मंगल का तुला में गोचर, प्रभाव और उपाय

इन राशियों पर होगी ‘’मंगल’’ की कृपा! पढ़ें मंगल ग्रह के तुला राशि में गोचर का राशिफल और जानें नौकरी, व्यापार और पारिवारिक जीवन पर क्या होगा इसका असर?

पराक्रम और साहस का कारक कहा जाने वाला मंगल ग्रह 30 नवंबर 2017 को सुबह 05:44 पर तुला राशि में गोचर कर रहा है। यह 17 जनवरी 2018 को प्रातः 05:34 तक इसी राशि में स्थित रहेगा। आइये जानते हैं इस गोचर का आपके जीवन पर क्या प्रभाव होगा।



यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। जानें अपनी चंद्र राशि: चंद्र राशि कैल्कुलेटर

मेष


व्यवहार में आक्रामकता बढ़ने से विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। व्यावसायिक जीवन में लाभ होगा। आगे पढ़ें…

वृषभ


इस दौरान आपको कई क्षेत्रों में खासतौर पर कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। सेहत में लापरवाही बिल्कुल भी न दिखाएं व ख़र्चों पर काबू रखें। आगे पढ़ें…

मिथुन


परेशानियों से घिरे रहने के कारण मन में बेचैनी रह सकती है। वाणी में कठोरता आ जाने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। बचत की आदत अपनाएं। आगे पढ़ें…

कर्क


पारिवारिक व निजी जीवन में अशांति रह सकती है इसलिए बहस करने से बचें। बुखार, अपच और रक्त से संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आगे पढ़ें…


सिंह


यह समय आपके लिए हर प्रकार से लाभदायक साबित होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और आत्म-विश्वास बढ़ेगा। खुद को काफी तंदुरुस्त महसूस करेंगे। आगे पढ़ें…

कन्या


भाषा में कटुता आने से करियर में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जीवन साथी या पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। आगे पढ़ें…

तुला


हावी होने की प्रवृत्ति न अपनाएं अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। मन तनाव ग्नस्त रह सकता है। मां की सेहत का ख़्याल रखें। आगे पढ़ें…



वृश्चिक


शादीशुदा संबंधों में खट्टास आ सकती है। ख़र्चे बढ़ने के कारण आर्थिक स्थिति कमज़ोर हो सकती है। विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। आगे पढ़ें…

साल 2018 में क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2018

धनु


गोचर के दौरान आपके जीवन में मंगल ही मंगल होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे व बिजनेस में मुनाफ़ा होगा। सेहत भी पहले से काफी अच्छी रहेगी। आगे पढ़ें…

मकर


पदोन्नति या वेतन बढ़ने के आसार हैं, बस कार्य स्थल पर खुद को विवादों से दूर रखें। पारिवारिक जीवन में ज्यादा समय न दे पाने के कारण अशांति रह सकती है। आगे पढ़ें…

कुंभ


करियर में बढ़ोत्तरी के लिए जॉब चेंज का प्लान बना सकते हैं। माता-पिता की सेहत का ख़्याल रखें। सामाजिक स्थिति में सुधार आएगा। आगे पढ़ें…

मीन


आर्थिक स्थिति कमज़ोर हो जाने से आप परेशान हो सकते हैं। व्यवहार में उग्रता को हावी न होने दें व शांति पूर्ण रवैया अपनाएं। आगे पढ़ें…

रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Related Articles:

No comments:

Post a Comment