साप्ताहिक राशिफल (16 से 22 जनवरी 2017), जानिए इस सप्ताह का अपना भाग्यफल

जानिए अपने इस सप्ताह की भविष्यवाणियाँ सिर्फ़ और सिर्फ़ साप्ताहिक राशिफल 2017 के ज़रिए। इसकी सहायता से आप अपने निजि जीवन, क़ारोबार. नौकरी-पेशा आदि में आने वाली बाधाएँ एवं उसके समाधानों को आसानी से जान सकेंगे। साथ ही इसमें आपके प्रेम जीवन से संबंधित रोचक जानकारी दी गई हैं।



मेष


इस सप्ताह आपकी आय में इज़ाफ़ा होगा। कई सुनहरे अवसर प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। वहीं आपके सामाजिक दायरे में भी वृद्धि होगी। उधर, घरेलू जीवन में परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करने का मौक़ा मिलेगा, हालाँकि कुछ ग़लतफ़हमियों के चलते अनबन होने के आसार हैं। छात्र अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। वहीं स्वास्थ्य जीवन मधुर है। हाँ, सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी हो सकती है।

प्रेमफल: यद्यपि इस सप्ताह प्रेम के मामले में अनुकूल परिणाम मिलने के अच्छे योग हैं। ख़ासकर यदि आपका लव पार्टनर आपसे दूर रह रहा है तो परिणाम और भी अच्छे रहने के योग हैं। शुरुआती दिनों में यदि आप अपना बर्ताव स्पष्ट रखेंगे तो परिणाम अच्छे मिल जाएंगे। मध्य में कुछ शिकवा-शिकायत तो रहेगी, लेकिन प्रेम बना रहेगा। सप्ताहांत और भी सुखद रहने वाला है।

उपाय: कुत्तों को प्रतिदिन रोटी खिलाना आपके लिए शुभ होगा।

भाग्यस्टार: 3.5/5


वृषभ


यदि आप पारिवारिक जीवन की ओर ध्यान नहीं देंगे तो इस जीवन में ख़लल पैदा होन की संभावना हेै और कार्यस्थल पर भी इसका विपरीत असर पड़ेगा। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह में लाभ-हानि दोनों समान रूप से रहेंगी। मानसिक तनाव आपको रह सकता है और प्रेमजीवन में भी कुछ तल्ख़ियों से रूबरू होना पड़ेगा। सप्ताह के अंत में लाइफ़ पार्टनर से भी किसी प्रकार का मनमुटाव भी हो सकता है। साझेदारी में मुनाफ़ा होगा। 

प्रेमफल: अगर काम के चलते आप अपने प्रेम सम्बंध को समय नहीं दे पा रहे हैं तो इस सप्ताह समय निकालिए अन्यथा मामला सीरियस हो सकता है। ख़ासकर सप्ताह की शुरुआत में कुछ तनाव देखने को मिल सकते हैं। मध्य का समय बेहतर परिणाम देने का वादा कर रहा है। सप्ताहांत उससे भी अधिक अनुकूल है, लेकिन किसी बात पर थोड़ी नाराज़गी भी सम्भावित है।

उपाय: रोज़ गाय को चारा खिलाएँ। 

भाग्यस्टार: 3/5


मिथुन


घरेलू जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आप योजना के तहत किसी कार्य को बखूबी अंजाम देंगे और जीवनसाथी का इसमें सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी। भाई-बहन से कुछ बात को लेकर अनबन हो सकती है। परिवार अथवा दोस्तों के साथ किसी लॉन्ग जर्नी पर आप निकल सकते हैं। 20 तारीख़ के बाद कार्य को लेकर आप में उत्तेजना दिखेगी। इसका प्रभाव घरेलू एवं पेशेवर जीवन पर पड़ सकता है। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम के लिए मिला जुला रहने वाला है, हालाँकि आपको उस स्थिति में सावधान रहने का संदेश दिया जा रहा है जब आपका प्रेम किसी पड़ोसी से हो। विवाहित हैं तो पड़ोसी जीवनसाथी के कान भरने का काम कर सकते हैं। ऐसे में स्वयं का बर्ताव पारदर्शिता पूर्ण रहना चाहिए। पूरी सप्ताह सावधानी रखकर अच्छे परिणाम पाए जा सकेंगे।

उपाय: भगवान गणेश जी को ध्रुव घास चढ़ाएँ।

भाग्यस्टार: 3/5


कर्क


किसी कारणवश सप्ताह के शुरुआत में आप चिंतित रहेंगे। धार्मिक कार्य मेे आपकी रुचि अधिक होगी। हाँ, स्वास्थ्य थोड़ी गिरावट आ सकती है। रिलेशनशिप में कड़वापन आ सकता है, लेकिन साप्ताहांत में रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। आप इस सप्ताह छुट्टी मनाने का विचार भी कर सकते हैं। बच्चों की सेहत का ख़्याल रखें। आय में धीमी गति से इज़ाफ़ा होगा। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा है, लेकिन आपको वासनात्मक विचारों को संतुलित रखने की सलाह दी जाती है, ऐसा न कर पाने की स्थिति में बदनामी का भय रहेगा। शुरुआती दिनों में बातचीत का तरीक़ा बड़ा संतुलित होना चाहिए। मध्य अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है, लेकिन सप्ताहांत में कुछ तनावों के चलते प्रेम में मन कम लगेगा।

उपाय: शनिवार को ज़रुरतमंदों में कंबल वितरित करें। 

भाग्यस्टार: 3.5/5


सिंह


इस सप्ताह ऐसे योग बन रहे हैं कि आप अपने स्थान में परिवर्तन कर सकते हैं। अच्छा मुनाफ़ा होने के आसार हैं। अध्ययन तथा नई चीज़ों को पढ़ने में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप दृढ़ संकल्पी रहेंगे। बाधाओं और चुनौतियों का सामना करने में आपको ज़्यादा तकलीफ़ नहीं होगी। हाँ, स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट होने के आसार दिख रहे हैं। आपके बोलने का अंदाज़ लोगों को भाएगा, हालाँकि कुछ लोग आपको शायद न समझें। बिज़नेस पार्टनर से भी मनमुटाव होने की संभावना है।

प्रेमफल: सामान्यत: इस सप्ताह आपको अनुकूल परिणाम मिल जाएंगे, लेकिन किसी तनाव के चलते प्रेमानुभूति बाधित रह सकती है। शुरुआती दिनों में आप लव पार्टनर को लेकर चिंतित या परेशान रह सकते हैं। मध्य में साथ किसी रेस्टोरेंट में भोजन करें तथा सप्ताहांत में घरेलू समस्याओं को बीच में लाए बिना मनोरंजन करें व तनामुक्त रहकर प्रेमालाप करें।

उपाय: सबेरे सूर्य को जल अर्पण करें। 

भाग्यस्टार: 4/5


कन्या


इस सप्ताह आपके जीवन में ख़ुशियों का आगमन होगा। घर में मधुर वातावरण देखने को मिलेगा। किसी छोटी यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा विदेश भ्रमण के भी चांस हैं। बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। शिक्षा क्षेत्र के लिए सप्ताह शानदार है। सप्ताहांत में कार्य में सफलता मिल सकती है। 

प्रेमफल: प्रेम में कभी-कभी कुछ बातें बर्दाश्त करनी पड़ती हैं। हो सकता है इस सप्ताह आपको पार्टनर की ग़लतियों को नज़रअंदाज करना पड़े। यदि अभी तक अकेले हैं तो सोशल मीडिया पर प्रेम ढूंढ़ने की बेकार कोशिश से बचें। विशेषकर शुरुआती दिनों में ऐसे कामों में बिलकुल न उलझें। मध्य के बेहतर रहने के योग हैं। सप्ताहांत भी अनुकूल रह सकता है।

उपाय: गाय की सेवा करें।

भाग्यस्टार: 3/5


तुला


इस सप्ताह आपका ध्यान अपने रिलेशनशिप की ओर अधिक रहेगा। आप उनके जज़्बातों को बखूबी समझेंगे। हालाँकि मन में वासनात्मक विचार आ सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी करने का अवसर मिलेगा। समाज में आप एक सक्रिय भूमिका निभाएंगे। 20 तारीख़ के बाद आपको बुखार आदि की समस्या रह सकती है। आप नई योजनाए बनाएंगे और सकारात्मक संवाद के साथ शादीशुदा जीवन भी आपका मस्त रहेगा, हालाँकि घरेलू जीवन कुछ कड़वाहट घुल सकती है। 

प्रेमफल: अगर प्रेम में सब कुछ ठीक चल रहा है तो बेवजह व्यंग बाण न चलाएँ। साथी की खिचाई करने से बचें। यद्यपि शुरुआती दिनों में समय अनुकूल है तो ऐसे में कोशिश यही होनी चाहिए कि सप्ताह भर के प्रेम की भरपाई इसी समय कर डालें। मध्य में समय थोड़ा सा कमजोर है, लेकिन सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग बन रहे हैं।

उपाय: दुर्गा मंदिर में लाल पुष्प चढ़ाएँ। 

भाग्यस्टार: 3.5/5


वृश्चिक


घर में मानसिक शांति का अभाव रहेगा। आप किसी प्रतिष्ठित सज्जन से मुलाक़ात करेंगे। अध्ययन एवं नई चीज़ों को सीखने में आपकी रुचि बढ़ेगी, हालाँकि कार्य के चलते थोड़ी व्यस्तता रह सकती है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके ख़िलाफ़ साज़िश रच सकते हैं। संपत्ति में इज़ाफ़ा होगा।

प्रेमफल: सामान्यत: इस सप्ताह आपको अनुकूल परिणाम ही मिलेंगे, लेकिन यदि नए सिरे से किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं तो मामले को ज़रा आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ाना ही ठीक रहेगा। हालाँकि शुरुआती दिन अनुकूल हैं, लेकिन किसी सहकर्मी से प्रेम होने की स्थिति में सम्बंध सार्वाजनिक हो सकते हैं। मध्य अनुकूल रहेगा, वहीं सप्ताहांत मिले-जुले परिणाम मिलने वाले हैं।

उपाय: बंदरों को गुड़ एवं चना खिलाएँ। 

भाग्यस्टार: 3/5


धनु


इस सप्ताह आप बुद्धि-विवेक के साथ फ़ैसले लेंगे। किसी छोटी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। ऑफ़िस अथवा कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा का गुणगान होगा। इससे आपकी प्रतिष्ठा में भी इज़ाफ़ा होगा। वहीं घर में सामंजस्य पूर्ण स्थिति बनी रहेगी। इस हफ़्ते जेब से पैसा अधिक ख़र्च हो सकता है, हालाँकि इसके बावजूद भी आप धन को संचयी करने में सफल रहेंगे।

प्रेमफल: सप्ताह प्रेम प्रसंग के मामले में अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है। किसी पड़ोसी से प्रेम होने की अवस्था में लोगों से सावधान रहना होगा, ऐसा करके बेहतर परिणाम पाए जा सकेंगे। शुरुआती दिनों में पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाना अनुकूल रहेगा। वहीं मध्य में काम के साथ प्रेम को भी समय दें। सप्ताहांत काफ़ी अनुकूल रहने वाला है।

उपाय: गुरुवार को पीपल का वृक्ष लगाएँ।

भाग्यस्टार: 3.5/5


मकर


इस सप्ताह आप किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। वहीं विदेशी श्रोतों से कोई अच्छी ख़बर आपका सप्ताह बना सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। छोटे भाई-बहन से रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। वाहन चलाते वक़्त सावधानी बरतें। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अधिक अनुकूल नहीं है। बेहतर परिणाम के लिए आपको अपना बर्ताव स्पष्ट रखना होगा। साथ ही पूर्ण मर्यादा का पालन भी जरूरी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत इस मामलें में कमजोर रह सकती है, लेकिन सप्ताह का मध्य के बेहतर रहने के योग हैं। सप्ताहांत तुलनात्मक रूप से काफ़ी अच्छा रहने वाला है।

उपाय: स्वतार्क पौधा लगाएँ।

भाग्यस्टार: 2.5/5


कुंभ


काम के कारण यह सप्ताह व्यस्त रहेगा। कार्य का बोझ आपके मानसिक तनाव को बढ़ा सकता है। कामुक भावनाएँ मन में हिलौरे ले सकती हैं। प्रेम रिश्ते के लिए सप्ताह बेहद शानदार नज़र आ रहा है। आसानी से दोनों के बीच संवाद हो जाएगा। इसके अलावा आपको आश्चर्यजनक लाभ हो सकता है। इसके विपरीत फ़ैसला लेने आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने हो सकता है आप थोड़े परेशान हो जाएँ। धन हानि होने की संभावना है, परंतु आय में निरंतरता बनी रहेगी। ख़र्च में इज़ाफ़ा हो सकता है। 

प्रेमफल: सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा है, लेकिन आसपास के माहौल को देखते हुए प्रेम प्रदर्शन करें तो सप्ताह और अच्छा रहेगा। वैसे तो शुरुआती दिन अनुकूल हैं, लेकिन विवाहितों को साथी के स्वास्थ्य व भावनाओं का ख़्याल रखने की सलाह दी जाती है। मध्य में सबको ही पूर्ण मर्यादित रहने की सलाह दी जाती है। सप्ताहांत अपेक्षाकृत बेहतर रहने वाला है।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

भाग्यस्टार: 3/5


मीन


मन की बजाय बुद्धि के बल पर आप अपने सारे निर्णय लेंगे। इसी तरह कार्य में भी आप अपना बौद्धिक कौशल प्रदर्शित करते हुए नज़र आ सकते हैं। वहीं वैवाहिक के सुखद रहने के योग हैं और घर में भी सामंजस्य बना रहेगा। अपने विचारों को लेकर स्पष्ट रहें तो अच्छा है। 20 तारीख़ के बाद आप में उत्तेजना अधिक हो सकती है। अपने कठिन कार्य के बलबूते आपको पहचान मिलेगी।

प्रेमफल: यह सप्ताह आपको मिले जुले परिणाम देने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में प्यार के साथ-साथ कुछ कहा सुनी भी हो सकती है। मध्य तुलनात्मक रूप से सबसे अच्छा रहने वाला है। विशेषकर विवाहित लोग इस समय का काफ़ी आनंद उठा सकेंगे। सप्ताहांत थोड़ा कम अनुकूल है, ऐसे में ध्यान ये रखना होगा कि आपके प्यार पर न किसी की नज़र पड़े और न ही प्यार को नज़र लगे।

उपाय: योग-ध्यान करने से आपको लाभ मिलेगा।

भाग्यस्टार: 2.5/5


इस राशिफल के साथ हम आशा करते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए ख़ास हो। प्रेमफल हमारे ज्योतिषी पं. हनुमान मिश्रा द्वारा लिखा गया है!

Related Articles:

1 comment:

  1. आपने यह राशिफल चंद्र स्थिति के अनुसार दिया हुआ है क्या या फिर अन्य ग्रह भी शामिल है ?

    ReplyDelete