बुध ग्रह का धनु राशि में गोचर: 20 दिसम्बर 2013

20 दिसम्बर 2013 को बुध ग्रह रात्रि 20 बजकर 56 मिनट पर वृश्चिक राशि से धनु राशि में जा रहा है। बुध के इस राशि में जाने से हमारी राशियों पर इसका अच्छा या बुरा, दोनों प्रकार का प्रभाव हो सकता है। क्या होंगे प्रभाव आइए जानते हैं I

धनु राशि20 दिसम्बर 2013 को बुध ग्रह रात्रि 20 बजकर 56 मिनट पर वृश्चिक राशि से धनु राशि में जा रहा है। ज्योतिषी ग्रंथों में कहा गया है कि जब बुध धनु राशि में होता है तो जनता और शासकों के बीच मतभेद और असंतोष बढ़ता है। पशुओं की बीमारी का खतरा बढ़ता है। शासको और प्रशासकों में भी विवाद हो सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि बुध के गोचर का हमारी राशियों पर क्या असर होगा।

मेष: इस अवधि में भागीदार व सहयोगी सहयोग देंगे। किसी प्रतिस्पर्धा में भी सफलता मिलेगी। सुखद यात्रा की भी संभावना है। आप लाभप्रद सौदा करेंगे। आपका व्यापार-व्यवसाय बढेगा। आपकी प्रसिद्धि एवम् सम्मान में इजाफा होगा।

वृष: इस समय खर्चे बढ़ सकते हैं। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आप व्यर्थ के कामों में उलझे रहेंगे। जहां तक संभव हो यात्राओं से बचें। पारिवारिक जीवन से तनाव भी रह सकता है।

मिथुन: इस अवधि में मित्र और शुभ चिन्तक पूरा सहयोग करेंगे। नये उद्यमों में सफलता मिलेगी। एक यादगार यात्रा होने की भी संभावना है। पारिवारिक सुख बढा चढ़ा रहेगा। यह समय प्रेम प्रसंगों के लिये भी अच्छा है।

कर्क: इस अवधि में आप सुखी और प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार में कोई शुभ संस्कार भी मनाया जा सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आप विलास सामग्री पर व्यय भी कर सकते हैं लेकिन आपकी व्यवसायिक योग्यता में विकास सम्भव है।

सिंह: इस अवधि में आपकी मेहनत रंग लायेगी। कामों सफ़लता मिलेगी भाई बहिनों से सहायता मिलेगी। काम धंधे में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। छोटी यात्राएं सफ़ल रहेंगी। नये लोगों व पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।

कन्या: आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा। पुराने कर्ज आदि की वसूली भी हो जायेगी। परिवार के सदस्यों का आपके प्रति बहुत अच्छा बर्ताव रहेगा। गूढ़ विज्ञान में आपकी रूचि बढे़गी। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।

तुला: इस अवधि में आप अपनी प्रतिभा योग्यता और निपुणता के बल पर अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।

वृश्चिक: यह अवधि में खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको मानसिक चिन्ताएं रह सकती है। पारिवारिक माहौल की अनुकूलता बिगड़ सकती है। सब प्रकार की जोखिम उठाने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें। आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा।

धनु: इस समय काम धंधें में उन्नति होगी। आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध कायम होंगे। मित्र व सहयोगी सहायता करेंगे। प्रणय संबंध सुधरेंगे। इस दौरान आपकी लम्बी यात्रा करने की पूरी संभावना है।

मकर: पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। घर में किसी शुभ कृत्य के होने के योग भी बन रहे हैं। वरिष्ठ लोगों या सत्तावान व्यक्तियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ व विस्तार होने के योग बन रहे हैं।

कुम्भ: इस अवधि में आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। अपने व्यवसाय में आप अच्छा काम करेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता के कारण आप प्रचुर लाभ पायेंगे। आप प्रसिद्ध व्यक्तियों के आप सम्पर्क में आयेंगे।

मीन: इस अवधि में जल्दी धन कमाने की अपनी प्रवृति पर अंकुश लगायें। छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की संभावना है। अत: उनसे बचने की कोशिश करें। बेकार की यात्राओं से भी बचें। स्वास्थ्य व परिवार का खयाल रखें।

हम आशा करते हैं बुध ग्रह का धनु राशि में यह गोचर आप के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। ऊपर दिए गए उपाय आपकी सहायता करेंगे तथा आप आने वाले समय के लिए तैयार रह सकेंगे। 

Related Articles:

3 comments:

  1. Sir kab tak budh grha dhanu main rahega?????

    ReplyDelete
  2. sala sub bakbas hota hai agar koi prove kar de ki ye sab hota hai tih us ko 1 lac duga.

    ReplyDelete