शुक्र का कर्क राशि में गोचर

पंडित हनुमान मिश्रा
To read in English, please click here.

भोग विलास और सौंदर्य का कारक ग्रह शुक्र 23 जून 2013 को मध्य रात्रि के तकरीबन 01 बजे मिथुन राशि से कर्क राशि में जा रहा है। जो 17 जुलाई 2013 की शाम 7:32 तक कर्क राशि में रहेगा। इसका विभिन्न राशीयों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं।

मेष: यह समय आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करवाने वाला रहेगा। आमदनी भी बढे़गी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। प्रयत्नों में सफलता मिलेगी। आपकी माता आपको पूरा सहयोग देंगी। हर लिहाज से यह समय अच्छा है।

वृषभ: इस अवधि के दौरान आप अत्यधिक उत्साही और स्फूर्तिवान रहेंगे। लोगों से आपके सम्पर्क बढेंगे। नौकरी के हालात में भी इजाफा होगा। छोटी यात्राएं सुखद एवम् सुफलदायक रहेंगी। पारिवारिक सुख कायम रहेगा और भाई बहन भी खुशहाल और सुखी रहेंगे।

मिथुन: परिवारजनों के साथ सम्बंध मधुर होंगे। आय में वृद्धि परिवार में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा। स्त्री वर्ग का साथ आपको रूचिकर लगेगा। महंगे और स्वादिष्ट भोजन के अवसर मिलेंगे। घर की चीजों के लिये आप पैसा खर्च कर सकते हैं। घर पर सब लोग इकट्ठे होंगे। समय अनुकूल है।

कर्क: इस अवधि में आप सुखी व सानन्द रहेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण सुखद होगा। स्त्री वर्ग की ओर आपका झुकाव रहेगा। थोड़ी मेहनत आमदनी को बढ़ाएगी ललितकला, संगीत व साहित्य में आपकी रूचि रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

सिंह: आप सुविधा और विलास के साधनों पर खर्च करेंगे। विपरीत लिंगी से लगाव बढ़ेगा फ़िर भी विरोधी और प्रतिद्वन्दी नुकसान पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। यद्यपि आप उनकी परवाह नहीं करेंगे फिर भी आप को सलाह दी जाती है कि ऐसा न करें। आर्थिक रूप से यह बुरा समय नहीं है लेकिन खर्चो पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

कन्या: इस अवधि में आपको हर प्रयास में सफलता मिलेगी। मित्र और सहयोगियों पूरा सहयोग मिलेगा। बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं और इच्छाओं की पूर्ति होगी। भाई बहिन भी खुशहाल रहेंगे। यात्राओं से लाभ होगा। खर्चे अधिक होंगे लेकिन आमदनी से पूर पड़ती रहेगी।

तुला: प्रतिष्ठा और सम्मान में प्रचुर वृद्धि होगी। अपने कार्य क्षेत्र में आप महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे। समय के साथ साथ आप संग्रहशील होते जायेंगे और विलास सामग्री पर भी व्यय करेंगे। परिवार जनों का बर्ताव बहुत अच्छा रहेगा। व्यापारिक यात्राओं की संभावना है। इस अवधि में विपरीत परिस्थितियों से भी आप कुशलता से निपट सकेंगे।

वृश्चिक: माता पिता और गुरूजनों से संबंध अति मधुर रहेंगे। उच्च पदस्थ लोगों से आप सम्मान प्राप्त करेंगे और उनके कृपा भाजन रहेंगे। इस अवधि के दौरान विपरीत परिस्थितियों से सही तौर पर निपटने की आपकी क्षमता का विकास होगा। अगर आपकी पदोन्नति होने ही वाली है तो जैसी चाहेंगे वैसी ही होगी। आपका दिमाग धार्मिक क्रियाकलापों एवम् जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर आकृष्ट रहेगा।

धनु: समय अधिक अनुकूल नही है, किसी बदनामी देने वाले काण्ड में फंसने के कारण आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आयेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह कोई अच्छा समय नहीं है। फ़िर भी अचानक धन प्रात की संभावना है। लेकिन साथ ही साथ खर्चे भी बढेंगे। परिवारजनों का सहयोग पूरा रहेगा।

मकर: इस अवधि में आपका सौजन्यता पूर्ण व्यवहार रहेगा और आप मनमुटाव से बचेंगे। एक आनन्द दायक यात्रा की प्रबल संभावना है। अपने व्यवसाय और व्यापार में आप बहुत अच्छा काम करेंगे। अपने प्रयत्नों से आय वृव्दि प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लेकिन छोटी मोटी बीमारियां हो सकती हैं।

कुम्भ: कोई ऐसा काम न करें जिससे बदनामी हो। किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या के कारण आपकी नित्यचर्चा में भी व्यवधान आ सकता है। नौकरी के हालात अच्छे रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में प्रतिरोधात्मक शक्ति का विकास प्राप्त करने का प्रयत्न करें। खर्चों पर नियंत्रण पाएं।

मीन: पंचम भाव में शुक्र का गोचर आपको स्त्रीवर्ग की ओर आकर्षित करेगा। कुछ सुखद घटनाएं घटने की उम्मीद है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा और खुशहाली बढे़गी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं की सम्पूर्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र बढे़गा और पुराने मित्रों सहयोगियों से मुलाकात होगी।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment