इंडिया बनाम इंग्लैंड (23 जून 2013)

पंडित हनुमान मिश्रा
इंडिया Vs इंग्लैंड
To read in English, please click here.

इंडिया Vs इंग्लैंड

आइसीसी चैम्पिअन्स ट्राफ़ी का फाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जून 2013 को है। यह मैंच Edgbaston, Birmingham में होने जा रहा है। इस दिन किस टीम के सितारे किस तरह से कितना फ़ेवर कर रहे हैं आइए जानते हैं। इस फलादेश में हमने पाइथागोरिअन विधि का प्रयोग किया है

मूलांक 5 और इंडिया Vs इंग्लैंड

इंडिया और मूलांक 5

यह मैंच 23 जून 2013 को है। इस तारीख का मूलांक 5 है। अंक ज्योतिष के अनुसार India का नामांक 1 है। अंक 5 और 1 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि एक अच्छा संकेत है। टीम के कप्तान Mahendra Singh Dhoni हैं जिनका नामांक 9 है। अंक 5 और 9 के मध्य न्युट्रल सम्बंध हैं। यह सम्बंध न तो सकारात्मक संकेत कर रहा है और न ही नकारात्मक।

इंग्लैंड और मूलांक 5

यह मैंच 23 जून 2013 को है। इस तारीख का मूलांक 5 है। अंक ज्योतिष के अनुसार England का नामांक 3 है। अंक 5 और 3 के मध्य न्युट्रल सम्बंध हैं। यह सम्बंध न तो सकारात्मक संकेत कर रहा है और न ही नकारात्मक। टीम के कप्तान Alastair Cook हैं जिनका नामांक 8 है। अंक 5 और 8 के मध्य भी न्युट्रल सम्बंध हैं।

इस प्रकार देखा जाय तो मूलांक के आधार पर इंडिया टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन इसे अंतिम परिणाम नहीं मानना चाहिए इसलिए जानते हैं कि इन टीमों के उस तारीख सम्पूर्णांक कैसा रहेगा।

सम्पूर्णांक 8 और इंडिया Vs इंग्लैंड

इंडिया और सम्पूर्णांक 8

यह मैंच 23 जून 2013 को है। 23+06+2013 का मूलांक जिसे हम यहां पर सम्पूर्णांक कहेंगे वह हुआ 8, अंक ज्योतिष के अनुसार India का नामांक 1 है। अंक 8 और 1 के मध्य शत्रुवत सम्बंध हैं। जो कि नकारात्मक संकेत है। टीम के कप्तान Mahendra Singh Dhoni हैं जिनका नामांक 9 है। अंक 8 और 9 के मध्य भी शत्रुवत सम्बंध हैं।

इंग्लैंड और सम्पूर्णांक 8

यह मैंच 23 जून 2013 को है। 23+06+2013 का मूलांक जिसे हम यहां पर सम्पूर्णांक कहेंगे वह हुआ 8, अंक ज्योतिष के अनुसार England का नामांक 3 है। अंक 8 और 3 के मध्य न्युट्रल सम्बंध हैं। टीम के कप्तान Alastair Cook हैं जिनका नामांक 8 है। अंक 8 और 8 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि एक अच्छा संकेत है।

यानी सम्पूर्णांक के आधार पर इंग्लैंड की स्थिति बेहतर है। कुछ मिलाकर मैंच कांटे की टक्कर का दिख रहा है। मूलांक में इंडिया बेहतर है तो सम्पूर्णांक में इंग्लैंड। फ़िर भी एक नाम तो हमें स्पष्ट बताना होगा।

गहराई से गणना करने पर ऐसा लगता है कि टीम इंग्लैंड के जीत की अधिक सम्भावनाएं हैं। आगे परमात्मा की इच्छा। लेकिन ध्यान रहे यह एक सम्भावना है इसके आधार पर अगर आप किसी तरह का जोखिम न उठाएं ऐसा करने पर उसके नकारात्मक परिणामों के जिम्मेवार आप स्वयं होंगे।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment