा अत: इस अवधि में पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। यदि आप अपने प्रेम प्रसंग के बारे में अपने परिजनों को बताना चाह रहे हैं, तो उसके लिए यह एक अनुकूल समय है। आपकी भाषा शैली मृदु रहेगी जो आपको लोगों से जोड़ने का काम करेगी। फिर भी जोखिम उठाने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें। आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा।

मिथुन:

बुध का यह गोचर आपके जीवन में बड़ी अनुकूलता लेकर आ रहा है। इस समय मित्र व सहयोगी सहायता करेंगे। काम धंधें में उन्नति होगी। आर्थिक मामलों के लिए भी समय अनुकूल कहा जाएगा। इस अवधि में प्रणय संबंध सुधरेंगे। निजी जीवन में भी सामंजस्य और प्रगाढ़ होगा। इस दौरान आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध कायम होंगे। आपकी लम्बी यात्रा करने की पूरी संभावना है।

कर्क:

सामान्यत: किसी भी ग्रह का बारहवें भाव में जाना बहुत अनुकूल परिणाम देने वाला नहीं कहा गया है, लेकिन बुध अपनी ही राशि में है, अत: कई अनुकूल परिणाम भी देखने को मिलेंगे। दूर देश की यात्राएं भी सम्भव हैं। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। घर में किसी शुभ कृत्य के होने के योग भी बन रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ व विस्तार होने के योग बन रहे हैं।

सिंह:

इस अवधि में बुध ग्रह द्वितीयेश और लाभेश होकर लाभ स्थान में स्थित है, अत: इस अवधि में अपनी बुद्धिमत्ता के कारण आप प्रचुर लाभ पायेंगे। इस अवधि में कुछ यात्राएं भी सम्भव हैं। इस यात्रा से आपको लाभ भी प्राप्त होगा। आप प्रसिद्ध व्यक्तियों के सम्पर्क में आयेंगे। आपकी ख्याति, प्रतिष्ठा, और सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। अपने व्यवसाय में आप अच्छा काम करेंगे। लाभ की स्थितियाँ भी मज़बूत होंगी।

कन्या:

इस अवधि में बुध ग्रह लग्नेश और कर्मेश होकर कर्म स्थान में ही स्थित है, अत: व्यापारियों और व्यवसायियों को बड़ा लाभ हो सकता है। लेकिन अन्य ग्रहों के प्रभाव में होने के कारण आपमें क्रोध की अधिकता रह सकती है। वाणी पर नियंत्रण भी जरूरी होगा। जल्दी धन कमाने की अपनी प्रवृति पर अंकुश लगायें। स्वास्थ्य व परिवार का ख़याल रखें। बेकार की यात्राओं से बचें।

तुला:

भाग्येश बुध भाग्य स्थान पर स्थित है, अत: भाग्यवर्धन होने के योग निर्मित होंगे। यह समय दूर देशों से सम्बंधित कामों के लिए भी काफी अनुकूल कहा जाएगा। इस अवधि में आपका व्यापार-व्यवसाय बढेगा। किसी प्रतिस्पर्धा में भी सफलता मिलेगी। आपकी प्रसिद्धि एवम् सम्मान में इजाफा होगा। सुखद यात्रा की भी संभावना है। आप लाभप्रद सौदा करेंगे। भागीदार व सहयोगी सहयोग देंगे।

वृश्चिक:

लाभेश बुध अष्टम भाव में स्थित रहेगा जो कि लाभ में कठिनाई का संकेत कर रहा है, लेकिन क्योंकि बुध अष्टमेश भी है, अत: कठिनाई के बाद भी सही लाभ होता रहेगा। हालांकि इस समय आप व्यर्थ के कामों में उलझे रह सकते हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। अत: वाणी पर नियंत्रण रखें। जहां तक संभव हो यात्राओं से बचें।

धनु:

कर्मेश बुध के सप्तम भाव में होने के कारण बहुत सारे शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। इस अवधि में पारिवारिक सुख बढा चढ़ा रहेगा। दैनिक कामों में उन्नति और उससे अच्छा लाभ होने के योग है। एक यादगार यात्रा होने की भी संभावना है। नये उद्यमों में सफलता मिलेगी। यह समय प्रेम प्रसंगों के लिये भी अच्छा है। मित्र और शुभ चिन्तक पूरा सहारा देंगे। आपका स्वभाव अपेक्षाकृत मृदु बना रहेगा।

मकर:

इस अवधि में बुध छठे भाव में अपनी ही राशि में स्थित है, अत: बुध का गोचर आपको अधिकांश मामलों में शुभ परिणाम देगा। इस अवधि में पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर परिवार में कोई शुभ संस्कार भी मनाया जा सकता है। आपकी व्यवसायिक योग्यता विकसित होगी। आप सुखी और प्रसन्न रहेंगे। आप विलास सामग्री पर व्यय करेंगे। बस मेहनत थोड़ी सी ज्यादा करनी पड़ सकती है।

कुम्भ:

इस अवधि में आपकी मेहनत रंग लायेगी। कामों में सफ़लता मिलेगी और छोटी यात्राएं सफ़ल रहेंगी, लेकिन छोटे भाई बहिनों से बेहतर सम्बंध बनाए रखने की कोशिश जारी रखनी होगी। घर परिवार में कोई शुभ कृत्य सम्भव है। संतान या शिक्षा में आ रही अड़चने दूर होंगी। नये लोगों से, पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। काम धंधे में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों के लिए भी समय शुभ रहेगा।

मीन:

यह समय घरेलू जीवन का आनंद लेने का है। परिवार के सदस्यों का आपके प्रति बहुत अच्छा बर्ताव रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह का विवाद करने से बचें। हालांकि लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा। पुराने कर्ज आदि की वसूली भी हो जायेगी। गूढ़ विज्ञान में आपकी रूचि बढ़ेगी। लेकिन इस समय आपको वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी।

पं हनुमान मिश्रा

Related Articles:

No comments:

Post a Comment