चमकने वाली है आपकी किस्मत ! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

इस राशि को मिलने वाला है छप्पर फाड़ के ! क्या नौकरी में होगा प्रमोशन या प्रेम जीवन में आएंगे शानदार पल? इन सब सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें वैदिक ज्योतिष पर आधारित साप्ताहिक राशिफल। इस राशिफल में है आपकी समस्याओं का आसान उपाय।




यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैल्कुलेटर

मेष


इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम मिलने के आसार हैं लेकिन प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में आपको उन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। प्रॉपर्टी आदि से भी आपको जबरदस्त मुनाफ़ा हो सकता है। यदि जातक विवाहित है तो इस सप्ताह आपको वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस का आनंद प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। वहीं माता जी की सेहत दुरुस्त रहेगी हालाँकि पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। ग़लतफ़हमी के चलते पिता के साथ आपका मतभेद भी हो सकता है। सामाजिक जीवन में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से लंबी दूरी की यात्रा पर आप थोड़े असहज़ महसूस कर सकते हैं। आपके स्वभाव में भी चिढ़चिढ़ापन देखने को मिल सकता है। ध्यान रखें, वाणी में कड़वाहट बढ़ने और ग़लत शब्दों के इस्तेमाल करने से किसी की भावना को ठेस पहुँच सकती है, इसलिए सभी के साथ प्रेम से बात करें। धार्मिक गतिविधियों के चलते ख़र्च थोड़ा बढ़ सकता है।

प्रेमफल: इस सप्ताह सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन बीच-बीच में आपकी भावनाएँ असंतुलित रह सकती हैं। ध्यान दें, साथी की भी अपनी कुछ मज़बूरियाँ हैं, ज़रूरी नहीं की वह हर समय आपकी हर बात मान सके। सप्ताह की शुरुआत अपेक्षाकृत बेहतर रहने वाली है। विवाहित हैं तो सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रह सकती है। सप्ताह का मध्य कम अनुकूल है इसलिए मर्यादित रहें। सप्ताहांत में अपेक्षाकृत अनुकूल परिणाम मिलने के योग हैं।

भाग्यस्टारः 3/5

उपाय: इस मंत्र का जाप करेंः ॐ दुं दुर्गाय नमः !! 


वृषभ


वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह शुरुआत में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। शुरुआत में कार्य का दबाव, ख़र्च में वृद्धि और किसी कारणवश विवाद होने की संभावना ज़्यादा है। इसके अलावा प्रारंभ में विरोधी पक्ष भी आपसे ताक़तवर रहेगा। आप विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में कोई नया रिश्ता आपके जीवन में अपनी जगह बना सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। जीवनसाथी की सेहत कुछ कमज़ोर रह सकती है। हालाँकि जीवनसाथी की मदद से आपको लाभ मिलने के योग हैं। इस बीच अपने पिताजी की सेहत का ध्यान रखें। सप्ताह के अंत में करियर में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आपको धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। कड़ी मेहनत के बल पर आप परिस्थिति को भी अपने अनुकूल बना सकते हैं। ध्यान रखें, आपकी आमदनी के हिसाब से ख़र्चा अधिक है। व्यापार में साझेदारी से आपको मुनाफ़ा मिलने की संभावना है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूलता लिए हुए नज़र आ रहा है। हालाँकि उसूलों को लेकर साथी से थोड़ी बहुत कहा सुनी हो सकती है। ख़ासकर शुरुआती दिनों में इस प्रकार की संभावनाएँ अधिक हैं। मध्य में सब कुछ अच्छा रहने के योग हैं। साथी आपके काम में हाथ भी बंटा सकता है। सप्ताहांत कुछ कमज़ोर रह सकता है अतः इस समय में मर्यादित रहें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: पूरी श्रद्धा के साथ माँ दुर्गा की आराधना करें और माँ को खीर एवं सफेद पुष्प चढ़ाएँ।


मिथुन


मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने सामाजिक जीवन का आनंद लेंगे और अपने दोस्तों की कंपनी इंज्वॉय करेंगे। वहीं करियर क्षेत्र में आप नई जॉब की तलाश कर सकते हैं। व्यापार में आपको लाभ प्राप्त होने के शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं। सप्ताह के मध्य में अपने विरोधियों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। काम में किसी तरह की बाधा आ सकती है। आपके ख़र्चों में वृद्धि की संभावना है। बहसबाज़ी के चक्कर में न पडें। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी से आपका मनमुटाव हो सकता है। कोशिश करें कि जीवनसाथी के साथ आपका संवाद बना रहे। ध्यान रखें, अहंकार आपके निजी एवं व्यवसायिक संबंधों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए इसका त्याग ज़रुरी है। अपनी सेहत का पूरा ख़्याल रखें।

प्रेमफल: सामान्य रूप से यह सप्ताह आपको मिश्रित परिणाम दे सकता है। अगर साथी कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहा है तो उसे सिरे से ख़ारिज न करें। अगर दूर की यात्रा मुमकिन न हो तो कम से कम पास में ही घूम आएँ। सप्ताह की शुरुआत प्रेम को और प्रगाढ़ करने में मदद करेगी मध्य में प्यार वाली थोड़ी सी नोंक-झोक भी हो सकती है, लेकिन सप्ताहांत प्रेम को पुनः तरोताज़ा करने में मदद करेगा।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: मंगलवार के दिन लाल मसूर दान में दें।


कर्क


सप्ताह की शुरुआत में कर्क राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। कार्य स्थल पर आपके कार्यों को सराहा जाएगा और ख़ासकर महिला कर्मियों से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। माता जी सहज़ रूप से सप्ताह का आनंद लेंगी। उधर सप्ताह के मध्य में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ी-बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। सप्ताहांत में आपका स्वास्थ्य कुछ कमज़ोर रह सकता है। ख़र्च में भी वृद्धि की संभावना है। अपने विरोधियों से सावधान रहें, वे आपको हानि पहुँचाने की साज़िश रच सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सीनियर्स आपकी मदद करेंगे। कार्य करते समय अधिक बातचीत न करें।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपको अनुकूल परिणाम देने का वादा कर रहा है। हालाँकि कभी-कभी साथी आपकी भावनाओं को नहीं समझ पाएगा। इस कारण आप थोड़े से भावुक हो सकते है। सप्ताह कि शुरुआत में कहीं मिलने का प्लान है तो वह सफल हो सकता है। मध्य में किसी सहकर्मी या सहपाठी से प्रेम संभावित है। सप्ताहांत भी अनुकूल रहने वाला है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: सोमवार को खिरनी की जड़ धारण करें।


सिंह


सिंह राशि के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। शुरुआत में आपका दृढ़ संकल्प मजबूत रहेगा। भाई-बहनों की ओर से आपको हर संभव मदद मिलेगी। हालाँकि सप्ताह के मध्य में आपको थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है। वीकेंड में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बच्चों और माता जी की सेहत कुछ कमज़ोर रह सकती है। वहीं छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। जो छात्र विदेश में उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखते हैं, उनकी यह इच्छा पूर्ण होने की संभावना है। इस सप्ताह आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। व्यापार में विदेशी कंपनियों के द्वारा आपको लाभ मिल सकता है।

प्रेमफल: सामान्यत: यह सप्ताह प्रेम मामलों के लिए मिला जुला रहेगा। हालाँकि काम का थोड़ा दबाव रहेगा जिसके चलते आप साथी को कम समय दे पाएंगे। फिर भी परिणाम काफ़ी सुखद रहेंगे। सम्भव हो तो शुरुआती दिनों में साथ-साथ कहीं मनोरजन का लुत्फ़ उठाया जा सकता है। मध्य में अगर मिलने का प्रोग्राम फिक्स न हो पाए तो परेशान न हों, आने वाले दिनों में उसकी भरपाई हो जाएगी। सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: दूध एवं अक्षत भगवान शिव को चढ़ाएँ।


कन्या


इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे। घर में भी सुख-शांति का माहौल बना रहेगा, हालाँकि छोटी-मोटी तकरार भी संभव है। प्रॉपर्टी के द्वारा आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। घर में बड़े भाई-बहनों से आपको मदद की मिल सकती है। अपनी हॉबी को आप अपना प्रोफ़ेशन भी बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अपने काम के प्रति आपका जुनून देखने को मिलेगा। संभवतः आप इस सप्ताह अपने निवास स्थान में परिवर्तन कर सकते हैं। कार्य के चलते घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में आपकी माताजी का स्वास्थ्य कुछ कमज़ोर रह सकता है। अतः उनकी सेवा करें। मन में किसी के प्रति वासनात्मक विचार आ सकते हैं अतः इन पर नियंत्रण रखें। महिलाओं का हमेशा सम्मान करें। आपके वैवाहिक जीवन में अनुकूलता दिख रही है। आर्थिक निवेश करते समय पूरी सावधानी बरतें, अन्यथा धन की हानि संभव है।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के मामले में मिला जुला रहेगा। इस समय आपको वासनात्मक विचारों को संतुलित रखने कि सलाह दी जाती है| शुरुआती दिनों में संयम ज़रूरी रहेगा, क्योंकि यह इस सप्ताह का सबसे कमज़ोर समय है। मध्य अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा। इस समय साथ में घूमें-फिरें और संबंधों को बेहतर करने का प्रयास करें। सप्ताहांत के भी अच्छे रहने के योग हैं।

भाग्यस्टार: 3.5

उपाय: गाय की सेवा करें और उन्हे हरा चारा या हरी सब्ज़ियाँ खिलाएँ।


तुला


तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह भौतिक लाभ मिलेगा। करियर के लिए भी सप्ताह शुभ होने के संकेत दे रहा है। कठिन परिश्रम करने से परिणाम और भी अच्छे हो सकते हैं। धन एकत्रित करने में आप सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में सीनियर्स आपके कार्य पर कड़ी निगरानी रख सकते हैं इसलिए अपना काम एक दम परफ़ेक्ट रखें। इस सप्ताह आप अपनी नौकरी में परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा है, परंतु जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी तक़रार संभव है। सप्ताहांत में भाई-बहनों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है परंतु आप उनके साथ संवाद कायम रखें। किसी समस्या के कारण आपको मानसिक तनाव रह सकता है। हालाँकि योग-ध्यान के ज़रिए आप इस तनाव से मुक्ति पा सकते हैं। अप्रत्याशित यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। हालाँकि शुरुआत में यह रिश्ता आपके लिए थोड़ा पेचीदा साबित होगा।

प्रेमफल: सप्ताह सामान्यत: आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। यदि किसी के सामने विवाह का प्रस्ताव रखने का इरादा है तो इस सप्ताह ऐसे मौक़े आपको मिल सकते हैं। सप्ताह कि शुरुआत अच्छी है, पार्टनर आपकी भावनाओं की क़द्र करेगा। मध्य में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा क्योंकि इस समय आप पार्टनर को कुछ ऐसा बोल सकते हैं जो उसके दिल को ठेस पहुँचा सकता है। सप्ताहांत अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: मंगलवार को बालकों को गुड़ व चना बांटें।


वृश्चिक


सप्ताह की शुरुआत वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से थोड़ी ख़र्चीली साबित हो सकती है। इसके अलावा सप्ताह के प्रारंभ में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी संभव है। जैसे - ख़ाँसी-ज़ुकाम, सीने में किसी प्रकार का संक्रमण आदि। इस सप्ताह काम-वासना से दूर रहें। सप्ताह का मध्य आपके लिए बेहद शानदार है। इस दौरान प्रगति के मार्ग पर आप आगे बढ़ेंगे। समाज में आपका रुतबा कायम रहेगा और करियर क्षेत्र में भी आप लाभान्वित होंगे। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के अंत में घर का वातावरण थोड़ा अशांत रह सकता है। वाणी में कड़वाहट आपके लिए समस्या पैदा कर सकती है। ससुराल पक्ष के लोगों से आपका मिलना संभव है। व्यावसायिक यात्रा पर भी जाने के योग हैं। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम के मामले के लिए मिला जुला रह सकता है| हालांकि वैवाहिक प्रस्ताव सम्बन्धी मामलों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा लेकिन इसके लिए सप्ताह के अंतिम दिनों में कोशिश करना अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत कमज़ोर है, साथ मिलने-मिलाने के मौक़े कम ही मिल पाएंगे लेकिन सप्ताह के मध्य में ऐसे मौक़े ख़ूब मिल सकते हैं। फिर भी आपका मन किसी कारण से उदास रह सकता है। सप्ताहांत अपेक्षाकृत सबसे अच्छा रहेगा। इस समय प्रेम सम्बन्धी मामलों में किए गए प्रयास सफल होने के योग हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: किसी मिट्टी के बर्तन में सरसों का तेल डालें और फिर उसमें अपना चेहरा देखकर उस तेल का दान करें।


धनु


इस सप्ताह धनु राशि के जातकों का मुख्य ध्यान अपनी कमाई की तरफ़ होगा और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। अपने कार्य के प्रति आप दृढ़ संकल्प रहेंगे। अचानक ही आपको धन की हानि हो सकती है इसलिए पैसों का निवेश संभलकर करें। किसी अप्रत्याशित यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपकी सेहत थोड़ी नाज़ुक रह सकती है परंतु ज़्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। कठिन परिश्रम से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके दोस्तों की संख्या में भी वृद्धि होगी। बुरे कामों से ख़ुद को दूर रखें अन्यथा इसके बुरे परिणाम आपको भुगतने पड़ सकते हैं। क्रोध आपके वैवाहिक जीवन में कड़वाहट घोल सकता है। अतः इस पर नियंत्रण रखें। मनोरंजन के लिहाज़ से यह सप्ताह अच्छा है।

प्रेमफल: सामान्यत: सप्ताह प्रेम सम्बंधों के लिए अनुकूल है। अगर पार्टनर से दूर रह रहे हैं तो उनसे मिलने के मौक़े मिल सकते हैं। सोशल मीडिया आदि के माध्यम से या मैट्रीमोनियल साइट्स आदि के माध्यम से कोई वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल रहने वाली है। प्यार का पूर्ण आनंद मिलने वाला है। सप्ताह का मध्य औसत है, लेकिन सप्ताहांत के पूर्ण अनुकूल रहने के योग बन रहे हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनिवार को तिल का दान करें।


मकर


करियर की दृष्टि से मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। इसमें आपका प्रमोशन अथवा आय में वृद्धि की प्रबल संभावना है। आपकी सामाजिक छवि में और भी सुधार देखने को मिलेगा। महिलाओं का सहयोग आपको प्राप्त होगा। घर में भी सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ मिलने के योग हैं। उधर जीवनसाथी के लिए भी सप्ताह शुभ रहने की गवाही दे रहा है। सप्ताहांत के दौरान आपको कम नींद आ सकती है। आध्यात्मिक चिंतन करने से मन को शांति मिलेगी। आपके ख़र्चों में वृद्धि की संभावना है इसलिए पैसों की बचत पर ध्यान दें। महिलाओं का हमेशा सम्मान करें। वीकेंड में आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम के लिए मिला जुला रहेगा। इस सप्ताह आपको वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। बेहतर तो यही रहेगा की पार्टनर के साथ जाकर कहीं अच्छा भोजन करें। सप्ताह कि शुरुआत में काम और प्रेम के बीच आप सामंजस्य बिठा सकेंगे। मध्य अच्छा है लेकिन इसमें मर्यादित रहना होगा। सप्ताहांत में मिलने मिलाने के मौक़े कम मिल पाएंगे।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: गणेशजी की पूजा करें और उन्हें दूब (घास) चढ़ाएँ।


कुंभ


कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह किस्मत के धनी रहेंगे। कड़ी मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों एवं दान-पुण्य करने से आपके मन को शांति मिलेगी। दोस्तों के साथ आप किसी लंबी दूरी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए थोड़ा व्यस्त रहने के संकेत दे रहा है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। घरेलू जीवन में भी समस्याएँ आ सकती हैं। कार्य क्षेत्र में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। सीनियर्स के साथ आप अपने मधुर संबंध बनाने का प्रयास करें। सप्ताह के अंत में आपको आपके संघर्षों का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। यदि आप बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो आपका लोन पास हो सकता है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम के लिए मिला जुला रह सकता है। यदि किसी अच्छे वैवाहिक प्रस्ताव कि उम्मीद लगा रखी है तो उसके मिलने के योग बन रहे हैं। हालाँकि कुछ घरेलू तनावों के चलते प्रेम में मन कम लगेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। साथी के साथ कहीं घूमने का मौक़ा मिल सकता है। सप्ताह का मध्य भाग अच्छा है, लेकिन सहकर्मी से प्रेम होने कि स्थिति में बाक़ी सहकर्मियों से सावधान रहने कि ज़रूरत रहेगी। सप्ताहांत काफ़ी अच्छा है, इस समय प्रेम का पूर्ण आनंद मिल सकता है।

भाग्यस्टार: 2.5

उपाय: रोज़ाना कुत्तों को खाना खिलाएँ।


मीन


सप्ताह की शुरुआत में आपको मानसिक तनाव रह सकता है। धन की हानि भी हो सकती है। हालाँकि मध्य में आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आपके द्वारा किए कार्य सफल होंगे। जॉब चेंज करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में स्थानांतरण होने की संभावना है। इस सप्ताह अपने घरेलू जीवन को लेकर थोड़े निराश दिख सकते हैं। माता-पिता जी का स्वास्थ्य थोड़ा कमज़ोर हो सकता है। जीवनसाथी हर क़दम में आपके साथ रहेगा। बच्चे भी सहज़ रूप से सप्ताह का आनंद लेंगे। व्यापार में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। अचानक आपको धन लाभ हो सकता है। कार्य क्षेत्र में विवादों से दूर रहें। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम सम्बन्ध के लिए मिला-जुला रह सकता है। ख़ासकर सप्ताह की शुरुआत में काफ़ी सावधान रहने की ज़रूरत रहेगी। इस समय सार्वजनिक जगहों में मिलने से बचना होगा। सप्ताह का मध्य भाग बेहतर है, मूड फ्रेश करने के लिए साथ में कहीं घूमा जा सकता है। सप्ताह का अंतिम भाग काफ़ी अच्छा है, इस समय आप काम और प्रेम के बीच सामंजस्य बिठाने में क़ामयाब रहेंगे। सहकर्मी से प्रेम होने कि स्थिति में और अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: रोज़ाना हनुमान चालीसा का जाप करें और हनुमान जी को पीले पुष्प चढ़ाएँ।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment