साप्ताहिक राशिफल 2016 (फ़रवरी 22 से फ़रवरी 28)

22 फरवरी से 28 फरवरी के सप्ताह के लिए आपका राशिफल तैयार है। आइये जानते है क्या कहते हैं आपके सितारे। जीवन में आयेगी बहार या साथी से होगी तकरार? क्या आपके जीवन में होगी प्यार की एंट्री या यह सप्ताह भी गुज़रेगा तन्हाई में? कैसे कम होगीं परेशानियाँ क्या करने से आएँगी आपके चेहरे पर रानाइयाँ आइये जानते हैं। 

February 22 se 28 tak kaise rahenge aapke sitare



मेष


व्यवसाय से संबंधित कार्यों में लाभ होगा। आयात-निर्यात से जुड़े व्यापार मेें ज़्यादा लाभ होने के आसार हैं। किसी भी प्रकार का आर्थिक ख़तरा उठाने से बचें। ऑफ़िस में काम करने में मन लगेगा और अपने से बड़ों की भी आप मदद करेंगे। लंबे समय के लिए अगर लोन लेने का विचार है तो इसके लिए आपको इंतज़ार करना होगा। विवाहेतर प्रेम संबंध बनाना आपके हित में नहीं होगा।

प्रेम फल: प्रेम के मामले में यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह प्रेम में पार्दर्शिता बहुत जरूरी होगी। अपने मन में अनावश्यक संदेह को पनपने न दें। हालाँकि सप्ताह की शुरुआत अनुकूल है। यदि आप विवाहित हैं अथवा आपके संबंध बहुत ही घनिष्ठ हैं तो आपको काफ़ी अच्छे फल मिलने वाले हैं, लेकिन आपको मर्यादित रहना होगा। सप्ताह के मध्य और अंत में भी परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: रात्रि के समय गर्म दूध और मसूर की दाल का सेवन करने से बचें। 


वृषभ


यह सप्ताह आपके लिए हर तरह से शुभ रहेगा। इस समय को परिवार के साथ बिताएँ या यात्रा पर जाएँ। इस यात्रा से कुछ सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करने में कामयाब रहेंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख, शांति आएगी।

प्रेम फल: सप्ताह सामान्यत: अनुकूल रहने वाला है। यदि आप घूमने फिरने व मौज मस्ती में रुचि रखते हैं तो यह सप्ताह आपको अच्छे मौके देने वाला है। हालाँकि शुरुआत में कुछ चिंताएँ रह सकती हैं, लेकिन आपका प्यार आपकी चिंताओं को दूर करने में मददगार साबित होगा। सप्ताह का मध्य प्रपोज़ करने में मददगार होगा। सप्ताहांत में कुछ नोक-झोक सम्भावित है। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: योग और ध्यान करने से लाभ होगा।


मिथुन


शुक्र की दशा और अंतर दशा के बावजूद आपकी बौद्धिक क्षमता आपको विजयी बनाएगी। विपरीत लिंग का कोई व्यक्ति आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। अपने कार्य के साथ प्रयोग करने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धार्मिक कार्य करने से ख़र्चों में इजाफ़ा होगा। लेकिन अपने धन को किसी गलत कार्य में इस्तेमाल न करें। 

प्रेम फल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लेकिन अपनी बात मनवाने के लिए हठ न करें। यदि इस सप्ताह कोई रोमांटिक फ़िल्म रिलीज़ हुई हो तो शुरुआती दिनों में देख डालिए। इसका सकारात्मक व गहरा प्रभाव आपकी लव लाइफ़ पर पड़ेगा। सप्ताह के मध्य में एकांत में बैठकर दिल की बात कहने के मौके मिलेंगे वहीं सप्ताहांत में कोई सहपाठी अच्छा लग सकता है। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: तुलसी के पेड़ के नीचे दिया जलाने से लाभ होगा।


कर्क


धन से संबंधित कोई भी कार्य करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों में आपका ख़र्च बढ़ेगा। अध्ययन कार्यों में भी इस सप्ताह मन लगाना मुश्किल होगा। फल की इच्छा करे बिना ही कार्य को अंजाम देना आपके लिए हितकर है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

प्रेम फल: यह सप्ताह प्रेम के मामले में मिले जुले परिणाम दे सकता है। प्यार के बीच में कोई कम्पटीटर आने की फ़िराक में रह सकता है। ऐसे में आपकी कोशिश होनी चाहिए कि साथी के दिल पर आपका ही राज हो। सप्ताह की शुरुआत मीठी व प्यार भरी बातों से होनी चाहिए। मध्य वैसे भी अनुकूल रहने वाला है। सप्ताहांत की बात करें तो वह आपको एकांत में मिलने के मौके दे सकता है। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: किसी भी प्रकार की बुरी आदत से बचें और भगवान गणेश को घास और नारियल अर्पित करें।


सिंह


इस माह आर्थिक यात्रा संभव है। हो सकता है कि आप चीज़ों को लेकर संदेह व्यक्त करें। आपको क्या चाहिये क्या नहीं चाहिए इसको लेकर आपका दिमाग तालमेल नहीं बैठा पा रहा है। पुरुषों को महिलाओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। अपने बच्चे के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पौष्टिक आहार लें। विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों के लिए कठिन परिश्रम करने की ज़रूरत है।

प्रेम फल: यह सप्ताह प्यार में बदनामी का भय उपजाएगा। ऐसे में अपने मान सम्मान को ध्यान में रखकर ही कोई कदम उठाएँ। हालाँकि यदि आप विवाहित हैं तब आपको डरने की ज़रूरत नहीं रहेगी। वैसे भी सप्ताह की शुरुआत में आप बड़े रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं। मध्य में कुछ कहा सुनी सम्भावित है वहीं सप्ताहांत फ़िर से गर्मजोशी देगा। यदि संगीत के शौकीन हैं तो कोई रोमांटिक गज़ल सुनें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: घर से निकलने से पहले दही-चीनी का सेवन करें। 


कन्या


पूँजी से जुड़े कार्यों में देरी करने से आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी परेशानियों को विश्वासपात्र व्यक्ति से सांझा करें, जो इन परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद कर सके। अपने दिमाग को संतुलित रखें और अपने बच्चे की सेहत का ख़्याल रखें। आप अपने आप में एक सकारात्मक बदलाव पाएंगे जैसे की आप दूसरों पर ज़्यादा आश्रित नहीं हैं।

प्रेम फल: सामान्यत: यह सप्ताह प्रेम सम्बंधों के लिए अनुकूल रहने वाला है। लेकिन प्रेम में हठ, वासना व संदेह उचित नहीं रहेगा। विशेषकर सप्ताह की शुरुआत में इन बातों का विशेष ख़्याल रखना होगा। हालाँकि मध्य में आप इमोशनल रहेंगे और आपके इमोशन्स की कद्र भी होगी। सप्ताहांत भी अनुकूल है। खूब सारी प्यार भरी बातें कीजिए। इज़हार-ए-मोहब्बत के लिए भी समय ठीक है। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: रात के समय गाय को रोटी खिलाएँ। 


तुला


चीज़ों के प्रति शांत और धैर्यपूर्ण रवैया अपनाने से ही आपको अपने सवालों के हल मिलेंगे। एलर्जी करने वाले पदार्थों से दूरी बनाए रखें। अपनी माँ या परिवार में किसी महिला की देखभाल करना न भूलें। आर्थिक मामलों के क्षेत्र में कोई भी निर्णय लेने से पहने सोच-विचार ज़रूर कर लें। प्रेमी-युगल के लिये सप्ताह का अंत अच्छा रहेगा। किसी साथी के साथ यात्रा करने से लाभ होगा।

प्रेम फल: यह सप्ताह प्रेम के लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रयास करने पर एकांत में मिलने का मौका मिल सकता है। शुरुआती दिनों में समय आपके अनुकूल रहेगा। प्यार का आनंद मिलेगा लेकिन बेवजह बात का बतंगड़ बनाने से बचना होगा। सप्ताह के मध्य में एक दूसरे को कम समय दे पाएंगे। पुराने गिले शिकवे दूर करने के लिए और भावनाओं को समझने के लिए सप्ताहांत बेहतर है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: किसी धार्मिक स्थान पर दही, चावल, सफेद कपड़ा और इत्र आदि का दान करें। 


वृश्चिक


प्रेमी युगल एक-दूजे के साथ कुछ यादगार पल व्यतीत करने में कामयाब होंगे। कार्य क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। इस सप्ताह किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें। अपनी माँ के साथ समय बिताने की कोशिश करें और उनकी तबियत ख़राब होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अपना लक्ष्य निर्धारित करके ही उसकी ओर कदम बढ़ाएँ।

प्रेम फल: वैसे तो सप्ताह सामान्यत: अनुकूल परिणाम देगा लेकिन बीच-बीच में कुछ तनाव भी रह सकता है। शुरुआती दिनों में काम के साथ-साथ आप अपने प्यार के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह का मध्य भाग प्यार में बेहतरीन मस्ती के रंग घोलने को तैयार है, लेकिन सप्ताहांत आपको मिलने के पूरे मौके नहीं देने के मूड में है। अत: प्यार का कोटा मध्य में ही पूरा कर लें। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: लोन या कर्ज़ के हालात में ऋण मोचक श्लोक का जाप करें। 


धनु


आपके शरीर में स्फूर्ति का स्तर बढ़ेगा और आप अपने आस-पास के माहौल का आनंद लेंगे। परिवारजनों और मित्रों के साथ समय बिताने में सफल होंगे। अापका बच्चा या परिवार में आपसे छोटा व्यक्ति आपको तंग कर सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल होने के आसार हैं। शनिवार से पहले कार्य क्षेत्र में कुछ सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आप इस समय तर्कवादी होंगे।

प्रेम फल: सामान्यत: प्रेम संबंध के लिए सप्ताह अनुकूल है। उन लोगों को विशेषत: आत्मीय आनंद मिलेगा, जो प्रेम में पवित्रता को वरीयता देते हैं। सप्ताह के शुरुआत में मौका लगने पर किसी धार्मिक स्थान पर जरूर जाएँ। मध्य में सहकर्मी को बार-बार अपनी ओर देखते पाएँ तो इसे प्यार का सिग्नल समझ सकते हैं। सप्ताहांत में प्यार में प्यारी सी ग़र्मजोशी देखने को मिलेगी। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: भगवान गणेश को सफ़ेद घास और लड्डू अर्पित करें। 


मकर


आपके दिमाग में चल रही हलचल सप्ताह शुरूआती दिनों में आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। एकचित्त् होने की कोशिश करें। आवश्यकता पड़ने पर आपके सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे। आर्थिक मामलों से जुड़े कार्यों के लिए सप्ताह का मध्य अच्छा रहेगा, लेकिन किसी और कार्य को शुरू करने के लिए यह समय बिल्कुल अच्छा नहीं है। अपने क्रोध पर काबू रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

प्रेम फल: यह सप्ताह प्रेम के लिए मिला जुला रहने वाला है। साथी पर संदेह न करें यही अच्छा है। ऐसा भी कुछ न करें कि साथी आप पर संदेह करने को मजबूर हो। सप्ताह की शुरुआत कम अनुकूल है। अत: मिलने मिलाने पर अधिक ज़ोर न डालें। मध्य में प्रेम में पवित्रता के भाव बनाए रखें। सप्ताहांत अपेक्षाकृत बेहतर है। काम और प्रेम के बीच सामंजस्य बिठाएँ।

भाग्यस्टार: 2.5/5

उपाय: क्रोध पर काबू रखें और शराब पीने से बचें। 


कुंभ


नई नौकरी पाने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय को बढ़ाने में सफलता मिलेगी। अपने घर के लिए कुछ नए सामान ख़रीद सकते हैं। व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी और निर्णय लेने की क्षमता में भी इज़ाफ़ा होगा। आप किसी के लिए एक प्रेरणाश्रोत और किसी के लिए शत्रु भी बन सकते हैं। 

प्रेम फल: इस सप्ताह आपस में बात करने के बहुत मौके मिलने वाले हैं। यदि दूर हैं तो वीडियों कॉलिंग या चैट के माध्यम से बात होती रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में उन लोगों को विशेष आनंद मिलने वाला है, जिनका विवाह हो चुका है। मध्य में अविवाहितों को मर्यादित जीवन जीने की सलाह दी जाती है। लेकिन सप्ताहांत में जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक जगह पर जाना सही रहेगा। 

भाग्यस्टार: 2.5/5

उपाय: सफेद वस्त्र धारण करें और माँ लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करें। 


मीन


इस सप्ताह आत्मविश्वास से लबरेज़ रहेंगे और किसी यात्रा पर भी जाने के योग हैं। घर पर अतिथियों के आगमन से व्यस्त रहेंगे। बच्चों की तरफ़ से कोई सुखद समाचार मिलेगा। किसी चमत्कार की कल्पना करने से ज़्यादा आपका असफल होना बेहतर होगा। इसलिये निडर रहें और सही रास्ते का चयन करें। सप्ताह का अंत आपके लिए अच्छा रहेगा।

प्रेम फल: सप्ताह प्रेम के लिए मिश्रित रहने वाला है। हालाँकि सप्ताह की शुरुआत में कुछ नोक झोंक सम्भव है, लेकिन यह प्यार वाली नोक झोंक ही होगी। इससे प्रेम में और भी ग़र्मजोशी व ताज़गी आएगी। यदि आप प्यार को विवाह में तब्दील करने के तमंनाई हैं तो सप्ताह के मध्य में अपनी बात कह डालें, क्योंकि मध्य इन सबके लिए अनुकूल नहीं है अत: इस समय संयमित रहना ही ठीक होगा। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: सरसों के तेल से रुद्राभिषेक करने से लाभ होगा।


हम आशा करते हैं वैदिक ज्योतिष के आधार पर लिखा गया यह साप्ताहिक राशिफल आपको इस सप्ताह पूरी मदद करेगा। प्रेमफल विशेष तौर पर पं. हनुमान मिश्रा द्वारा लिखा गया है।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment