पुणे वॉरियर्स इंडिया बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (9 मई 2013)

पंडित हनुमान मिश्रा
पुणे वॉरियर्स इंडिया बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

आइपीएल 6 का छप्पनवां मैच पुणे वॉरियर्स इंडिया और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होना है। यह मैंच 09 मई 2013 को Subrata Roy Sahara Stadium, Pune में होने जा रहा है। इस दिन किस टीम के सितारे किस तरह से कितना फ़ेवर कर रहे हैं, आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के माध्यम से:-

मूलांक 9 और पुणे वॉरियर्स इंडिया Vs कोलकाता नाइट राइडर्स:

पुणे वरिवर्स इंडिया और मूलांक 9 :

अंक ज्योतिष के अनुसार Pune Warriors India का नामांक 6 है। क्योंकि यह मैंच 09 मई 2013  को है, इस तारीख का मूलांक 9 है। अंक 9 और 6 के मध्य समता का सम्बंध है। यह सम्बंध न तो सकारात्मक संकेत कर रहा है और न ही नकारात्मक। टीम के कप्तान Angelo Mathews हैं जिनका नामांक 7 है। अंक 9 और 7 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि सकारात्मक संकेत है।

कोलकाता नाइट राइडर्स और मूलांक 9:

यह मैंच 09 मई 2013 को है। इस तारीख का मूलांक 9 है। अंक ज्योतिष के अनुसार Kolkata Knight Riders का नामांक 3 है। अंक 9 और 3 के मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि सकारात्मक संकेत है। टीम के कप्तान Gautam Gambhir हैं जिनका नामांक 1 है। अंक 9 और 1 के मध्य भी मित्रवत सम्बंध हैं। अत: यहां से भी सकारात्मक संकेत मिल रहा है।

इस प्रकार देखा जाय तो मूलांक के आधार पर कोलकाता नाइट राइडर्स का पलडा भारी नजर आ रहा है लेकिन इसे अंतिम परिणाम नहीं मानना चाहिए इसलिए जानते हैं कि इन टीमों के लिए उस तारीख का सम्पूर्णांक कैसा रहेगा।

सम्पूर्णांक 2 और पुणे वॉरियर्स इंडिया Vs कोलकाता नाइट राइडर्स:

पुणे वॉरियर्स इंडिया और सम्पूर्णांक 2:

अंक ज्योतिष के अनुसार Pune Warriors India का नामांक 6 है। क्योंकि यह मैंच 09 मई 2013  को है जिसका सम्पूर्णांक 2 है। अंक 2 और 6 के मध्य समता का सम्बंध है। यह सम्बंध भी न तो सकारात्मक संकेत कर रहा है और न ही नकारात्मक। टीम के कप्तान Angelo Mathews हैं जिनका नामांक 7 है। अंक 2 और 7 के मध्य शत्रुता का सम्बंध है, यह एक नकारात्मक सम्बंध है।

कोलकाता नाइट राइडर्स और सम्पूर्णांक 2:

यह मैंच 09 मई 2013 को है। 07+05+2013 का मूलांक जिसे हम यहां पर सम्पूर्णांक कहेंगे वह हुआ 2, अंक ज्योतिष के अनुसार Kolkata Knight Riders का नामांक 3 है। अंक 2 और 3 के मध्य समता का सम्बंध है। यह सम्बंध भी न तो सकारात्मक संकेत कर रहा है और न ही नकारात्मक। टीम के कप्तान Gautam Gambhir हैं जिनका नामांक 1 है। अंक 2 और 1 के मध्य मित्रता का सम्बंध है। यह एक सकारात्मक सम्बंध है।

इस प्रकार देखा जाय तो सम्पूर्णांक के आधार पर भी कोलकाता नाइट राइडर्स टीम पुणे वॉरियर्स इंडिया की अपेक्षा बेहतर स्थिति में दिख रही है। अत: कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की सम्भावनाएं ज्यादा हैं। हांलाकि जीत हार का फ़ैसला बहुत कम अंतर से होना चाहिए, आगे परमात्मा की इच्छा। लेकिन ध्यान रहे यह एक सम्भावना है इसके आधार पर अगर आप किसी तरह का जोखिम उठाते हैं तो उसके जिम्मेवार आप स्वयं होंगे।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment