सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर प्रभाव

पंडित हनुमान मिश्रा
To read in English, please click here.

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 9/10 मई की दरम्यानी रात को पड़ने जा रहा है। हालांकि यह गणना आंग्ल पद्धति की मानी जाएगी क्योंकि सूर्य ग्रहण का कार्यकाल 10 मई की सुबह 2:55 से लेकर 8:55 तक रहेगा। भारत पर इस ग्रहण का बहुत ज्‍यादा असर नहीं होगा क्योंकि भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण रात में होगा। आम जनमानस के लिए तो सूर्य दिन में निकलता है अत: सूर्य ग्रहण दिन में होना चाहिए लेकिन भारत में यह रात में हो रहा है अत: भारत में रहने वालों पर इसका अधिक असर नहीं होगा। लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसका महत्‍व जरूर है। यह ग्रहण मेष राशि एंव भरणी नक्षत्र के चतुर्थ पाद में होगा। ग्रहण काल में बुध और मंगल अस्त होकर ग्रस्त स्थिति में है। मेष राशि में उक्त समय पर पंचग्रही सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, केतु योग बना रहें है। ग्रहण पर वक्री शनि दृष्टि रहेगी। सरकार के लिए यह ग्रहण शुभ संकेत नहीं होगा। इस ग्रहण के कारण सम्भवत: 2014 में होने वाला चुनाव 6 महीने के आस पास में ही हो सकता है यानी सरकार भंग हो सकती है। फसलों पर भी इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण मलेशिया के दक्षिणी छोर, सुमात्रा दीप के दक्षिणी भाग, दक्षिणी फिलीपिन, इन्डोनेशिया, आस्ट्रेलिया के निकट पूर्वी हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा। ग्रहण का सूतक- 9 मई दिन गुरूवार को अपरान्ह 2:55 बजे से शुरू होगा। भारतीय पंचांग पद्धति के अनुसार यह 9 मई ही मानी जाएगी क्योंकि सूर्योदय के पश्चात ही भारतीय पंचांग पद्धति में तिथि बदलती है। भारत में यह ग्रहण दृष्ट नहीं है अत: इसका सूतक भी नहीं लगेगा। आइए जानते हैं कि विभिन्न राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष- कार्यक्षेत्र को लेकर चिंता। जीवन साथी से नोक झोक लेकिन शुभ समाचार की प्राप्ति।

वृष- रूके हुये धन की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष या विरोधियों से बहस। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी आपेक्षित।

मिथुन- कार्य अधिकता। वैवाहिक जीवन में तनाव। रोजगार के अवसर मिलेंगे लेकिन व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी।

कर्क- सन्तान के दायित्व को लेकर मन थोड़ा चिन्तित रहेगा। धन के लेन-देन में सावधानी आपेक्षित।

सिंह- पारिवारिक अशान्ति। घरेलू खर्च। सन्तान को लेकर चिंता। वाणी में संयम जरूरी।

कन्या- नयें कार्यो में बाधाओं के बाद सफलता। संसाधनों के एकत्रीकरण में संघर्ष। समय का दुरूप्रयोग न करें।

तुला- व्यर्थ के विवादों से बचें। विरोधियों से बचाव जरूरी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

वृश्चिक- परिवार से सहयोग मिलेगा। समयाभाव के कारण काम अधूरा रह सकता है। मन में खिन्नता रह सकती है।

धनु- योजनाबद्ध कार्यो में सफलता। जीवन साथी से टकराव सम्भव। मन व वाणी पर नियंत्रण की आवश्यकता है।

मकर- मित्रों के साथ मनोरंजन। प्रेम के लिए समह अनुकूल, बिजली के उपकरणों पर खर्च। ऋण के लेन-देन में सावधानी

आपेक्षित।

कुम्भ- खर्चो में वृद्धि। स्वास्थ नरम। लम्बित योजनाओं की शुरूआत सम्भव। परोपकार में अनुरक्ति।

मीन- दूसरों की उचित सलाह से कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा सम्भव। सामाजिक कार्यो में रुचि। आनिर्णय की स्थिति से बचें।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment