साप्ताहिक राशिफल (30 दिसम्बर 2013 से 5 जनवरी 2014)

साप्ताहिक राशिफल
मेष: सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ खराब रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है फलस्वरूप अपने कामों को सही ढ़ंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग अनुकूल रहेगा। इस समय आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कामों में सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत में लाभ के अवसर मजबूत होंगे।

वृषभ: यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा अपने पार्टनर के साथ कहीं मनोरंजन के लिए जाएं और बात का बतंगड़ न बनाएं। खान पान पर भी संयम रखें। सप्ताहांत बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा।

मिथुन: इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपका यही उत्साह आपके विरोधियों को धराशायी करता रहेगा। कहीं घूमने या कोई पार्टी करने का मौका मिलेगा। सप्ताह मध्य में घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें। सप्ताहांत में संयमित दिनचर्या अपनाना ठीक रहेगा।

कर्क: सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल रहेगा लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। हालांकि सप्ताह मध्य में आपकी मेहनत रंग लाएगी। सप्ताह के मध्य में आप जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बीतेगा लेकिन सप्ताहांत में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। अत: सावधानी से आचरण करें।

सिंह: सप्ताह का प्रथम भाग आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। इस समय भावुक होकर यदि आप किसी की मदद करना चाह रहे हैं तो ज़रुर करें लेकिन अपने काम को बिगड़ने न दें। कुछ घरेलू सामान को खरीदने या बेचने को लेकर चिंताएं रह सकती हैं। सप्ताह का मध्य और अंतिम भाग आपके लिए बेहतर रहेगा। कामों में सफ़लता मिलेगी। पार्टनर के साथ आनंददायी समय बिताने के मौके मिलेंगे।

कन्या: इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। इस समय आप अपने आपको फ़िट रखने के तरीकों को जानना चाहेंगे और स्फ़ूर्तिवान बने रहेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में आपको कुछ घरेलू चिंताएँ रह सकती हैं। अथवा आप माता पिता को लेकर कुछ चिंतन कर सकते हैं। लेकिन सप्ताहांत आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है।

तुला: यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फ़लदायी रहेगा। इस समय आप बचत करने को लेकर चिंतित रह सकते हैं। इस समय आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। यदि आप ऑनलाइन शॉपिंग में यकीन रखते हैं तो यह समय इस काम के लिए शुभ है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। सप्ताहांत में लाभदायक यात्राएं हो सकती हैं।

वृश्चिक: यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में संयमित खान पान करें। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। कामों सफलता मिलेगी। सप्ताह मे मध्य भाग में सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के अंतिम दिनों में आप फ़िल्म देखने जा सकते हैं। बहुत सम्भव है कि सिनेमा के टिकट को लेकर कुछ अधिक मेहनत करनी पड़े।

धनु: सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन मानसिक खिन्नता रह सकती है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में कुछ खर्चे बेवजह हो सकते हैं। इस समय नींद में कुछ व्यवधान रह सकता है। सप्ताह के मध्य में शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। सप्ताहांत में आपको मनोरंजन का मौका मिलेगा।

मकर: सप्ताह के शुरुआत में चन्द्रमा एकादश भाव में स्थित है अत: आपकी मेहनत का फ़ल मिलने वाला है। लाभ की सम्भावनाएं मजबूत रहेंगी। लेकिन सप्ताह के मध्य में बेवजह के ख़र्चों और यात्राओं से बचें। किसी भी यात्रा को करने से पहले उससे होने वाले फ़ायदे और नुकसान के बारे में जांच ज़रुर कर लें। सप्ताहांत में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी।

कुम्भ: सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। दसम भाव में स्थित चंद्रमा के कारण इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आप अधिकांश कार्यों में सफ़ल होंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। लोग आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के मध्य में हर मामले में थोड़ी सी सावधानी जरूरी होगी। हालांकि सप्ताहांत आते आते परिस्थितियां नियंत्रण में होंगी।

मीन: सप्ताह की शुरूआत आपके लिए शुभ है। चन्द्रमा नवम भाव में है अत: आर्थिक मामलों के लिहाज से सप्ताह शुभ हैं। इस समय आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफ़ल होंगे। लेकिन सप्ताहांत में आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment