धनतेरस पर अपनी राशि अनुसार करें शॉपिंग, घर पर होगी पैसे की बारिश

जानें धनतेरस पर क्या खरीदना रहेगा आपके लिए शुभ, और पढ़ें कौन-सी राशि वाले धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना होगा नुकसान
धनतेरस का त्योहार देशभर में इस वर्ष 5 नवंबर को मनाया जा रहा है। दिवाली से ठीक दो दिन पहले मनाए जा रहे इस पर्व के दिन गृहोपयोगी सामान खरीदने की प्राचीन परम्परा चली आ रही है। धनतेरस के दिन ये मान्यता है कि यदि कोई माता लक्ष्मी का पूजा कर बर्तन आदि की खरीददारी कर घर लाता है तो ये बेहद शुभफलदायक साबित होता है। लेकिन इसके साथ ही हिन्दू शास्त्रों में धनतेरस पर कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।
  धनतेरस पूजा मुहूर्त 2018
पूजा मुहूर्त
18:07:35 से 20:03:25 तक
अवधि
1 घंटे 55 मिनट
प्रदोष काल
05:33:32 से 20:10:07 तक
वृषभ काल
18:07:35 से 20:03:25 तक
सूचना: उपरोक्त मुहूर्त नई दिल्ली के लिए प्रभावी है। जानें अपने शहर में धनतेरस का मुहूर्त 

ज्योतिष अनुसार हर व्यक्ति की राशि के तत्व व स्वामी के आधार पर अगर हम खरीदारी करें तो हमारा भावी वर्ष सुख शांति व समृद्धि से परिपूर्ण होगा।
तो आइये जानते हैं कि आखिर इस धनतेरस किस राशि को क्या खरीददारी करनी चाहिए :-


मेष राशि

  • मेष राशि के जातकों को इस धनतेरस विशेषरूप से तांबे के बर्तन जरूर खरीदने चाहिए।
  • ये देखा गया है कि तांबे के बर्तन में पाने पीने से कई तरह की बीमारियों से मुक्ति मिलती है.
  • मेष राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्ति के लिए इस दिवाली ख़ासतौर पर लाल रंग के कपड़े खरीदने चाहिए। 

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि के जातक इस धनतेरस स्फटिक की माला खरीदकर उसे लक्ष्मी माता को अर्पण करें।
  • अगर वृषभ राशि के जातक खुद भी इस माला को धारण करें तो इससे उनका जीवन सुखमय होगा साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। 
  • ऐसे लोग जिनके जीवन में ख़ास तौर से अस्थिरता बनी हुई है वो धनतेरस पर गौरारा पत्थर की कामधेनु गाय लाकर घर या ऑफिस में स्थापित करें।

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के जातक धनतेरस के शुभ अवसर पर विशेष रूप से चांदी के कलम खरीदें और उसे गणेश जी को चढानें के बाद स्वयं इसका इस्तेमाल करें।
  • बोलने में संकोच करने वाले या फिर हकलाने वाले लोग इस धनतेरस पर हरे रंग के कपड़े जरूर खरीदें और इसे धारण करना ना भूलें।
  • अपने घर की दक्षिण दिशा में अशोक का पेड़ रोपण करें इससे घर में सुख शान्ति और रोगों से मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातक धनतेरस के शुभ अवसर पर चांदी की मोती जड़ी अंगूठी खरीदकर उसे लक्ष्मी गणेश को अर्पण करने के बाद धारण करें।
  • धनतेरस के दिन एक सफ़ेद रूमाल खरीदें और दिवाली के दिन विशेष रूप से इस रूमाल से सर ढ़ककर पूजा अर्चना करें।
  • ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सभी रुके हुए कार्य भी पूरे होंगें।

सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातक इस दिन तांबे से बने सूर्य भगवान की मूर्ति खरीदें और इसे अपने घर एवं ऑफिस में स्थापित करें।
  • ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और यश की प्राप्ति होगी।
  • दिवाली के दिन पूजा के समय केसर का प्रयोग तिलक के रूप में जरूर करें।

कन्या राशि

  • कन्या राशि के जातक धनतेरस के दिन पत्ते या फिर ओनेक्स से बने गणेश जी की मूर्ति जरूर खरीदें और इसे अपने घर में स्थापित करें।
  • हाथी के दांत से बानी दुर्लभ वस्तुओं को खरीदें और सजावट के रूप में घर के सभी कोनों में रखें। ऐसा करने से मानसिक शान्ति मिलेगी और स्वास्थ्य ठीक होगा।

तुला राशि

  • तुला राशि के जातक इस धनतेरस कोई हीरे का आभूषण खरीदकर उसे ईश्वर को अर्पण करने के बाद खुद धारण करें।
  • घर की सजावट के लिए क्रिस्टल बाल का इस्तेमाल जरूर करें।
  • क्रिस्टल बाल के प्रयोग से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।

वृश्चिक राशि

  • इस राशि के जातक धनतेरस के अवसर पर किसी भी लाल रंग के रत्न का पेड़ खरीदकर उसे अपने ऑफिस और घर में स्थापित करें।
  • इस दिन लाल रंग के वस्त्र हनुमाना जी को अर्पण करने के बाद धारण करें। ऐसा करने से जीवन में आ रही हर समस्या के समाधान और धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगें।

धनु राशि

  • धनतेरस के दिन धनु राशि के जातक किसी भी सोने की वास्तु जरूर खरीदें।
  • काँसें का पिरामिड लाकर घर के उत्तर पूर्व दिशा में स्थापित करना भी आपके लिए शुभ रहेगा। 
  • लिवर की समस्या से पीड़ित व्यक्ति पीले रंग का वस्त्र खरीदकर उसे विष्णु जी को अर्पण करने के बाद धारण करें।

मकर राशि

  • मकर राशि के जातक धनतेरस के दिन स्टील के बर्तन की खासतौर से खरीदारी करें।
  • इस दिन नीलम रत्न धारण करें। 
  • इससे घर परिवार में होने वाली कलह से मुक्ति मिलेगी।

कुम्भ राशि

  • धनतेरस के दिन स्टील के बने ग्लास जरूर खरीदें।
  • किसी भी मंदिर में जाकर शमी के पौधे जरूर लगाएं।
  • ऐसा करने से आय के नए रास्ते खुलेंगे और जीवन में स्थिरता आएगी।

मीन राशि

  • इस दिन विशेष रूप से गोल्डन फिश का जोड़ा लाकर उसे घर के उत्तर पूर्वी दिशा में स्थापित करें।
  • सोने की कोई माला खरीदकर उसे लक्ष्मी गणेश को अर्पण करने के बाद धारण करना शुभ होगा। 
  • कार्यक्षेत्र में अन्य अवसर मिलेंगे और सहनुभूति की भावना का विकास होगा।

इस दिवाली अगर आप भी इन सभी चीजों का पालन करते हैं तो निश्चित रूप से आपकी ये दिवाली सुखमय बीतेगी और आपके जीवन में रोशनी आएगी।
दीप्ति जैन, वास्तु एस्ट्रो विशेषज्ञ
दीप्ति जैन एक जानी-मानी वास्तुविद हैं, जिन्होंने पिछले 3 सालों से वास्तु विज्ञान के क्षेत्र में अपने कौशल और प्रतिभा को बखूबी दर्शाया है। उनके इस योगदान के लिए उन्हें कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। दीप्ति जैन न केवल वास्तु बल्कि सामाजिक मुद्दों, हस्‍तरेखा विज्ञान, अध्यात्म, कलर थेरेपी, सामुद्रिक शास्त्र जैसे विषयों की भी विशेषज्ञ हैं।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment