दिसंबर 2015 का मासिक राशिफल

दिसम्बर का माह अपने साथ क्रिसमस का उल्लास लेकर आता है। इसके साथ ही उत्तरी ध्रुव में सर्दी व दक्षिणी ध्रुव में गर्मी का आगमन होता है। आइए जानते हैं कैसे यह महीना आपके जीवन को बदलेगा बनाएगा।




यह राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है। इसे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: लग्न राशि कैलकुलेटर

FREE matrimony & marriage website

मेष


यह माह अत्यंत ही सावधानी बरतने का है। अचानक हानि की सम्भावना बनेगी, शत्रु हावी हो सकते हैं। स्वास्थ्य में बहुत कष्ट का योग बन रहा है, अतः अत्यंत सावधानी बरतें। आग और शत्रुओं से अत्यधिक सावधानी और दूरी बनाये रखें। अकारण विवाद हो सकता है, अतः इससे बचें और व्यर्थ की बातों में अपनी टांग ना फसाएँ। यदि नए व्यवसाय की सोच रहे हैं तो ठहर जाएँ क्योंकि यह माह इसके लिए बिलकुल उपयुक्त नहीं है, हानि की पूरी सम्भावना रहेगी। इन सबके बावजूद भाग्य और आपका परिवार आपके साथ बना रहेगा। इस समय सिर्फ़ धैर्य रखें और किसी भी नए कार्य में हाथ ना डालें।  आगे पढ़ें...


वृषभ


इस माह सिर्फ़ आपका साहस ही है जो सहयोगी रहेगा। धन हानि की प्रबल सम्भावना बन रही है। अतः अत्यधिक सतर्क रहें। किसी नए और जोखिम से भरे कार्य में हाथ ना ही डालें तो अच्छा होगा कोई बड़ा निर्णय लेने से पूर्व बड़ों से या अनुभवी जनो से सलाह मशवरा कर ले, अन्यथा उसके ग़लत होने की पूरी सम्भावना बन रही है। यात्राओं को टाल ही दें तो अच्छा रहेगा, संतान से भी कोई कष्ट मिल सकता है। पूरे परिवार के साथ यात्रा से बचें। जीवन साथी के साथ ताल-मेल बनाकर चलने से परिवार में शांति बनी रहेगी, कुल मिलाकर भाग्य पक्ष कमज़ोर है, नए कार्य और यात्रा से बचें और अपने ऊपर नियंत्रण रखें। आगे पढ़ें...


मिथुन


अत्यधिक सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। विशेषकर धन और शत्रुओं के मामलों में, यदि व्यापार में हैं तो आय लगभग रुक जाएगी। सोच समझ कर निर्णय लें अन्यथा हानि हो सकती है। आँखे खुली रखें और किसी पर अधिक भरोसा ना करें अन्यथा विश्वासघात हो सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या भी हो सकती है। विशेषकर एलर्जी और हृदय रोग यदि है तो विशेष ध्यान रखें। अपने ख़र्च पर अत्यधिक नियंत्रण की आवश्यकता पड़ेगी। यात्रा टाल ही दें तो अच्छा, किसी से भी विवाद में ना उलझें और अति उत्साह में कोई आर्थिक फ़ैसला ना लें अन्यथा हानि ही होगी। आपके धैर्य की परीक्षा का समय है, धैर्य और संयम से काम लें।  आगे पढ़ें...


कर्क


इस माह विषम परिस्थितियों के बावजूद थोड़ा सुख का अनुभव होगा विशेष कर माँ और जीवनसाथी के कारण। इसके अलावा बहुत कुछ अच्छा नहीं है इस माह। धन हानि की सम्भावना बनेगी तथा संतान से भी थोड़ी परेशानी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के लिए इस माह आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। साथ ही इस माह भाई-बहनों तथा करीबी मित्रों से विवाद होने की बहुत अधिक सम्भावना है। नए कार्यों में हाथ ना डालें। यात्रा से भी दूर रहें विशेषकर माह के पहले पक्ष में। धैर्य रखें और अच्छे समय का इंतज़ार करें। आगे पढ़ें...


सिंह 


इस माह खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकता है। ह्रदय तथा पेट के रोगी अत्यधिक सावधानी बरतें। बहनों तथा किसी स्त्री से बहुत सहयोग मिलेगा। वाणी बहुत दूषित हो सकती है, आप अपने शब्दों से अपने लोगो को दुश्मन बना लेंगे। फिर भी राज्य सम्बन्धी कार्यों में सफलता का योग है। पिता और माता से वैचारिक मतभेद उभर सकता है। माता को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। अचानक धन प्राप्ति और हानि दोनों का ही योग बन रहा है। अतः जोखिम ना उठायें और धन सम्बंधित फ़ैसले शांत मन से लें, आवेग में आकर नहीं। किसी केस में फंसने की नौबत आ सकती है, अतः इस समय किसी विवाद में ना पड़ें। क्रोध पर बहुत नियंत्रण रखें अन्यथा बहुत नुकसान हो सकता है। आगे पढ़ें...


कन्या 


इस माह भाग्य का साथ रहेगा अतः भाग्य के बल पर धन की प्राप्ति अच्छी होगी। फिर भी मन बहुत अशांत रहेगा। क्रोध बहुत आएगा और वाणी बहुत कड़वी हो सकती है। आपकी सोच नकारात्मक दिशा में जा सकती है। कुछ ऐसा होने का योग बन रहा है जिससे आपको नुकसान और बदनामी मिल सकती है। अतः अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और सोच को सकारात्मक रखें। भाई और सगे-सम्बन्धियों से तनाव की स्थिति बन रही है। प्रयास करें कि इस माह में ना तो कर्ज लें और ना ही दें। वैवाहिक जीवन बहुत दुष्कर हो सकता है, जीवन साथी से बहुत मनमुटाव की सम्भावना बन रही है। प्रेम संबंधों में भी कड़वाहट रहेगी। संतान और शिक्षा के क्षेत्र में भी परेशानियों का योग बन रहा है। धैर्य, संयम बनाये रखें। इस समय सबसे बेहतर होगा कि आप अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें और खुद पर और ईश्वर पर भरोसा करें।  आगे पढ़ें...


तुला


इस समय भौतिक सुखों में ख़ूब वृद्धि होगी। मन-मष्तिष्क सही दिशा में काम करेगा जिसके कारण निर्णय सही दिशा में होंगे। वाणी कभी-कभी कठोर होगी जिसके कारण कुछ नुकसान हो सकता है। अतः आपको सलाह है कि थोड़ा शांत रहने का प्रयास करें। धन प्राप्ति के लिए यह अच्छा महीना नहीं है अतः आय प्राप्त करने में कठिनाई होगी और ख़र्च नियंत्रण से बाहर रहेगा। क्रोध बहुत आएगा अतः आवेश में वाहन ना चलायें। स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। जीवन साथी से सम्बन्ध मधुर होंगे और घरेलू माहौल ख़ुशनुमा रहेगा। सब मिलाकर यह मिश्रित समय रहेगा। आगे पढ़ें...


वृश्चिक 


इस माह आप निर्णय लेने में बहुत तीव्रता दिखाएंगे। गलत तरीके से धन आ सकता है और साथ ही गलत कार्य करने की प्रवृत्ति भी बनेगी। घटना-दुर्घटना का योग बनेगा। मन विचलित और अशांत रहेगा। स्वभाव में थोड़ी उग्रता रहेगी, अतः आपको सलाह दी जाती है कि क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखें। राजनैतिक क्षेत्र के लोगो को थोड़ी सफलता का योग है। शत्रु कुछ समय के लिए शांत होंगे परन्तु गुप्त शत्रु भी पैदा होंगे। जीवनसाथी से मतभेद पनप सकता है। प्यार करने वालों के बीच वैचारिक मतभेद के कारण दूरियाँ बन सकती है। संतान के स्वास्थ्य की समस्या उत्पन्न हो सकती है और वृश्चिक राशि की गर्भवती महिलाएँ अपना बहुत ख़याल रखें। आगे पढ़ें...


धनु 


इस माह आय और व्यय का अनुपात १:३ का होगा अर्थात आय की अपेक्षा खर्च बहुत ज़्यादा होगा। शत्रु और रोग का शमन होगा परन्तु धन के मामले में समय अच्छा नहीं है। सरकारी क्षेत्र से हानि का योग बन रहा है। न्यायालयी विवाद में भी परिणाम आपके पक्ष में नहीं आएंगे, प्रयास करें कि कोई नया विवाद ना हो। माता के स्वास्थ्य की बहुत चिंता हो सकती है, अतः बहुत ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस समय अनचाही यात्रायें हो सकती हैं जिनका कोई परिणाम नहीं निकलेगा। भाग्य पक्ष कमज़ोर है, अतः कोई जोखिम ना उठायें और शेयर बाज़ार में निवेश से बचें। कुल मिलाकर समय थोड़ा प्रतिकूल है, अतः संयम से काम लें।  आगे पढ़ें...


मकर


इस माह भी जीवन में उथल-पुथल बनी रहेगी। गलत तरीके से धन आने की सम्भावना बन रही है। लोग गुमराह कर सकते हैं और बहुत धन आ भी सकता है लेकिन उसका अंत अच्छा नहीं होगा। अतः आपको सलाह है कि लालच में ना आएँ और किसी विपरीत परिस्थिति में भी सही मार्ग पर अडिग रहें। मन नियंत्रित नहीं रहेगा। सगे भाई-बहनों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता में बहुत मेहनत के बाद सफलता का योग है। संतान सम्बन्धी चिंता हो सकती है, गर्भवती महिलाएँ अपना विशेष ध्यान रखें। राजनैतिक और प्रभावशाली लोगो से संपर्क बढ़ेगा। नए वाहन और भूमि के लिए अच्छा अवसर है। यदि अपनी सोच पर नियंत्रण रखें तो बहुत मान-सम्मान की स्थिति बन सकती है। कुल मिलाकर मिश्रित समय है, अतः समय के अनुसार निर्णय लें और सूझ-बूझ से चलें। आगे पढ़ें...


कुम्भ 


इस महीने यात्रा और वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखें क्योंकि घटना-दुर्घटना का योग बन रहा है। बिना वजह के झगड़ों से दूर रहें। धन हानि और मान हानि दोनों का भी योग बन रहा है, झूठे आरोप लग सकते हैं। पिता से सम्बन्ध तनाव पूर्ण हो सकता है, अतः सोच विचार कर बोलें। अपने से उच्च अधिकारी या सरकार से कुछ नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। संतान विशेष कर बेटों से तनाव हो सकता है। नए कार्य तथा यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है अतः यदि परिस्थिति बहुत अपरिहार्य ना हो तो इसे कुछ समय के लिए टाल दें। माँ और जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का भी बहुत ख़याल रखें। कुल मिलाकर समय थोड़ा प्रतिकूल है, अतः मन-बुद्धि को संयत रखें और धैर्य रखें। आगे पढ़ें...


मीन


इस माह आपके लिए घर से कुछ समय के लिए दूर जाने का योग बन रहा है। यदि पहले नहीं सम्भले तो वैवाहिक जीवन बहुत कष्टकर हो सकता है। अनावश्यक के क्रोध, तनाव और घृणा का शिकार बन सकते हैं। मन और सोच में बहुत उत्तेजना रहेगी। पारिवारिक सुख में कमी, व्यापार में नुकसान, अचानक वाहन या किसी विवाद के कारण धन की हानि संभव है। नए कार्य के लिए बिलकुल ही उपयुक्त समय नहीं है बेहतर हो जो पहले से कार्य कर रहें हैं उसे ही संभालें। समय प्रतिकूल है, शांति बनाये रखें और बेहतर है कहीं धार्मिक या सामाजिक यात्रा में समय बिताएँ और सहज रहें। आगे पढ़ें...

Related Articles:

No comments:

Post a Comment