चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुम्बई इंडियन्स (26 मई 2013)

पंडित हनुमान मिश्रा
आइपीएल 6 का फ़ाईनल मैच Eden Gardens, Kolkata में होने जा रहा है।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुम्बई इंडियन्स

आइपीएल 6 का फ़ाईनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुम्बई इंडियन्स के बीच होना है। यह मैंच 26 मई 2013 को Eden Gardens, Kolkata में होने जा रहा है। इन दिन किस टीम के सितारे किस तरह से कितना फ़ेवर कर रहे हैं आइए जानते हैं। इस फलादेश में हमने पाइथागोरिअन विधि का प्रयोग किया है:-

मूलांक 8 और चेन्नई सुपर किंग्स Vs मुम्बई इंडियन्स

चेन्नई सुपर किंग्स और मूलांक 8

यह मैंच 26 मई 2013 को है। इस तारीख का मूलांक 8 है। अंक ज्योतिष के अनुसार Chennai Super kings का नामांक 4 है। अंक 8 और 4 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि एक अच्छा संकेत है। टीम के कप्तान Mahendra Singh Dhoni हैं जिनका नामांक 9 है। अंक 8 और 9 के मध्य शत्रुवत सम्बंध हैं। जो कि नकारात्मक संकेतक है।

मुम्बई इंडियन्स और मूलांक 8

अंक ज्योतिष के अनुसार Mumbai Indians का नामांक 3 है। क्योंकि यह मैंच 26 मई 2013 को है और इस तारीख का मूलांक 8 है। अंक 8 और 3 के मध्य समता का सम्बंध है। यह सम्बंध भी न तो सकारात्मक संकेत कर रहा है और न ही नकारात्मक। टीम के कप्तान Rohit Sharma हैं जिनका नामांक 4 है। अंक 8 और 4 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि एक अच्छा संकेत है।

इस प्रकार देखा जाय तो मूलांक के आधार पर मुम्बई इंडियन्स टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन इसे अंतिम परिणाम नहीं मानना चाहिए इसलिए जानते हैं कि इन टीमों के उस तारीख सम्पूर्णांक कैसा रहेगा।

सम्पूर्णांक 1 और चेन्नई सुपर किंग्स Vs मुम्बई इंडियन्स

चेन्नई सुपर किंग्स और सम्पूर्णांक 1

यह मैंच 26 मई 2013 को है। 26+05+2013 का मूलांक जिसे हम यहां पर सम्पूर्णांक कहेंगे वह हुआ 1, अंक ज्योतिष के अनुसार Chennai Super kings का नामांक 4 है। अंक 1 और 4 के मध्य शत्रुता का सम्बंध हैं। यह एक नकारात्मक संकेत है। टीम के कप्तान Mahendra Singh Dhoni हैं जिनका नामांक 9 है। अंक 1 और 9 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि एक अच्छा संकेत है।

मुम्बई इंडियन्स और सम्पूर्णांक 1

अंक ज्योतिष के अनुसार Mumbai Indians का नामांक 3 है। क्योंकि यह मैंच 26 मई 2013 को है जिसका सम्पूर्णांक 1 है। अंक 1 और 3 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि एक अच्छा संकेत है। टीम के कप्तान Rohit Sharma हैं जिनका नामांक 4 है। अंक 1 और 4 के मध्य शत्रुता का सम्बंध हैं। यह एक नकारात्मक संकेत है।

इस प्रकार देखा जाय तो सम्पूर्णांक के आधार पर दोनो टीमें बराबरी पर हैं लेकिन मूलांक में बेहतरी के कारण मुम्बई इंडियन्स के जीतने की सम्भावनाएं अधिक हैं। हालांकि यह मैंच कांटे की टक्कर का होगा क्योंकि अंकज्योतिष की तीनों विधाओं में दोनों टीमे लगभग बराबरी पर हैं लेकिन एक उत्तर देना तो जरूरी होता है जिसमें मैं मुम्बई इंडियन्स के पक्ष में जाना चाहूंगा। आगे परमात्मा की इच्छा। लेकिन ध्यान रहे यह एक सम्भावना है इसके आधार पर अगर आप किसी तरह का जोखिम उठाते हैं तो उसके जिम्मेवार आप स्वयं होंगे।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment