शनि वृश्चिक राशि में वक्री, क्या होगा प्रभाव ?

शनि की कृपा से किसे मिलेगी सफलता ! जानें शनि की वक्री चाल का समस्त राशियों पर क्या होगा असर...


सूर्य पुत्र शनि देव कर्म फल दाता हैं इसलिए उन्हें कलयुग का न्यायाधीश कहा जाता है। शनि न्याय करने वालों को शुभ फल और अन्याय करने वालों को दण्ड देते हैं। शनि का कार्य प्रकृति में संतुलन पैदा करना है। शनि प्रत्येक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक गोचर करते हैं, इसी कारण अन्य ग्रहों की तुलना में शनि के गोचर का प्रभाव ज़्यादा होता है। जब शनि वक्री अवस्था में गोचर करता है तो उसका असर विशेष रूप से प्रभावी हो जाता है।

26 जनवरी 2017 से धनु राशि में गोचर कर रहे शनि देव अब वक्री होकर 21 जून 2017 (बुधवार) को रात्रि 1:37 पर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 25 अगस्त 2017 को शाम 5 बजकर 19 मिनट पर शनि पुन: मार्गी हो जाएंगे और 26 अक्टूबर 2017 गुरुवार को शाम 18:11 पर धनु राशि में दोबारा गोचर करेंगे। आइये जानते हैं कि वृश्चिक राशि में शनि देव की वक्री चाल का समस्त 12 राशियों पर क्या होगा असर? 


मेष- इस दौरान आपको सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। फिज़ूलख़र्ची से बचें व सोच-समझकर ही ख़र्च करें। धैर्य व संयम से काम लें। आगे पढ़े...

वृषभ- कुल मिलाकर ये समय आपके लिए संघर्ष पूर्ण रहेगा। निजी संबंधों में बहस से बचें। सेहत के प्रति जागरुक रहें। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आगे पढ़े...

मिथुन- कार्य-क्षेत्र पहले से ज़्यादा चुनौती पूर्ण होने वाला है। कुछ वक्त के लिए अपनी अपेक्षाओं पर अंकुश लगा लें। वक्त के साथ आपको आपके परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा। आगे पढ़े…

कर्क- कामकाज से थोड़ा वक्त निकालकर बच्चों को समय दें। क्योंकि इस अवधि में आपको बच्चों की परवरिश पर ध्यान देने की ज़रुरत होगी। आगे पढ़े...

सिंह- घर के माहौल में सकारात्मकता लाने के लिए कुछ बदलाव करने होंगे। इसके लिए इंटीरियर को बदल सकते हैं या फिर नवीनीकरण से जुड़े कार्य करवा सकते हैं। आगे पढ़े…

कन्या- भाई-बहन को आपकी मदद की ज़रूरत है, इससे हिचकिचाएं नहीं बल्कि अपना पूरा सहयोग दें। आर्थिक मदद की अपेक्षा न करें। आध्यात्मिक चीज़ों में मन लगाएँ। आगे पढ़े...

तुला- ख़र्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है इसलिए पैसों की लेन-देन पर नज़र रखें। वाणी पर संयम रखें वरना परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। घर से दूर रहने की संभावना है। आगे पढ़े…

वृश्चिक- व्यक्तित्व में थोड़ा ठहराव लाने की आवश्यकता है। स्वभाव में अहंकार न लाएं अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। मधुर वाणी बोलने की कोशिश करें। आगे पढ़े…

धनु- आध्यात्मिक व परोपकार से जुड़े कार्यों में मन लगाने की ज़रूरत है। ऐसा करने से समस्याओं के समाधान प्राप्त होंगे। पैसों का हिसाब रखें व सोच-समझकर ही ख़र्च करें। आगे पढ़े…

मकर- इस दौरान शनि के प्रभाव से आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस व्यवहार से सफलता हासिल करने में मदद मिलेगी। परिवार के लोगों का ख़्याल रखना होगा। आगे पढ़े…

कुंभ- सफलता पाने में थोड़ा समय ज़रूर लग सकता है लेकिन घबराएं नहीं सब्र का फल ज़रूर मीठा होगा। समझदारी से काम लें। आगे पढ़े…

मीन- मीन राशि के जातकों को ये सलाह दी जाती है कि वो इस दौरान सभी धर्म के लोगों का सम्मान करें। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मुश्किल हो सकती है। आगे पढ़े…

Related Articles:

No comments:

Post a Comment