साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 नवंबर 2017)

ये 6 राशि वाले होंगे भाग्यशाली! पढ़ें समस्त 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे?






यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष

आपको मानसिक तनाव रह सकता है। धन हानि भी संभव है। किसी अप्रत्याशित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे। यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। अपनी सेहत का ख़्याल रखें, आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। नई नौकरी मिलने की आशा है। आपका अपने कार्यक्षेत्र से मोह भंग हो सकता है।

प्रेमफल: प्रेम प्रसंग के लिए यह मिला-जुला सप्ताह रहेगा। इसकी शुरुआत अच्छी रहेगी, मध्य भाग सामान्य तथा सप्ताहांत ख़ास रहने के संकेत दे रहा है परंतु व्यस्त दिनचर्या के कारण आप अपने प्रियतम को कम समय दे पाएंगे। यदि विवाहित हैं तो आप वैवाहिक सुख का आनंद उठाएंगे। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्यस्टार: 3.5/5 

उपाय: केसर का तिलक लगाएं।


वृषभ


आपकी सेहत कुछ कमज़ोर रह सकती है। व्यर्थ के विवादों में न पड़ें। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। आपको अपने भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। परंतु उनकी सेहत कमजोर रह सकती है। आपके मन में आध्यात्मिक विचार आएंगे। छात्र अपनी पढ़ाई में मन तो लगाएंगे परंतु उनमें एकाग्रता की कमी दिखेगी। इस सप्ताह आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं।

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सप्ताह का शुरुआती और मध्य भाग सामान्य रहेगा जबकि वीकेंड में परिस्थितियाँ ज़्यादा अनुकूल नहीं होंगी। इस समय आप अपने साथी पर अपनी बातों को थोप सकते हैं जो कि रिश्ते में कड़वाहट घोल सकता है। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ होने की संभावना है। 


भाग्यस्टार: 3/5


उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। 


मिथुन


आपको प्रॉपर्टी संबंधित किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है परंतु इसमें आप विजय होंगे। आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। वहीं आपके पारिवारिक जीवन में समस्या रह सकती है। माताजी की सेहत का ख़्याल रखें। छात्र अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पित रहेंगे। अपनी संतान के द्वारा आपको सम्मान प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र को बदलने के बारे में सोच सकते हैं। आपको धन लाभ के योग हैं।

प्रेमफल: इस सप्ताह आप अपने प्रियतम को समय देंगे। उनके साथ घूमना-फिरना, मनोरंजन आदि हो सकता है। आप उनके साथ अपने भविष्य की योजना बना सकते हैं। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी को कोई लाभ मिल सकता है। लाइफ़ पार्टनर को जीवन में आगे बढ़ने के लिए सहयोग करें।


भाग्यस्टार: 3/5


उपाय: मंगलवार के दिन गुड़ का दान करें। 


कर्क


आपकी कलात्मक अभिव्यक्ति का विकास होगा। कुछ नया सीखने में आप रुचि लेंगे। आपका पारिवारिक जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। माताजी को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, हालांकि भाई-बहनों अथवा पिताजी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आपके साहस में वृद्धि होगी। छात्र पढ़ाई में खूब मेहनत करेंगे। संतान अपने क्षेत्र में तरक्की करेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे और आपको उनका लाभ मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपका सहयोग करेंगे। आप कोई नई प्रॉपर्टी ख़रीद सकते हैं। 

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत बेहद अच्छी रहेगी लेकिन इसका मध्य भाग और सप्ताहांत सामान्य कुछ ख़ास नहीं रहेगा। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और एक दूसरे से संवाद बढ़ेगा। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी पर किसी प्रकार का शक न करें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: शिव शक्ति की उपासना करें और उन्हें सफेद पुष्प अर्पित करें। 


सिंह


आपका ध्यान अपने परिवार पर रहेगा। माताजी की सेहत ख़राब रह सकती है। आपको भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे परंतु उस कामयाबी से आप संतुष्ट नहीं दिखाई देंगे। संतान को किसी प्रकार की शारीरिक समस्या हो सकती है। वहीं विद्यार्थी पढ़ाई में मेहनत करेंगे। प्रॉपर्टी ख़रीदने के योग बनेंगे। ऑफिस में अपने काम पर ही फोकस करें।

प्रेमफल: सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए सामान्य रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी परंतु मध्य भाग तथा सप्ताहांत सामान्य रह सकता है। अपने साथी के प्रति वफादार रहें और उन्हें पर्याप्त समय दें। यदि विवाहित हैं तो आपके जीवन में खुशहाली आएगी।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: सूर्य देव को तांबे के पात्र में जल अर्पित करें।


कन्या


आपके ऊपर काम का दबाव रह सकता है। इस कारण आप अपने घर वालों को कम समय दे पाएंगे। पारिवारिक समस्या से आपको तनाव रह सकता है। अहम को अपने ऊपर हावी न होने दें। सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। आप कार्यक्षेत्र में खूब मेहनत करेंगे और आपको धन कमाने के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। संतान को कुछ कष्ट हो सकता है। वहीं छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए सामान्य रहेगा। इसका शुरुआती और मध्य भाग थोड़ा सामान्य रहेगा लेकिन सप्ताहांत अच्छे रहने की गवाही दे रहा है। रिलेशनशिप में कोई शर्त न रखें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के माध्यम से आपको धन लाभ होगा और आनंद की प्राप्ति होगी परंतु जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है।

भाग्यस्टार: 3.5/5 

उपाय: भैरव मंदिर में काले रंग का झंडा लगाएं। 

तुला


आपके व्यक्तित्व का विकास होगा। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन धन लाभ भी प्रचुर मात्रा में होगा। सफलता पाने के लिए शॉर्टकट का रास्ता न अपनाएं। आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी और आप अपने परिवार को कम समय दे पाएंगे। माताजी का स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है। सभी के साथ प्रेम से बातचीत करें। 

प्रेमफल: प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा समय होगा। किसी के साथ नई रिलेशनशिप की शुरूआत हो सकती है। यदि पहले से ही किसी रिलेशनशिप में है तो उसमें मजबूती आएगी और आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। यदि अविवाहित हैं तो आपका रिश्ता पक्का हो सकता है और शादीशुदा हैं तो आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: अपनी बहन को कोई उपहार भेंट करें। 


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

वृश्चिक


आपकी आमदनी बढ़ेगी, ख़र्चों में वृद्धि भी संभव है। विशेषकर धार्मिक कार्यों में आपके पैसे अधिक खर्च हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी भी आपको सहयोग करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अचल संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। आप लंबी दूरी की यात्रा करेंगे। भाई-बहनों को किसी प्रकार की समस्या रह सकती है। इस समय आपके साहस में वृद्धि होगी।

प्रेमफल: सप्ताह प्रेम प्रसंगों के लिए मिला जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी, मध्य भाग सामान्य तथा सप्ताहांत के सामान्य रहने के योग हैं। आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ आनंद के पल व्यतीत करेंगे। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: गुरुवार के दिन पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं। 


धनु


आपको मानसिक तनाव रह सकता है। अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ ना करें। अपने कार्यक्षेत्र पर आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। इस समय आपकी पदोन्नति हो सकती है। परिवार में किसी प्रकार का क्लेश हो सकता है। संतान से कुछ मनमुटाव संभव है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा। धन लाभ के योग हैं लेकिन साथ ही खर्चे भी लगे रहेंगे। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए बेहतरीन सप्ताह रहेगा। आप अपने प्रेमी के साथ जीवन के कुछ क़ीमती पल व्यतीत करेंगे। आप दोनों एक-दूसरे के प्रति समर्पित रहेंगे। प्रेम विवाह के भी योग बन रहे हैं। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। इसके अलावा किसी बात को लेकर उनके साथ अनबन भी हो सकती है।

भाग्यस्टार: 3./5

उपाय: विष्णु मंदिर में जाकर श्वेत चंदन चढ़ाएं। 


मकर


आपको धन लाभ होगा और करियर में उन्नति होगी। परिवार में सुख शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। आपका आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। आप किसी ग़लतफहमी का शिकार हो सकते हैं, लिहाज़ा इसका ध्यान रखें। छात्रों को पढ़ाई का लाभ मिलेगा। भाई बहन आपके कार्य में सहायता करेंगे। अपने पिताजी की सेहत का ख़्याल रखें।

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी मध्य भाग थोड़ा कमजोर और सप्ताहांत सामान्य रह सकता है। अपने प्रियतम का सम्मान करें। विवाहित जातकों को संभल कर चलना होगा क्योंकि जीवनसाथी से आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं या उनका स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल अथवा चमेली के तेल का दीपक जलाएं। 


कुम्भ


आपका काम के प्रति मन लगेगा। कार्यस्थल पर परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। लोग आपसे सलाह-मशविरा ले सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वरिष्ठ अधिकारी भी आपको सपोर्ट करेंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। आपको नेत्र विकार अथवा अनिद्रा की पीड़ा हो सकती है। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। संतान से कुछ मतभेद हो सकते हैं। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। ऐसा कोई भी क़दम न उठाएं जिससे आपके लव पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंचे। जो लोग विवाहित हैं उन्हें अपने काम से वक़्त निकाल कर जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करना चाहिए। इससे आपका दांपत्य जीवन मधुर होगा। जीवनसाथी आपके कार्य में आपकी सहायता कर सकता है। 

भाग्यस्टार: 4/5 

उपाय: शनि देव की आराधना करें और उन्हें सरसों का तेल अर्पित करें। 


मीन


आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आप अपने कार्य में सफल होंगे। गूढ़ विज्ञान एवं आध्यात्मिक विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी। आप अपने कार्यस्थल पर मेहनत करेंगे। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। पिताजी को कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है, परंतु उनकी सेहत का ध्यान भी रखें। पारिवारिक जीवन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है। इस समय छात्रों का मानसिक विकास होगा। संतान से आपका रिश्ता मधुर रहेगा। 
प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए अच्छा सप्ताह रहेगा। सप्ताह की शुरुआत बेहतरीन रहेगी, मध्य भाग सामान्य तथा सप्ताहांत बढ़िया रहने की ओर इशारा कर रहा है। आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। रिश्ते में दरार न आए इस बात का ख़्याल रखें। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी से आपको लाभ मिलेगा। रिश्ते में अहम को न लाएं। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: गौ माता को गुड़ खिलाएं।


Related Articles:

No comments:

Post a Comment