गुरु कन्या राशि में मार्गी, जानें ज्योतिषीय प्रभाव

गुरु की दृष्टि से बदलेगी आपकी किस्मत! बृहस्पति के प्रभाव से कैसे होती हैं संतान की प्राप्ति। जानें धर्म, कर्म और दर्शन के स्वामी बृहस्पति के कन्या राशि में मार्गी होने का ज्योतिष कथन।


वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को शुभ फल देने वाला ग्रह माना गया है। बृहस्पति को देव गुरु भी कहा जाता है। कुंडली में गुरु पूर्व जन्म के कर्म, धर्म, दर्शन, ज्ञान और संतान सुख के संतुलन का कारक होता है। गुरु को धनु और मीन राशि का स्वामित्व प्राप्त है। बृहस्पति के बलवान होने पर जातक का परिवार, समाज और हर क्षेत्र में प्रभाव रहता है। 

6 फरवरी 2017 से गुरु कन्या राशि में रहकर वक्री गति कर रहा है। 9 जून 2017 को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर गुरु कन्या राशि में वक्री से मार्गी हो जाएगा। गुरु की चाल में होने वाले इस परिवर्तन का सभी राशियों पर असर होगा। आइये जानते हैं गुरु के मार्गी होने से सभी राशियों पर होने वाले प्रभाव के बारे मे।

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशिफल जानने के लिए क्लिक करें


मेष- गुरु के मार्गी होने से आय में बढ़ोत्तरी होगी। परिवार के लोगों के साथ सुखद यात्रा का योग बन सकता है। बेवजह के विवादों से दूर रहें। और पढ़े

वृषभ- गुरु की कृपा से लाभकारी परिणाम हासिल होंगे। यदि कोई इम्तिहान दिया है तो उसमें कामयाबी हासिल हो सकती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन करें। और पढ़े

ज्ञान व संतान के कारक ग्रह गुरु के बारे में और जानने के लिए क्लिक करें

मिथुन- गुरु की कृपा से जीवन में प्रेम व सौहार्द बना रहेगा। धार्मिक कार्यों की ओर मन ज़्यादा लगेगा। यदि अविवाहित हैं तो विवाह के लिए ये सबसे उपयुक्त समय है। और पढ़े

कर्क- गुरु के मार्गी होने से आपके शादीशुदा जीवन में प्यार बना रहेगा। कार्यस्थल पर प्रमोशन या फिर वेतन बढ़ने के आसार हैं। और पढ़े

सिंह- इस अवधि में आपको कई क्षेत्रों से अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। अच्छे कर्मों की वजह से आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। और पढ़े

कन्या- आप अपने निजी व व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। इस दौरान लिए गए सभी फैसले लाभदायक साबित होंगे। और पढ़े

तुला- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान के लिए पैसे ख़र्च हो सकते हैं। जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय काम को बिगाड़ सकते हैं। और पढ़े

वृश्चिक- नए रिश्तों से ज़िंदगी गुलज़ार हो सकती है। छात्रों को संघर्ष करने की ताकत मिलेगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। और पढ़े

धनु- भौतिक सुख व वैभव के लिए कुछ पैसे ख़र्च होने की संभावना है। छोटे-मोटे झगड़े आपके वैवाहिक जीवन में अशांति उत्पन्न कर सकते हैं। कार्य स्थल पर कुछ बदलाव संभव हैं। और पढ़े

मकर- परोपकारी कार्यों में खुद को समर्पित करेंगे और दूसरों की प्रशंसा के हकदार होंगे। आगे बढ़ने के लिए नकारात्मक विचारों काे त्यागना होगा। और पढ़े

कुंभ- आर्थिक तंगी से बचने के लिए सोच-समझकर ख़र्चा करें। भाग्य का साथ हर मोड़ पर मिलेगा। धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में रूचि रहेगी। और पढ़े

मीन- इस दौरान आपकी ज़िंदगी में खुशी की लहर आएगी। कार्य स्थल पर तरक्की की संभावना है। प्यार के ख़ूबसूरत रंगों से ज़िंदगी भर सकती है। और पढ़े

निःशुल्क जन्म कुंडली प्राप्त करें

Related Articles:

No comments:

Post a Comment