साप्ताहिक राशिफल (नवंबर 16 - नवंबर 22, 2015)

क्या आप चाहते हैं कि आने वाला कल सिर्फ़ और सिर्फ़ आपका ही हो? क्या आप आने वाले सप्ताह की सुनिश्चित योजना बनाना चाहते हैं? तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल और ख़ास प्रेमफल, एवं बनाएँ अपने सप्ताह की सटीक योजना।

Jaane aane wale saptah mein kaisa rahega aapka bhavishya.

विशेष: साप्ताहिक राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चन्द्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें - चन्द्र राशि कैलकुलेटर


Click here to read in English...

मेष


इस सप्ताह आप स्वास्थ्य के धनी रहने वाले हैं। मानसिक स्थिति भी बेहतर रहने वाली है। सप्ताह के मध्य में लघु अवधि की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि घर-परिवार से संबंधित कोई कार्य रूका है तो उसे पूरा करने का प्रयास करें। कार्यभार कम रहेगा, हालाँकि आपका विकास भी होगा और आपकी एक अलग पहचान बनेगी।

साप्ताहिक प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम सम्बंधों के लिए सामन्यत: अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में सम्भव हो तो थोड़े आध्यात्मिक हो जाएं। प्यार में एक अलग तरह की अनुभूति होगी। सप्ताह के मध्य में काम अधिक रह सकता है लेकिन यदि आप समय निकाल पाएंगे तो प्यार में बड़ा मजा आने वाला है। सप्तहांत की बात करें तो यह थोड़ा था कमजोर रह सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानि/उपचार: सप्ताहांत में प्रेम प्रसंग के साथ थोड़ी सावधानियाँ बरतें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मेष राशि

वृषभ


इस सप्ताह आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। प्रोफेशनल लाइफ़ सामान्य रहेगी, लेकिन बेहतरी के लिए प्रयासरत रहना ज़रूरी है। आय निर्वाध रूप से होगी, लेकिन ख़र्च सोच-समझकर ही करें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहने वाला है। घनिष्ठ मित्रों के साथ घूमने जाने की योजना बन सकती है। धर्म और आध्यात्म की ओर झुकाव होगा।

साप्ताहिक प्रेमफल: इस सप्ताह प्रेम सम्बंधों को लेकर आपको मिले जुले परिणाम मिलने वाले हैं। कुछ घरेलू चिंताओं के कारण मन विचलित रह सकता है। विशेषकर शुरुआती दिनों में आपको मर्यादापूर्ण से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह का मध्य अच्छा है, लेकिन व्यस्तता रह सकती है। सप्ताह का अंतिम भाग काफी अनुकूल है, सहकर्मी से प्रेम होने की स्थिति में और बेहतरी रहेगी।

भाग्यस्टार: 3.5/5

सावधानि/उपचार: तनाव लेने से बचें और धैर्य से काम लें। तनाव से बचने के लिए योग और साधना की मदद ले सकते हैं।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृषभ राशि

मिथुन


यह सप्ताह आपके लिए शुभ समाचार लिए आ रहा है। प्रोफ़ेशनल लाइफ़ शानदार रहेगी और सभी बाधाओं को पार करने में सफल रहेंगे। हालाँकि समय का बेहतर लाभ उठाने के लिए क्रोध और अहंकार का त्याग करना होगा। आपका अधिकतम समय सोशल नेटवर्किंग साइट पर व्यतीत होगा। बच्चे आपको ख़ुश करेंगे। पत्रकारिता से जुड़े लोगों को ख़ास लाभ मिलने वाला है। पदोन्नती भी हो सकती है और सैलरी में भी वृद्धि हो सकती है।

साप्ताहिक प्रेमफल: इस सप्ताह सामन्य तौर आपको मिले जुले परिणाम मिलने वाले हैं। हालांकि कहीं मिलने का मूड हो तो घर पर ही मिलें, यही बेहतर होगा। कामुकता पूर्ण व्यवहार करने से भी बचें। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूलता लिए हुए है। विशेषकर विवाहितों को काफ़ी अच्छे परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के मध्य कमजोर लेकिन सप्ताहांत काफ़ी अच्छा रहने के योग हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानि/उपचार: समय को ज़रूरी कामों के लिए बचाएँ।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मिथुन राशि

कर्क


यह सप्ताह आपके लिए न हीं ज़्यादा अच्छा है और न हीं ज़्यादा बुरा। भाग्य आपका साथ देगा और आगे बढने में आपकी मदद करेगा। प्रेम-संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी और भरपूर आनंद मिलेगा। अनेकानेक स्रोतों से धन का आगमन होगा। हालाँकि गुस्से और अहंकार को नियंत्रण में रखना ज़्यादा ज़रूरी है।

साप्ताहिक प्रेमफल: सप्ताह प्रेम के मामले में मिले जुले परिणाम दे सकता है। आपके किसी पड़ोसी को आपके सम्बंधों के बारे में पता चल सकता है। शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन छोटे-छोटे मुद्धों पर बड़ा विवाद न करें। सप्ताह का मध्य अच्छा है, विवाहितों को और भी मजा आने वाला है। सप्ताहांत थोड़ा सा कमजोर है अत: मर्यादित रहकर आचरण करना ही उचित रहेगा।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानि/उपचार: मन की शांति के लिए योग और साधना का सहारा ले सकते हैं।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कर्क राशि

सिंह


इस सप्ताह आपकी आय में वृद्धि होगी। विवाहित जोड़ों को ससुराल से उपहार मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर होगा, जो कि आपको एक अलग पहचान देगा। संतान को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। प्रेमी-युगल सप्ताहांत का भरपूर आनंद लेंगे।

साप्ताहिक प्रेमफल: यह सप्ताह काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। किसी को प्रपोज करने का मूड हो तो बड़े ही नपे तुले शब्दों का प्रयोग करते हुए ही करें। शुरुआती दिनों में प्रेम में बड़ा आनंद आने वाला है। किसी सहपाठी से लगाव सम्भावित है। सप्ताह में मध्य में अपने ईगो को एक किनारे में रख कर प्यार का इजहार करें। सप्ताहांत है तो बेहतर लेकिन अंतिम दिन कम ठीक रहेगा।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानि/उपचार: किसी भी चीज़ के बारे में ज़्यादा सोच-विचार न करें, केवल अपनी योग्यता पर विश्वास करें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: सिंह राशि

कन्या


यह सप्ताह आपके लिए शानदार है, ख़ासकर सप्ताह का शुरूआती दिन। हालाँकि सप्ताह के मध्य आपको सभी पहलूओं को गंभीरता से लेना होगा। वरिष्ठों की मदद मिलेगी, जो आपके विकास में सहायक होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, मानसिक और शारीरिक स्थिति दोनों बेहतर रहेगी। प्रेम-संबंध सामान्य रहेगा और संबंधों में मधुरता आएगी।

साप्ताहिक प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह दिली मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में कुछ तनाव रह सकता है लेकिन फिर भी अच्छे परिणाम मिलते रहेंगे। सप्ताह के मध्य में भी बेहतरीन आनंद मिलने के योग हैं। सप्ताहांत है तो अच्छा, प्यार में काफ़ी गर्मजोशी रहेगी लेकिन गर्मजोशी को नोक झोक में न बदलने दें। पार्टनर का पूरा खयाल रखें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

सावधानि/उपचार: रिश्तों में आई परेशानियों का तनाव मत होने दीजिए; कुछ दिन में सब ठीक हो जाएगा।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कन्या राशि

तुला


इस सप्ताह आपकी रूची धर्म की ओर बढेगी, जो कि ठीक भी है। समाज में मान-मर्यादा बढेगी। धन प्राप्त होने की संभावना प्रबल है। पेशेवर ज़िन्दगी में कुछ उतार-चढाव होने की संभावना है। अधर में लटके घरेलू कार्य इस सप्ताह पूरे होंगे।

साप्ताहिक प्रेमफल: सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला रह सकता है लेकिन यदि किसी सहकर्मी से प्रेम है तो अनुकूलता मिलती रहेगी। सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। इस समय कहीं घूमने या साथ में फ़िल्म देखने का मौका मिलेगा। सप्ताह मध्य में कुछ तनाव रह सकता है अत: प्यार में मन कम लगेगा। सप्ताहांत अनुकूल है। प्यार में अनुकूलता बनी रहेगी और आप प्यार का आनंद लेते रहेंगे।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानि/उपचार: दैनिक ख़र्चों में वृद्धि होगी, लेकिन इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: तुला राशि

वृश्चिक


सप्ताह के शुरूआती दिनों में सुखद परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। वित्तीय मामलों को बेहद ही सावधानी पूर्वक निपटाएँ। सप्ताह का मध्य लगभग सभी मायनों में अनुकूल रहेगा। यदि आप किसी यात्रा की योजना बना रहें हैं तो उसे पूरा करें, क्योंकि सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना प्रबल है। इस सप्ताह यदि आप सही दिशा में प्रयास करते हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी।

साप्ताहिक प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में भाषा पर संयम जरूरी होगा। मध्य में साथ में मनोरंजन के मौके मिलेंगे, उनका लाभ उठाएं। सप्ताहांत सामान्यत: अच्छा है लेकिन यदि मिलने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो सुरक्षित जगह पर ही मिलें।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानि/उपचार: कोई परिजन आपकी एक्टिविटीज पर नज़र रख सकता है अत: सावधानी रखें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृश्चिक राशि

धनु


आपके लिए यह सप्ताह कुछ ख़ास नहीं रहने वाला है। यदि वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी है तो उसे निपटाने की कोशिश करें। कारोबारियों को कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त नहीं होगा। भाई-बहन के साथ छिट-पुट विवाद हो सकता है। ख़ुद को तनावग्रस्त न होने दें। सप्ताह के अंत में अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम मिलेंगे।

साप्ताहिक प्रेमफल: सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला है लेकिन वासनात्मक विचारों को संयमित कर सम्बंधों को बेहतर बनाया जा सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आप काफ़ी भावुक रहेंगे लेकिन भावनाओं में बहकर गलतबयानी से बचें। सप्ताह के मध्य में काफी अनुकूलता देखने को मिलेगी लेकिन सप्ताहांत में कुछ घरेलू चिंताओं के कारण प्यार में मन कम लगेगा।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानि/उपचार: आप थोड़े हताश हो सकते हैं, लेकिन इस समय धैर्य से काम लेना ज़्यादा बेहतर होगा।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: धनु राशि

मकर


सप्ताह की शुरूआत शानदार होगी। योजनाओं के अनुरूप सफलताएँ मिलेंगी। सप्ताह के मध्य में रोमांच वाले जगह पर जा सकते हैं। सभी लोगों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।

साप्ताहिक प्रेमफल
: यह सप्ताह आपको अच्छे परिणाम देगा लेकिन विवाहितों को और भी अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। सप्ताह की शुरुआत में पार्टनर से दूर रहना पड़ सकता है। सप्ताह का मध्य अच्छा है। इस समय आप बड़े रोमांटिक रह सकते हैं। सप्ताहांत मिला जुला है, इस समय बेवजह बहस करने की बजाय साथ में फ़िल्म देखें या मनोरंजन करें तो बेहतरी रहेगी।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानि/उपचार: आँख मुंदकर किसी के उपर विश्वास करना ख़तरे से खाली नहीं है। अतः सावधानी बरतें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मकर राशि

कुम्भ


विद्यार्थियों को इस सप्ताह कुछ एहतियात बरतने की आवश्यकता है। क़रीबी लोगों के उपर गुस्सा न करें। पदोन्नती होने की संभावना है। मुनाफ़े वाली यात्रा का भी योग है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएँ।

साप्ताहिक प्रेमफल: यह सप्ताह आपको मिले जुले परिणाम देने वाला रहेगा। हालांकि विवाहित लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी रहने वाली है। रिश्ते काफ़ी भावपूर्ण रह सकते हैं। लेकिन मध्य कमजोर है। किसी कारण से दूर रहना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताहांत में आप अधिक से अधिक समय अपने लव पार्टनर के साथ बितना चाहेंगे।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानि/उपचार: क्रोध और अहंकार को रिश्तों के बीच न आने दें, अन्यथा गंभीर विवाद हो सकता है।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कुम्भ राशि

मीन


सप्ताह की शुरूआत में आपको कुछ समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। लैपटॉप और फ़ोन की वज़ह से परेशानी हो सकती है। सप्ताह के मध्य का समय अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ फ़िल्म देखने जा सकते हैं। सट्टेबाज़ी जैसी गतिविधियों से दूर रहें। दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और खुब तारीफ़ बटोरें।

साप्ताहिक प्रेमफल
: सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी है लेकिन काम की अधिकता के कारण प्यार के लिए समय कम मिलेगा। हालाकि सहकर्मी से प्रेम होने की स्थिति में सब कुछ अच्छा रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग काफी अच्छा है। प्यार का पूरा आनंद मिलने वाला है। सप्ताह के अंत में साथ में रहने के मौके कम मिल पाएंगे दूर रहने वाले पार्टनर से मिलना सम्भव हो सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानि/उपचार
: शराब पीकर वाहन चलाने से परहेज़ करें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मीन राशि

साप्ताहिक प्रेम राशिफल ख़ासतौर से पं. हनुमान मिश्रा द्वारा लिखा गया है।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment