साप्ताहिक राशिफल (13-19 नवंबर 2017)

धन लाभ के लिए करें ये महाउपाय ! इस सप्ताह धन, नौकरी और व्यापार के मामले में बन रहे हैं सुखद योग। जानने के लिए पढ़ें वैदिक ज्योतिष पर आधारित साप्ताहिक राशिफल।

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650


यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। जानें अपनी चंद्र राशि: चंद्र राशि कैल्कुलेटर

मेष


आप ऊर्जावान रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपका शत् प्रतिशत प्रदर्शन रहेगा। इस समय आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी जिसके कारण आप तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। काम के चलते आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। माता जी की सेहत का ध्यान रखें। छात्र पढ़ाई में मेहनत करेंगे। वहीं संतान के द्वारा आपको प्यार मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। पेट संबंधी विकार हो सकते हैं।

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप प्रेम सागर में डूबे रहेंगे। सप्ताह के मध्य में साथी से तकरार संभव है। वहीं सप्ताहांत में परिस्थितियाँ प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहेंगी। यदि विवाहित हैं तो आप अपने दाम्पत्य जीवन का आनंद लेंगे। बहसबाज़ी से बचें।

भाग्यस्टारः

उपाय: हनुमान जी की आराधना करें और उन्हें सिंदूर चढाएँ।

वृषभ


कार्यक्षेत्र में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। हालांकि ज़मीन-जायदाद को लेकर विवाद होने की संभावना है। महिलाओं का सम्मान करें और उनके साथ रिश्ते मधुर बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आप कठिन मेहनत करेंगे। आपके ख़र्च में वृद्धि संभव है।

प्रेमफल: प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन वीकेंड के सामान्य रहने के संकेत हैं। पार्टनर के साथ बहसबाज़ी न करें। अविवाहित जातक परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से आपके मधुर संबंध बनेंगे। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: प्रतिदिन माँ दुर्गा की पूजा करें।


मिथुन


पारिवारिक जीवन में विवाद होने की संभावना है। माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है। संतान सुख पूर्वक जीवन-यापन करेगी और पढ़ाई के साथ साथ कला में भी उसका मन लगेगा। यदि आप नौकरी कर रहे हैं, आपकी नौकरी में परिवर्तन की संभावना रहेगी। आर्थिक लाभ के भी योग हैं।

प्रेमफल: इस सप्ताह प्रियतम के साथ आपके संवाद का सिलसिला बढ़ेगा। आप उनके साथ अपने जज़्बातों को साझा करेंगे। साथ में आप कहीं घूमने भी जा सकते है। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि विवाहित हैं तो जीवन में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियाँ आ सकती हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें सफेद चंदन चढ़ाएँ।

राहु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति के लिए तुरंत करें: राहु ग्रह की शांति के उपाय


कर्क


इस सप्ताह आपका संकल्प दृढ़ रहेगा। वैसे तो घर का वातावरण शांत रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर भाई-बहनों से कहासुनी हो सकती है। नई नौकरी मिलने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा कार्य करेंगे। नई प्रॉपर्टी ख़रीदने की भी संभावना है। विद्यार्थियों का फोकस अपनी पढ़ाई की ओर रहेगा।

प्रेमफल: प्रेम जीवन में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रहेगी लेकिन सप्ताहांत में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। रिलेशनशिप को लेकर तनाव न लें बल्कि इसको मजबूत बनाने के लिए प्रयास करें। वहीं वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना रहेगी।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें अक्षत चढ़ाएँ।


सिंह


आपकी वाणी में कड़वाहट देखने को मिल सकती है। इससे आपके घर का माहौल भी बिगड़ सकता है। भाई-बहन आनंदपूर्वक अपना समय बिताएंगे। छोटी दूरी की यात्राओं से आपको आर्थिक मुनाफ़ा होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीं संतान भी सुखी जीवन व्यतीत करेगी। 

प्रेमफल: प्रेम जीवन में सामान्य परिणाम मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी सुस्त रहेगी लेकिन सप्ताहांत में आपकी लव लाइफ़ चमकेगी। इस समय नई रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए यह अच्छा सप्ताह गुजरेगा।

भाग्यस्टार: 3/5 

उपाय: सूर्य देव की पूजा करें और उन्हें तांबे के पात्र से जल चढ़ाएँ।


कन्या


आपका संकल्प मजबूत स्थिति में होगा और आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए विचार करेंगे। कामुक विचार/क्रिया में आपका मन अधिक लग सकता है। अपने व्यवहार को मधुर बनाएँ और पूरी सेफ्टी के साथ वाहन चलाएँ। पारिवारिक जीवन में परिस्थितियाँ ऊपर नीचे हो सकती हैं। विद्यार्थियों का मन अपने लक्ष्य से भटक सकता है।

प्रेमफल: प्रेम संबंध के लिए सप्ताह की शुरुआत तो ठीक है लेकिन इसका मध्य भाग थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। पार्टनर के साथ विवाद संभव है। दोनों के बीच अलगाव भी हो सकता है। यदि आप विवाहित हैं तो आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। जीवनसाथी की सेहत में कमी आ सकती है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।

सूर्य ग्रह के शुभ फल प्राप्त करने के लिए धारण करें: माणिक्य रत्न


तुला


आपको मानसिक तनाव रह सकता है। ख़र्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय आपकी संवाद शैली प्रभावशाली होगी। आपका संकल्प भी मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम ज़्यादा रह सकता है इसलिए आप अपनी फ़ैमिली लाइफ़ को थोड़ा कम समय दे पाएंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। सीनियर्स से आपके मधुर संबंध बनेंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा।

प्रेमफल: प्रेम मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग और सप्ताहांत बहुत बढ़िया रहेगा। लव पार्टनर के साथ आप इंज्वॉय करेंगे। उनके साथ कहीं घूमने, लंच या डिनर के लिए जा सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन के लिए यह मिलाजुला सप्ताह रहेगा।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनि देव की पूजा करें और उन्हें सरसों का तेल चढ़ाएँ।


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

वृश्चिक


आपको आर्थिक सफलता मिलेगी, लेकिन ख़र्च में वृद्धि की संभावना है। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा अथवा विदेश जा सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा लेकिन भाई-बहनों को किसी प्रकार की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपको प्रॉपर्टी से धन लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा बीतेगा और सप्ताह की शुरुआत में ही आपको इसका आभास हो जाएगा। हालांकि वीकेंड थोड़ा सामान्य रह सकता है, परंतु फिर भी आप अपने पार्टनर के साथ क़ीमती समय का आनंद उठाएंगे। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने की संभावना है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें।


धनु


कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी और इस सिलसिले में लंबी यात्राएँ भी करनी पड़ सकती हैं। सरकार के द्वारा आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आप इस सप्ताह कुछ ज़्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। घर में किसी तरह का क्लेश हो सकता है। वहीं माता जी की सेहत में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। संतान को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन मध्य में आपको सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। वहीं सप्ताहांत प्रेम प्रसंग के लिए बेहतरीन रहेगा। ऐसा भी हो सकता है कि आप काम के चलते अपने लव पार्टनर को पर्याप्त समय न दे पाएँ। यह सप्ताह वैवाहिक जीवन के लिए कुछ ख़ास नहीं है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनिवार को सरसों के तेल का दान करें।


मकर


आपको मानसिक तनाव की शिकायत रह सकता है। निर्णय लेते समय आपके मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में बेकार की बातों पर ध्यान न दें। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है परंतु आपको अपने सीनियर्स से रिश्ते अच्छे बनाने होंगे। पिताजी की सेहत में गिरावट आने की संभावना है इसलिए उनकी सेहत का ख़्याल रखें। आपको आर्थिक लाभ होने के योग हैं।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह की शुरुआत सुस्त रहेगी लेकिन सप्ताहांत में प्रियतम से संवाद बढ़ेगा। आप अपने लव पार्टनर को स्पेशल पार्टी दे सकते हैं। इससे आपके रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ टकराव की स्थिति रह सकती है। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: भैरव देव की पूजा करें और उनके मंदिर में काले रंग का ध्वज चढ़ाएँ।

शनि के अशुभ प्रभावों को करें दूर, जानें: शनि ग्रह की शांति के उपाय


कुंभ


आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखें। आप किसी लॉन्ग जर्नी पर भी जा सकते हैं। दान-पुण्य करने में आपको मानसिक शांति का अऩुभव होगा। इस समय निर्णय लेने की क्षमता में मजबूती आएगी। आपको आर्थिक लाभ के भी योग हैं। वहीं पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। नया वाहन अथवा नया घर ख़रीदने की संभावना है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम जीवन के लिए सामान्य रहेगा। सप्ताहांत में आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। लॉन्ग ड्राइव आपके लिए एक बढ़िया विकल्प होगा। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ मधुर पल व्यतीत करेंगे।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनि देव की पूजा करें और उन्हें नीले पुष्प चढ़ाएँ।


मीन


यह सप्ताह आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है, इसलिए सावधान रहें। आपको विवाद, अनावश्यक ख़र्चे, कार्यक्षेत्र में कठिनाई और सेहत में गिरावट जैसे अनुभवों से गुजरना पड़ सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपकी ज़िम्मेदारियाँ बढेंगी। आध्यात्मिक क्रियाओं की ओर आपका झुकाव होगा। वहीं आपके करियर और फ़ैमिली लाइफ़ में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियाँ आएंगी।

प्रेमफल: प्रेम प्रसंग के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताहांत में प्रियतम के साथ घूमने फिरने और रोमांस करने का मौक़ा मिलेगा। उनके साथ लॉन्ग ड्राइव में भी जाने की संभावना है। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी से किसी कारण विवाद हो सकता है। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: बृहस्पति बीज मंत्र का जाप करें।

हमारे विद्वान ज्योतिषी से प्राप्त करें: करियर और बिज़नेस रिपोर्ट


Related Articles:

No comments:

Post a Comment