पाकिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज (7 जून 2013)

पंडित हनुमान मिश्रा
आईसीसी चैम्पियन्स ट्रौफ़ी २०१३ का दूसरा मैच पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज़ के बीच है।
To read in English, please click here.

पाकिस्तान Vs वेस्ट इंडीज

आइसीसी चैम्पिअन्स ट्राफ़ी का दूसरा मैच पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज के बीच 7 जून 2013  को है। यह मैच  Kennington Oval, London में होने जा रहा है। इस दिन किस टीम के सितारे किस तरह से कितना फ़ेवर कर रहे हैं आइए जानते हैं। इस फलादेश में हमने पाइथागोरिअन विधि का प्रयोग किया है:-

मूलांक 7 और पाकिस्तान Vs वेस्ट इंडीज:

पाकिस्तान और मूलांक 7:

यह मैंच 7 जून 2013 को है। इस तारीख का मूलांक 7 है। अंक ज्योतिष के अनुसार Pakistan का नामांक 1 है। अंक 7 और 1 के मध्य शत्रुता का सम्बंध हैं। यह एक नकारात्मक संकेत है। टीम के कप्तान Misbah-ul-Haq हैं जिनका नामांक 3 है। अंक 7 और 3 के मध्य न्युट्रल सम्बंध हैं। यह सम्बंध न तो सकारात्मक संकेत कर रहा है और न ही नकारात्मक।

वेस्ट इंडीज और मूलांक 7:

अंक ज्योतिष के अनुसार West Indies का नामांक 1 है। क्योंकि यह मैंच 7 जून 2013  को है और इस तारीख का मूलांक 7 है। अंक 7 और 1 के मध्य शत्रुता का सम्बंध हैं। यह एक नकारात्मक संकेत है। टीम के कप्तान Dwayne Bravo हैं जिनका नामांक 4 है। अंक 7 और 4 के मध्य भी शत्रुता का सम्बंध हैं।

इस प्रकार देखा जाय तो मूलांक के आधार पर दोनो टीमें बराबरी पर लग रही हैं लेकिन पाकिस्तान टीम के कप्तान की स्थिति विपक्षी टीम के कप्तान से थोड़ी सी बेहतर है। अत: पाकिस्तान टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन इसे अंतिम परिणाम नहीं मानना चाहिए इसलिए जानते हैं कि इन टीमों के उस तारीख सम्पूर्णांक कैसा रहेगा।

सम्पूर्णांक 1 और पाकिस्तान Vs वेस्ट इंडीज:

पाकिस्तान और सम्पूर्णांक 1:

यह मैंच 7 जून 2013 को है। 07+06+2013 का मूलांक जिसे हम यहां पर सम्पूर्णांक कहेंगे वह हुआ 1, अंक ज्योतिष के अनुसार Pakistan का नामांक 1 है। अंक 1 और 1 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि एक अच्छा संकेत है। टीम के कप्तान Misbah-ul-Haq हैं जिनका नामांक 3 है। अंक 1 और 3 के मध्य भी मित्रवत सम्बंध हैं।

वेस्ट इंडीज और सम्पूर्णांक 1:

अंक ज्योतिष के अनुसार West Indies का नामांक 1 है। क्योंकि यह मैंच 7 जून 2013  को है जिसका सम्पूर्णांक 1 है। अंक 1 और 1 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि एक अच्छा संकेत है। टीम के कप्तान Dwayne Bravo हैं जिनका नामांक 4 है। अंक 1 और 4 के मध्य शत्रुता का सम्बंध हैं। यह एक नकारात्मक संकेत है।

इस प्रकार देखा जाय तो सम्पूर्णांक के आधार पर भी पाकिस्तान की स्थिति बेहतर है। यह मैंच कांटे की टक्कर का हो सकता है। फ़िर भी टीम पाकिस्तान की जीत की अधिक सम्भावनाएं हैं। आगे परमात्मा की इच्छा। लेकिन ध्यान रहे यह एक सम्भावना है इसके आधार पर अगर आप किसी तरह का जोखिम न उठाएं ऐसा करने पर उसके नकारात्मक परिणामों के जिम्मेवार आप स्वयं होंगे।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment