साप्ताहिक राशिफल (6 से 12 नवंबर, 2017)

यह सप्ताह रहने वाला है कुछ खास! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें इस हफ़्ते नौकरी, व्यापार और पारिवारिक जीवन में होने वाले परिवर्तन की जानकारी।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650






यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष


सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, वाणी में मिठास बढ़ेगी। मधुर वाणी का उपयोग कर आप अच्छा धन लाभ कमा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। कार्य की व्यस्तता के चलते परिवार को समय कम दे पाएंगे। कार्य स्थल से मोह भंग हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें और मन से काम करें। धन लाभ होने की संभावना है। इस सप्ताह बच्चे कुछ ज्यादा जिद्दी हो सकते हैं। वहीं छात्र जातक इस सप्ताह अधिक मेहनत करेंगे। किसी काूननी विवाद में विजय मिलने की संभावना है।


प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। वहीं मध्य भाग और सप्ताहांत सामान्य होगा। इस अवधि में विवाह करने के बारे में विचार-विमर्श होगा, परंतु कुछ अड़चनें सामने आ सकती हैं। बेहतर होगा कि विवाद से बचें। यदि विवाहित हैं तो आप जीवनसाथी पर खर्च करेंगे। जीवनसाथी को सरकार से लाभ प्राप्त हो सकता है या फिर उनकी सलाह से आपको लाभ मिल सकता है।


भाग्यस्टार: 2.5/5

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें।


वृषभ


मन प्रसन्न रहेगा और शारीरिक ऊर्जा जबर्दस्त रहेगी। इस सप्ताह आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान दें। छोटी मोटी यात्रा हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी संतोष जनक रहेगा। किसी कारण प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है इसलिए बेहतर होगा कि विवादों से बचें। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे परंतु आपका कठिन परिश्रम आपको आगे बढ़ने में सहायता करेगा। धन लाभ होने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। पिताजी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। छात्र इस अवधि में खूब मेहनत करेंगे। यदि विवाहित हैं तो बच्चों की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दौरान वे काफी जिद करेंगे।


प्रेमफल: यह सप्ताह सामान्य रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा परंतु किसी न किसी कारण साथी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है इसलिए बहस में ना पड़ें। सप्ताह की शुरुआत औसत, मध्य भाग और सप्ताहांत सामान्य रहने की उम्मीद है। जो विवाहित हैं, उनके जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसके अतिरिक्त यदि आप पहले से प्रेम जीवन में है तो अपने प्रेमी को जीवनसाथी बनाने के लिए आपके प्रयास सफल होंगे।




भाग्यस्टार: 2.5/5


उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री बांटें।




मिथुन


सप्ताह की शुरुआत में खर्चे बढ़ने की संभावना है, हालांकि उसके बाद खर्चों में कमी आएगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आपके प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। पिता जी को आर्थिक लाभ हो सकता है। संतान पक्ष से खुशियां मिलेगी। वे अपने क्षेत्र में तरक्की करेंगे। सेहत का ध्यान रखें, आपको त्वचा एवं नसों से संबंधित कोई समस्या अथवा पेट में कोई समस्या हो सकती है। पारिवारिक जीवन में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें। माता जी का स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है।


प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। वहीं मध्य भाग सामान्य और सप्ताहांत भी अच्छा रहेगा। इस दौरान प्रेमी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करेंगे। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। वे जातक जो विवाहित हैं उन्हें समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपके जीवन साथी को तरक्की मिलेगी।




भाग्यस्टार: 3/5



उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।



कर्क


इस सप्ताह आप लाभ प्राप्ति के नए-नए उपाय तलाशेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है, साथ ही घर और वाहन खरीदी के योग भी बन रहे हैं। आप घर का सौंदर्यीकरण भी करवा सकते हैं। विपरीत लिंग के लोगों की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। सप्ताह के दूसरे भाग में खर्च बढ़ सकते हैं। आपकी संतान अपने क्षेत्र में उन्नति करेगी। वहीं छात्रों को इस अवधि में अपनी मेहनत का फल मिलेगा। यदि कोर्ट में आपका कोई प्रकरण चल रहा है तो इस सप्ताह इसमें आपकी जीत हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी इस सप्ताह सुखमय रहेगा।


प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत सर्वोत्तम और मध्य भाग सामान्य होगा। वहीं सप्ताहांत औसत रहने की संभावना है। इस दौरान आप प्रियतम से अपनी बातें शेयर करेंगे। एक-दूसरे की तारीफ से रिश्तों में मजबूती आएगी। इस सप्ताह मिलने के मौके कम मिलेंगे, इसलिए फोन पर ही बातें करके दिल बहलाना होगा। वहीं वैवाहिक जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है ऐसा संभव हो सकता है कि आप जीवन साथी को अच्छे से समझ ना पाए इसलिए धैर्य के साथ काम लें।




भाग्यस्टार: 3/5


उपाय: शंकर भगवान की उपासना करें।


सिंह


सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। इसके फलस्वरुप कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। सरकार की ओर से आपको लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन भी अच्छा व्यतीत होगा। यदि आपके बच्चे हैं तो उन्हें कोई तरक्की मिल सकती है। वहीं छात्र जातक मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और इसका फल उन्हें अच्छे रिजल्ट के रूप में प्राप्त होगा। इस सप्ताह धन लाभ होने की संभावना बन रही है। हालांकि इस दौरान आपको बेकार के खर्चों पर भी अंकुश लगाना होगा।


प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस दौरान आपके रिश्ते में कुछ खटास आ सकती है इसके लिए आवश्यक है कि अपने प्रेमी के प्रति वफादार बने रहें। सप्ताह की शुरुआत अच्छी, सप्ताह का मध्य भाग चुनौतीपूर्ण और सप्ताह का अंत सामान्य रहने की उम्मीद है। वे जातक जो विवाहित हैं उनका दाम्पत्य जीवन अच्छा बीतेगा और एक दूसरे के प्रति लगाव बढ़ेगा।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।


कन्या


इस सप्ताह किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। पिताजी को स्वास्थ्य संबंधित कुछ तकलीफ हो सकती है। परिवार में मनमुटाव होने की संभावना है, इसलिए किसी भी बात को बढ़ने ना दें। आपकी बातों में मिठास बढ़ेगी जिस कारण आपको लाभ होगा और लोग आपकी बात मानेंगे हालांकि आपके अंदर गुस्सा बढ़ सकता है जिसे नियंत्रण में रखना होगा। कार्य क्षेत्र में मन लगाकर मेहनत करेंगे। इस दौरान आप जॉब चेंज करने के बारे में सोच सकते हैं। इस अवधि में आपको धन लाभ होगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, साथ ही परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है।


प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए चुनौतीपूर्ण समय है। सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी। वहीं मध्य भाग और सप्ताहांत भी सामान्य रहने की उम्मीद है। किसी बात को लेकर आपके साथी के प्रति आपके मन में संदेह उत्पन्न हो सकता है इसलिए बातचीत के जरिये सभी शंका का समाधान करें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के द्वारा आपको लाभ प्राप्त हो सकता है हालांकि आपका स्वयं का गुस्सा पारिवारिक जीवन में तनाव घोल सकता है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।




भाग्यस्टार: 2.5/5


उपाय: गणेश जी की उपासना करके उन्हें दूर्वा चढ़ाएं।


तुला


जीवन में सामंजस्य बनाए रखने का पूर्ण प्रयास करेंगे। स्वयं के प्रति एक ऐसा भाव प्रकट होगा जिसमे आप स्वयं को सब के ऊपर रखना चाहेंगे। इस प्रवृति से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी से ना उलझें और सफलता पाने के लिए शॉर्टकट का प्रयोग ना करें। यदि आप मन लगाकर काम करेंगे तो वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कानून के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, बुखार आदि की समस्या या रक्त संबंधी कोई विकार उत्पन्न हो सकता है, इसलिए सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें। इस सप्ताह अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। धन हानि भी हो सकती है परंतु सप्ताह के मध्य से धन लाभ के स्रोत उत्पन्न होंगे। यदि आप विवाहित हैं तो आपकी संतान अच्छा समय बिताएगी लेकिन उनको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। ध्यान रखें जो विद्यार्थी वर्ग है वह खूब मेहनत करेंगे और उनकी मेहनत रंग लाएगी पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है।


प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी। वहीं मध्य भाग शानदार तथा सप्ताहांत औसत रहने के योग हैं। इस दौरान संभल कर चलना ज्यादा बेहतर होगा। आपके साथी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है इसलिए उनकी सेहत का ध्यान रखें। इसके अतिरिक्त आप साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और आपके जीवन में एक ठहराव आएगा जो आपके रिश्ते को मजबूती प्रदान करेगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी को कुछ परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आप अपने साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। छोटी मोटी नोकझोंक को छोड़कर आपका जीवन सामान्य तरह से व्यतीत होगा।




भाग्यस्टार: 3/5


उपाय: गौ माता की सेवा करें और उन्हें हरा चारा खिलाएं।





ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।


वृश्चिक


सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी आपका मन लाभ कमाने की ओर अग्रसर होगा और इसका आपको उचित प्रतिफल भी मिलेगा। इस सप्ताह आप आरामदायक जीवन का आनंद उठाएंगे। इसी कारण से आपको अत्यधिक खर्चों का भी सामना करना पड़ेगा। ऐसा संभव है कि आपकी आमदनी कम हो और आपके खर्चे बढ़ जाएं इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपके ज्ञान में अभिवृद्धि होगी। आप सुदूर यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कृत्यों अथवा मौज मस्ती पर धन खर्च कर सकते हैं, साथ ही प्रोफेशनल यात्रा भी संभव है। आप अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। सहकर्मियों पर अधिक विश्वास ना करें। विद्यार्थियों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है।


प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। वहीं सप्ताह का मध्य सामान्य तथा सप्ताहांत भी सामान्य रहने के योग हैं। किसी कारणवश आपका साथी आपसे दूर जा सकता है परंतु अधिक समय के लिए दूर नहीं रहेगा। आपको चाहिए कि संवाद बनाए रखें। इस अवधि में गुस्सा करने से बचें वरना आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। यदि विवाहित हैं तो उच्च कोटि का सुख प्राप्त होगा, साथ ही जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। भाई बहनों को कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है।




भाग्यस्टार: 3/5



उपाय: पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं।






धनु


आपके अंदर की इच्छाशक्ति आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी और उसका फल आपको जीवन में तरक्की के द्वारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर कोई बड़ा पद अथवा शक्ति प्राप्त हो सकती है परंतु किसी भी कंट्रोवर्सी से बचें। धन लाभ होने के योग हैं छोटे मोटे खर्चे बने रहेंगे परंतु आपकी आमदनी अच्छी होने के कारण आप धन जमा कर पाने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो संतान के साथ मनमुटाव हो सकता है इसलिए प्रेम से बातचीत करें। छात्र जातकों को कुछ परेशानियों के बाद पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी। भाई बहन आप के प्रति समर्पित रहेंगे, कड़वा बोलने से बचें।

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। वहीं मध्य भाग भी अच्छा होगा, हालांकि सप्ताहांत सामान्य रहने के योग हैं। अपने प्रेमी के साथ कुछ मनमुटाव अथवा विवाद संभव है इसलिए सोच समझ कर बोलें और मर्यादित आचरण करें। आप अपने साथी के साथ कुछ अच्छे स्थानों की सैर करने जा सकते हैं अथवा खाना-पीना कर सकते हैं। जो लोग विवाहित हैं उन्हें जीवनसाथी की बात को महत्व देना सीखना चाहिए और अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए उनके साथ समय व्यतीत करें।



भाग्यस्टार: 3/5



उपाय: केसर का तिलक लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा।


मकर


मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह संभलकर चलना होगा। क्योंकि ऐसा संभव है कि लोग आपकी बातों का बुरा मान जाये और विवाद की स्थिति पैदा हो, इसलिए विवादों से बचने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर आप का प्रभाव पड़ेगा और लोग आपके महत्व को समझेंगे। आपके वरिष्ठ अधिकारियों को आप से लाभ होगा और इस कारण वह आपको पूरा संरक्षण अथवा समर्थन देंगे। सहकर्मी भी आपके कार्य में आपका हाथ बटाएंगे। आपकी उत्तम बुद्धि तथा योग्यता आपके लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। हालांकि कभी-कभार वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यदि आपकी संतान नौकरी की तलाश में है, तो उसे नौकरी मिल सकती है। छात्र को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आपके पिताजी को स्वास्थ्य संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। आपको भी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं इसलिए सेहत का ध्यान रखें।


प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार रहेगी। हालांकि सप्ताह का मध्य भाग सामान्य और सप्ताहांत औसत रहेगा। किसी बात को लेकर आप के बीच दूरी आ सकती है परंतु आप अपने ज्ञान का परिचय देकर अपने साथी को मना लेंगे। आपका प्रेम जीवन सुचारु रुप से चलेगा। आप अपने प्रेमी के साथ मन की बातें शेयर करेंगे और इससे उनके मन में आपके प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी। कम्युनिकेशन बनाए रखें। यदि आप विवाहित हैं तो कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।




भाग्यस्टार: 2.5/5



उपाय: गणेश जी की उपासना करें तथा माता दुर्गा के मंदिर में लाल पुष्प अर्पित करें।





कुम्भ 


सप्ताह की शुरुआत में घर में खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार एकजुट रहेगा माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में पिताजी को कुछ शारीरिक कष्ट संभव हैं। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है अतः आप को ऐसा लग सकता है कि आप के प्रयास विफल हो रहे हैं परंतु धैर्य बनाए रखें। आपको नेत्र अथवा नींद से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। यदि आपके बच्चे हैं तो वे कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीं विद्यार्थियों को कुछ व्यवधानों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे और कोर्ट केस आदि में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत शानदार, सप्ताह का मध्य सामान्य तथा सप्ताहांत चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपको किसी बात से परेशानी हो सकती है जो आपके रिश्ते में समस्या पैदा कर सकती है। अपने साथी को पर्याप्त समय दें और उन्हें समझने का प्रयास करें। संवाद बनाए रखें और सप्ताह के अंत में मिलने से बचें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के माध्यम से समाज में सम्मान तथा धन लाभ हो सकता है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधित कष्ट हो सकते हैं परंतु उनका आपके प्रति लगाव बढ़ेगा और आप भी उनके प्रति लगाव महसूस करेंगे।




भाग्यस्टार: 3/5


उपाय: किसी गार्डन में अनार का पेड़ लगाएँ।




मीन


इस सप्ताह मन प्रफुल्लित रहेगा। लक्ष्य के प्रति दृंढ संकल्प के साथ काम करेंगे। ज्ञान में वृद्धि होगी। इस सप्ताह कम दूरी की यात्रा की संभावना है। कार्यस्थल पर कड़ा परिश्रम करना होगा। आपकी माता जी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। यदि संतान है तो वे इस सप्ताह कुछ ज्यादा जिद कर सकते हैं। छात्र जातकों को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सफलता के लिए शॉर्ट कट अपनाने से बचें। काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। इस सप्ताह अचानक धन लाभ हो सकता है लेकिन खर्च भी बढ़ने की संभावना है।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। वहीं मध्य भाग सामान्य लेकिन सप्ताहांत बेहद अच्छा होगा। इस दौरान आप अपने प्रियतम के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपका जीवनसाथी आप पर हावी होने की कोशिश करेगा, इसलिए थोड़ा संयम से काम लें। अच्छी बात है कि आपके जीवनसाथी को करियर में तरक्की मिलेगी।

भाग्यस्टार: 2.5/5


उपाय: ॐ दुं दुर्गायै नमः मंत्र का जाप करें।


Related Articles:

No comments:

Post a Comment