साप्ताहिक राशिफल (27 नवंबर से 03 दिसंबर 2017)

इन 5 राशि में बन रहे हैं धन लाभ के विशेष योग! पढें साप्ताहिक राशिफल और जानें नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी।



यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष


आपको वित्तीय लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। पिता को किसी प्रकार की शारीरिक समस्या हो सकती है। अतः उनकी सेहत का ध्यान रखें। अपने शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे और प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। छोटे भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी संतान आनंद का अनुभव करेगी।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी और मध्य भाग भी अच्छा है। वहीं सप्ताहांत प्रेम प्रसंग के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। प्रियतम के साथ घूमने का मौक़ा मिल सकता है। हालाँकि अमर्यादित आचरण बनाए रखें। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी आपके प्रति पूर्ण समर्पित रहेगा लेकिन किसी कारण आप दोनों के बीच अनबन भी हो सकती है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: काली गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं। 


वृषभ


अपने अंदर अहम को न पनपने दें, क्योंकि इसके कारण दूसरों से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर कठिन परिश्रम के बावजूद आपको शायद उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलें। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। संतान को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। अपनी आय और व्यय के बीच तालमेल बनाकर रखें।

प्रेमफल: प्रेम प्रसंगों के लिए सप्ताह सामान्य रह सकता है। शुरुआती और मध्य भाग में कुछ ख़ास परिणाम नहीं मिलेंगे लेकिन सप्ताहांत अच्छे संकेत दे रहा है परंतु साथी से किसी बात को लेकर नाराज़ न हों। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी को लाभ की प्राप्ति होगी जिसके परिणाम स्वरुप प्रसन्न रहेंगे। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: मंगलवार के दिन भुने हुए चने छोटे बच्चों को बांटे। 


मिथुन


लंबी यात्राओं का योग है। पिताजी को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। वहीं माता जी की सेहत कुछ कमज़ोर रह सकती है। परिवार में किसी प्रकार का क्लेश भी संभव है। अपनी सेहत का ध्यान रखें, आपको शारीरिक समस्या कष्ट दे सकती हैं। संतान आनंद का अनुभव करेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र पर कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है परंतु आप अपना कार्य मन लगाकर करें। आपको सामान्य धन लाभ होने की संभावना है हालांकि कुछ खर्च भी बढ़ सकते हैं।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छे संकेत कर रहा है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी, मध्य भाग सामान्य तथा सप्ताहांत बेहतर होगा। आप अपने प्रेम को एक साकार रूप दे सकते हैं। यदि आप पूरे मन से प्रयास करेंगे तो प्रेम में सफलता अवश्य मिलेगी। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: नील शनि स्तोत्र का पाठ करें। 


कर्क


मानसिक शांति का अभाव रह सकता है। आप कामयाबी पाने के लिए परिश्रम करेंगे और आपका साहस भी बढ़ेगा। छोटी दूरी की यात्राओं पर जाना हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान के स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव होने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई में लाभ होगा। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी, मध्य भाग सामान्य और सप्ताहांत बेहतर रहने के संकेत दे रहा है। आप अपने प्रेमसाथी के साथ क़ीमती समय का आनंद उठाएंगे। यदि विवाहित हैं तो आपको किसी प्रकार की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: सफेद चंदन का तिलक लगाएँ।

जीवन में सुख-शांति और समृद्धि के लिए करें: विशेष ज्योतिषीय उपाय


सिंह


व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी और उससे धन लाभ होगा। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। माता का स्वास्थ्य कुछ कमज़ोर रह सकता है। वहीं पिताजी के लिए समय अनुकूल रहेगा। उनके द्वारा आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आप धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता की समस्या से जूझना पड़ सकता है। संभवतः आपको नेत्र विकार हो सकता है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। शुरुआत अच्छी होगी और सप्ताहांत के भी अच्छे रहने के योग हैं। अपने प्रियतम के साथ आप भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। आपको उनके प्रति वफादार रहना होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। विवाहित जातकों को वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बस आपको अपने अहम का त्याग करना होगा। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: प्रातः उगते हुए सूर्य को नग्न आंखों से देखें। 


कन्या


घर से संबंधित कार्यों में आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। विवादों से दूर रहें। माता जी का स्वास्थ्य कमज़ोर हो सकता है। भाई-बहनों को भी किसी प्रकार की समस्या से गुजरना पड़ सकता है। आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे। संतान को शारीरिक समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। अपने कर्म क्षेत्र में जमकर मेहनत करें और आपको इसका फल भी प्राप्त होगा।

प्रेमफल: प्रेम संबंधी मामलों के लिए सप्ताह सामान्य रहने के संकेत कर रहा है। आप लव पार्टनर के साथ अपने दिल के जज़्बातों को साझा करेंगे और साथी की भी भावनाओं को समझेंगे। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और इस समय अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शमी के वृक्ष की पूजा करें और उसको जल चढ़ाएं।


तुला


आप विदेश अथवा दूरस्थ स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अच्छे निर्णय लेंगे और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जल्दबाज़ी में कोई कार्य न करें। पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहेगा। आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों को किसी प्रकार की समस्या हो सकती है। माताजी की सेहत में भी गिरावट आने की संभावना है। संतान को किसी प्रकार का लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा। आपके अंदर प्रेम की भावनाएं बढ़ेगी और आप इन भावनाओं को लव पार्टनर के साथ साझा भी करेंगे। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के विदेश जाने की संभावना है अथवा किसी कारणवश उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। रिश्ते में अपने अहम को न लाएं। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: घर के अंदर कपूर का दीया जलाएं।


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।


वृश्चिक


बनावटीपन से बचें और ज्यादा शो ऑफ ना करें। आपकी आमदनी में अच्छी वृद्धि होगी। किसी धार्मिक कार्य को लेकर आपका धन ख़र्च हो सकता है। हालांकि धन की बचत करने में आप सफल रहेंगे। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रॉपर्टी आदि से लाभ मिलेगा। भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। किसी यात्रा पर जाना भी संभव है। छात्र पढ़ाई हेतु विदेश जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छा समय है।

प्रेमफल: प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह का शुरुआती और मध्य भाग तो अच्छा रहेगा परंतु सप्ताहांत में आपको सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। प्रियतम के साथ आप बहुत ही बेहतरीन समय बिताएंगे। साथी के साथ बहस करने से बचें। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। अपने व्यवहार को मधुर बनाएं। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं।


धनु


छोटी दूरी की यात्रा पर जाना संभव है। आपको भाई बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। आपको सरकार से लाभ मिलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आमदनी की अपेक्षा आपके ख़र्चे अधिक हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएँ। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। ज्यादा कड़वा बोलने से बचें। संतान से कुछ मनमुटाव हो सकता है। छात्र पढ़ाई में सफलता पाने के लिए मेहनत करेंगे।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए यह अच्छा सप्ताह रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी, मध्य भाग सामान्य तथा सप्ताहांत के बढ़िया रहने के योग हैं। जो जातक प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए यह उचित समय हो सकता है। यदि विवाहित हैं तो उन्हें अपने दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना कर चलना होगा। आपका जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: सूर्य देव को प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल अर्पित करें।


मकर


अाध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप सही निर्णय लेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत का ख़्याल रखें। आपको नेत्र संबंधी पीड़ा हो सकती है। संतान आनंदित रहेगी और विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा। किसी विवाद अथवा कोर्ट केस को लेकर खर्चा बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन आनंदपूर्ण व्यतीत होगा। माताजी को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा परंतु पिताजी का स्वास्थ्य कमजोर है सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आपके पास धन का आगमन होगा। 

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, मध्य भाग सामान्य तथा सप्ताहांत के बेहतर रहने की उम्मीद है। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। अपने अहम को रिश्ते में न पनपने दें अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।


कुम्भ


धन के स्रोतों में वृद्धि होगी। आप प्रत्येक कार्य को पूर्ण विश्वास के साथ करेंगे। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। भाई-बहनों को कोई समस्या हो सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कार्यक्षेत्र पर महिला सहकर्मियों से अच्छे रिश्ते बनाएं। कार्यस्थल पर आपके अधिकार क्षेत्र का दायरा बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आप कहीं तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। 

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। आप अपने साथी के साथ खूब बातें करेंगे और अपने मन की फीलिंग शेयर करेंगे। इससे आपके रिश्ते में और भी मजबूती आएगी और आप एक दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे। उनके साथ कहीं घूमने फिरने या किसी पार्टी में जाने की योजना बना सकते हैं। यदि विवाहित हैं तो आपका जीवनसाथी आपके कार्य में मदद करेगा।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: माँ दुर्गा की उपासना करें और उन्हें लाल पुष्प अर्पित करें। 


मीन


अपने स्वास्थ्य और खान पान पर ध्यान रखें अन्यथा आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप बहुत मेहनत करेंगे जिससे आपको अच्छे फल मिलेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। अपने ज्ञान के कारण आप उचित निर्णय लेंगे और यह निर्णय आने वाले समय में आपके पक्ष में जाएंगे। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। पिता को किसी प्रकार का लाभ हो सकता है। भाई बहनों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान पढ़ाई हेतु विदेश का रुख़ कर सकती है। छात्रों को पढ़ाई में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने के संकेत दे रहा है। किसी बात को लेकर प्रेमसाथी से कोई ग़लतफ़हमी हो सकती है। इसका प्रभाव आपके रिलेशन पर पड़ सकता है इसलिए इस बात पर ध्यान रखें। यदि आप विवाहित हैं तो विशेष रुप से ध्यान रखें, क्योंकि इस दौरान आपके जीवनसाथी के स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है और वह आप दबाव भी बना सकते हैं इसलिए जहां तक संभव हो विवाद को टालने का प्रयास करें। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: नित्य हनुमानजी की आराधना करें और उन्हें केसरिया लडडू चढ़ाएं।


रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Related Articles:

No comments:

Post a Comment