नवंबर 2015 राशिफल

नवंबर महीने की शुरूआत से पहले ही ग़ुलाबी ठंड ने दस्तक़ दे दी है। अब मौसम का हाल तो पता चल गया, लेकिन आने वाला यह महीना कैसा रहेगा? आइए पढ़ते हैं इस माह का राशिफल और जानते हैं कि क्या कहते हैं आपके सितारे।

November 2015 ka masik rashifal apk aane wale maheene ke rashifal ke bare me bataega.

यह राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है। अपनी लग्न राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: अपनी लग्न राशि ज्ञात कीजिए


Click here to read in English

FREE matrimony & marriage website

मेष नवंबर राशिफल 2015


ससुराल पक्ष से लाभ की प्रबल सम्भावना है। युगल प्रेमियों के वैवाहिक जीवन में बंधने के लिए सर्वोत्तम माह है। पराक्रम और पुरूषार्थ में वृद्धि होगी, पारिवारिक मामलों में भाग्य पूरी तरह से साथ होगा भाई-बहनों तथा मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा, परन्तु आय के मामले में भाग्य का साथ उतना नहीं रहेगा। आय में वृद्धि तो होगी परन्तु ख़र्च आय से ज़्यादा रहेगा। अतः, ख़र्च पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें और फ़िज़ूलख़र्ची से बचें। यात्रा लाभकारी होगी। कुल मिलाकर, एक औसत माह रहेगा। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: मेष राशि

वृषभ नवंबर राशिफल 2015


इस माह शत्रु हावी हो सकते हैं साथ ही आप अपने स्वास्थ्य, विशेषकर अपनी आँखों का बहुत ध्यान रखें। परिवार के सुख-समृद्धि के लिए तो माह अच्छा है। परन्तु आपके लिए थोड़ा विपरीत समय है विशेषकर बाहरी संबंधो, धन और कर्मचारियों से विशेष सावधान रहें, इन जगहों से आप को हानि पहुँच सकती है। व्यर्थ की यात्रा भी संभावित है जिसका कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलने वाला। संतान पक्ष से भी कष्ट हो सकता है, गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। व्यसन और अनैतिक कर्मों से बचें। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: वृषभ राशि

मिथुन नवंबर राशिफल 2015


शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में बहुत सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को उन्नति का अवसर मिलेगा। इस माह आपका मनोबल और पराक्रम बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा। किसी मित्र या भाई की मदद से कोई बड़ा काम करने में सफ़ल होंगे। आय भी अच्छी रहेगी, केस-मुकदमों में विजय हासिल होगी। घर-परिवार में कोई अच्छा कार्य हो सकता है। विदेशी संपर्को से लाभ की सम्भावना बन रही है। राज्य सम्बन्धी या सरकारी कार्यों में सफलता तथा नए अवसर प्राप्त होंगे। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: मिथुन राशि

कर्क नवंबर राशिफल 2015


इस माह भी कुछ अनचाही मानसिक उलझनों में रहेंगे। पिता और उच्चस्थ अधिकारियों से बहुत लाभ होगा। घरेलू सुख में वृद्धि होगी और घर के रख-रखाव में कुछ ख़र्च भी होगा। अत्यधिक उत्साह नकारात्मकता की ओर ले जायेगा। इस माह आपको अपनी माँ के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है या उनके ऊपर धन ख़र्च होगा। संतान के कारण चिंता बनी रहेगी। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें विशेषकर यदि थाइरोइड या मधुमेह की समस्या हो। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: कर्क राशि

सिंह नवंबर राशिफल 2015


इस माह आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन कठिन हो सकता है। किसी कारणवश या अत्यधिक विवाद के चलते जीवन साथी से दूर रहना पड़ सकता है। प्रयास करें कि विवाद सुलझ जाये। घर की विषम परिस्थितियों में भाई-बहनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जल्दबाज़ी में कोई फैसला ना लें, हो सके तो परिवार सम्बन्धी किसी महत्वपूर्ण फैसले को कुछ समय के लिए टाल दें। धन प्राप्त करने में कठिनाई होगी, फिर भी समाज में मान सम्मान मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगो की ख्याति फैलेगी, नए अनुबंध प्राप्त होंगे। संतान का सहयोग रहेगा, शिक्षा में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें तथा किसी भी प्रकार के व्यसन से बचें। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: सिंह राशि

कन्या नवंबर राशिफल 2015


नौकरी और व्यापार दोनों में ही परेशानियों का योग बन रहा है, आय बिल्कुल असंतुलित रहेगी और ख़र्चा नियंत्रण से बाहर रहेगा। जीवन साथी से सम्बन्ध बना रहे इसके लिए बहुत प्रयास करना पड़ेगा। व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों से निभाना मुश्किल हो जायेगा। इस अवधि में यदि कोई नया कार्य या व्यापार करने की सोच रहें हैं तो थोड़ा रुक जाइये। साझेदारी में व्यापार करने की तो सोचिये भी मत। अपने पिता और उच्च अधिकारीयों से मतभेद पनप सकता है अतः उनसे तालमेल बैठा कर चलें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। अति आवश्यक ना हो तो यात्रा से बचें। वैसे तर्क शक्ति बहुत अच्छी रहेगी और अपनी बहुत सी समस्याओं को इसके द्वारा सुलझा भी लेंगे फिर इस माह कोई रिस्क ना लें। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: कन्या राशि

तुला नवंबर राशिफल 2015


इस माह आपके निर्णय लेने की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। वाणी गंभीर और तार्किक क्षमता अच्छी रहेगी। जन संपर्क बढ़ेगा, समाज के प्रभावशाली लोगो से सम्बन्ध बनेगा और उनपर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। धन एक से अधिक स्रोतों से आएगा, व्यापार में सफलता और यदि नौकरी में हैं तो तरक्की का योग बनेगा। शत्रु या तो बनेंगे ही नहीं और यदि कोई बनता भी है तो टिक नहीं पायेगा। रोग भी समाप्त होगा, परन्तु आग से दूरी बनाये रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बड़े भाई से विवाद उत्पन्न हो सकता है, अतः वार्तालाप के दौरान सहजता से काम लें। यात्रायें सार्थक होंगी विशेषकर पश्चिम दिशा की। भाग्य साथ है, परिश्रम का फल मिलेगा। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: तुला राशि

वृश्चिक नवंबर राशिफल 2015


इस माह आपके लिए आर्थिक नुकसान का योग बन रहा है, अतः धन के मामलों में जोखिम ना उठायें। यदि व्यापार में हैं तो आय बहुत कम होने वाली है अतः पहले से ही तैयारी करें। वैसे सामाजिक क्षेत्र में कुछ नया करेंगे और उससे आपका बहुत दबदबा बनेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, कहीं से सम्मान या पुरस्कार मिलने की सम्भावना बन रही है। ज़मीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी और इस सन्दर्भ में कुछ नए कार्य भी हो सकते हैं। इस माह भी पैतृक संपत्ति पाने की सम्भावना बनी हुई है। अपने किसी करीबी व्यक्ति से शत्रुता हो सकती है और कुछ अनजाने शत्रु भी बनेंगे अतः थोड़ा सावधान रहें। जो लोग उच्च रक्त चाप और मधुमेह के रोगी हों वे अपना विशेष ध्यान रखें। यात्रा के दौरान अपनी आँखों का ख़याल रखें। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: वृश्चिक राशि

धनु नवंबर राशिफल 2015


इस माह आपको अपने से उच्च अधिकारीयों और पिता के कारण लाभ मिलेगा। भाग्य सहयोगी रहेगा, जीवनसाथी से सहयोग तथा उसके कारण लाभ का योग बन रहा है। यदि इस माह आप विदेश जाने का प्रयास कर रहें हैं तो सफलता मिलेगी तथा वहाँ से लाभ होगा। आपकी निर्णय लेने की अदभुत क्षमता रहेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा और शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता का योग है। शत्रुओं के कारण बनी हुई परेशानियाँ ख़त्म होगी, वैसे भाई-बहनो से थोड़ा मतभेद हो सकता है, या किसी कारण वश दूरी बन सकती है। आपको सलाह है कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से थोड़ा सतर्क रहें और उन्हें प्रसन्न रखने का प्रयास करें। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: धनु राशि

मकर नवंबर राशिफल 2015


समय अभी अनुकूल नहीं है धैर्य बनायें रखें। पिता या अपने से उच्च अधिकारियों से मतभेद उत्पन्न हो सकता है। पैतृक संपत्ति के विवाद में अभी ना उलझें क्योंकि परिणाम पक्ष में होने की सम्भावना नहीं है। स्वास्थ्य कमज़ोर रहेगा अतः अपना ख़याल रखें। वैसे इस प्रतिकूल परिस्थिति में परिवार के लोगो का सहयोग मिलेगा, माता का विशेष सहयोग प्राप्त हो सकता है। विदेशों से सम्बन्ध इस समय बहुत काम आएँगे, वहाँ से लाभ का योग है। इस माह धार्मिक यात्रा का भी योग है। अत्यधिक परेशानियों के कारण धर्म और ईश्वर के प्रति आस्था जागेगी। मन में थोड़ी उद्विग्नता रहेगी अतः खुद को शांत रखने का प्रयास करें। आर्थिक जोखिम या नए कार्य में हाथ डालने के लिए उचित समय का इन्तजार करें। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: मकर राशि

कुम्भ नवंबर राशिफल 2015


संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने के आसार हैं। यदि स्वयं किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहें हैं तो अच्छा समय है, सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं। जीवन साथी से सहयोग तथा लाभ की सम्भावना बन रही है फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपने घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न भी होंगे और साथ भी देंगे। यात्रायें लाभकारी होंगी और अपने से उच्चस्थ लोगों से थोड़ा मतभेद के साथ समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। स्वास्थ्य के मामले में ज़रा भी लापरवाही महंगी साबित होगी अतः सावधानी अपेक्षित है। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: कुम्भ राशि

मीन नवंबर राशिफल 2015


अपने वैवाहिक जीवन को संभालें। जीवन साथी के साथ थोड़ा समय बिताएँ और प्रयास करें कि आपके किसी व्यवहार के कारण उन्हें कोई मानसिक आघात ना लगे। धन हानि का योग बन रहा है। गहरे पानी से दूरी बनाये रखें। शत्रु हावी हो सकते हैं। साझेदारी के कार्यों में नुकसान का योग बन रहा है, हो सकता है साझेदारी टूट जाये। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। यदि खुद किसी प्रतियोगिता में बैठने वाले हैं तो मेहनत और अधिक करिये और अपने मन को एकाग्र करिये। व्यर्थ के यात्रा और खर्च परेशान कर सकते हैं नियंत्रण रखें। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: मीन राशि

Related Articles:

No comments:

Post a Comment