अस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंण्ड (12 जून 2013)

पंडित हनुमान मिश्रा
अस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंण्ड
To read in English, please click here.

अस्ट्रेलिया Vs न्यूजीलैंण्ड

आइसीसी चैम्पिअन्स ट्राफ़ी का सातवां मैच अस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंण्ड के बीच 12 जून 2013 को है। यह मैंच Edgbaston, Birmingham में होने जा रहा है। इस दिन किस टीम के सितारे किस तरह से कितना फ़ेवर कर रहे हैं आइए जानते हैं। इस फलादेश में हमने पाइथागिरिअन विधि का प्रयोग किया है:-

मूलांक 3 और अस्ट्रेलिया Vs न्यूजीलैंण्ड

अस्ट्रेलिया और मूलांक 3

अंक ज्योतिष के अनुसार Australia का नामांक 3 है। क्योंकि यह मैंच 12 जून 2013 को है और इस तारीख का मूलांक 3 है। अंक 3 और 3 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि एक अच्छा संकेत है। टीम के कप्तान George Bailey हैं जिनका नामांक 3 है। यहां भी अंक 3 और 3 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं।

न्यूजीलैंण्ड और मूलांक 3

यह मैंच 12 जून 2013 को है। इस तारीख का मूलांक 3 है। अंक ज्योतिष के अनुसार New Zealand का नामांक 6 है। अंक 3 और 6 के मध्य शत्रुता का सम्बंध हैं, जो कि नकारात्मक है। टीम के कप्तान Brendon McCullum हैं जिनका नामांक 4 है। अंक 3 और 4 के मध्य न्युट्रल सम्बंध हैं जो न तो नकारात्मक है और न ही सकारात्मक।

इस प्रकार देखा जाय तो मूलांक के आधार पर अस्ट्रेलिया टीम की स्थिति बेहतर लग रही है। लेकिन इसे अंतिम परिणाम नहीं मानना चाहिए इसलिए जानते हैं कि इन टीमों के उस तारीख सम्पूर्णांक कैसा रहेगा।

सम्पूर्णांक 6 और अस्ट्रेलिया Vs न्यूजीलैंण्ड

अस्ट्रेलिया और सम्पूर्णांक 6

अंक ज्योतिष के अनुसार Australia का नामांक 3 है। क्योंकि यह मैंच 12 जून 2013 को है जिसका सम्पूर्णांक 6 है। अंक 6 और 3 के न्युट्रल सम्बंध हैं जो न तो नकारात्मक है और न ही सकारात्मक। टीम के कप्तान George Bailey हैं जिनका नामांक 3 है। अंक 6 और 3 के मध्य न्युट्रल सम्बंध हैं।

न्यूजीलैंण्ड और सम्पूर्णांक 6

यह मैंच 12 जून 2013 को है। 12+06+2013 का मूलांक जिसे हम यहां पर सम्पूर्णांक कहेंगे वह हुआ 6, अंक ज्योतिष के अनुसार New Zealand का नामांक 6 है। अंक 6 और 6 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि एक अच्छा संकेत है। टीम के कप्तान Brendon McCullum हैं जिनका नामांक 4 है। अंक 6 और 4 के मध्य भी मित्रता का सम्बंध हैं।

इस प्रकार देखा जाय तो सम्पूर्णांक के आधार पर भी न्यूजीलैण्ड की स्थिति बेहतर है। यानी मूलांक में अस्ट्रेलिया बेहतर है जबकि सम्पूर्णांक में न्यूजीलैण्ड। यानी कि ऊंट किस करवट बैठेगा यह कहना मुश्किल लग रहा है फ़िर भी हमें एक जबाब तो देना ही पड़ेगा। यदि हम गहराई में जाएं तो पाते हैं कि मूलांक में न्यूजीलैण्ड की स्थिति जितना कमजोर नजर आई सम्पूर्णांक में अस्ट्रेलिया उतना कमजोर नहीं लगा अत: मैं अस्ट्रेलिया के पक्ष में जाना चाहूंगा यानी कि मेरे विचार से अस्ट्रेलिया की जीत की सम्भावनाएं अधिक हैं। आगे परमात्मा की इच्छा। लेकिन ध्यान रहे यह एक सम्भावना है इसके आधार पर अगर आप किसी तरह का जोखिम न उठाएं ऐसा करने पर उसके नकारात्मक परिणामों के जिम्मेवार आप स्वयं होंगे।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment