शुक्र का वृषभ में गोचर: विभिन्न राशियों पर प्रभाव

पंडित हनुमान मिश्रा
To read in English, please click here.

5 मई 2013 को शुक्र मेष राशि से वृषभ राशि में जा रहा है। शुक्र ग्रह का यह गोचरीय परिवर्तन न केवल महिलाओं के लिए बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए राहत देने वाला रहेगा। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में कमी आने के आसार बनने की उम्मीद अब हम कर सकते हैं। शुक्र मंगल की मेष राशि में युति से बलात्कार की घटनाओं ने जो आतंक मचाया था उनमें कमी आने की उम्मीद है। इससे कला, मनोरंजन आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अनुकूलता आएगी। इस दौरान रिलीज होने वाली फिल्में भी अच्छी चलेंगी। शुक्र की युक्ति गुरु से रहने के कारण शुभ फलों में वृद्धि होगी। सोने-चांदी के भाव में तेजी आएगी। महिलाओं की जरूरत के सामान मंहगे होंगे। जिनके दाम्पत्य जीवन में पिछले कुछ महीनों कुछ परेशानियां चल रही हैं वह दूर होंगी। फ़िल्म उद्योग और कास्मेटिक्स उत्पादकों को भी फायदा होने वाला है। शुक्र के इस गोचर का विभिन्न राशियों पर क्या असर होगा आइए जानते हैं-

मेष- इस राशि वालों को व्यापार व्यवसाय में अच्छे लाभ मिलेंगे लेकिन साथ ही खुद पर होने वाला खर्च भी बढ़ेगा।

वॄषभ- यात्राओं के योग बनेंगे। अचानक पैसा मिल सकता है। पैतृक व्यवसाय में लाभ मिलेगा। व्यवसाय के संबंध में बाहरी क्षेत्रों से भी लाभ मिलेगा।

मिथुन- इस राशि वालों के लिए शुक्र देव कुछ अशुभ फल देने वाले रहेंगे। इस राशि वालों को खर्च की अधिकता रहेगी। व्यापार में जोखिम भरें निर्णय न लें अन्यथा नुकसान होने के पूरे योग हैं। ज्यादा मेहनत करेंगे और फल कम मिलेगा।

कर्क- इस राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। यात्राओं से सोचे हुए कार्यों में लाभ मिलेगा। इस राशि वालों के प्रॉपर्टी संबंधित कार्य पूरे होंगे। साझेदारी से धन लाभ भी हो सकता है।

सिंह- शुक्र देव आपके ऋण संबंधित सभी कार्य पूरे करेंगे और लाभ देंगे। इस राशि के चिकित्सकों और वकिलों के लिए शुक्र अच्छा फल देने वाला रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां हो सकती है।

कन्या- इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि बदलना शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि वाले विद्यार्थियों के लिए भी शुक्र अच्छा फल देने वाला रहेगा। प्रेम विवाह करने के इच्छुक इस राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

तुला- इस राशि वालों के लिए समय कम अनुकूल है। योजनाएं गुप्त रखें नहीं तो सोचे हुए कार्यों के पूरे परिणाम नहीं मिलेंगे। सिंह राशि में मंगल वक्री होने से भूमि, प्रॉपर्टी के कार्यों में निवेश करने से बचें। पैसा उधार न दें। धन से संबंधित चिंता बनी रहेगी।

वृश्चिक -आपको मेहनत के अनुरूप फल मिलेंगे। सोचे हुए नए कार्य होंगे और उनका पूरा परिणाम भी मिलेगा। मित्रों से सहयोग और प्रसन्नता मिलेगी साथ ही मित्रों की सहायता से आपके कार्य पूरे होंगे।

धनु- शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बडी समझदारी से काम लेना होगा। इस राशि के लोगों को वाणी पर नियन्त्रण रखना लाभकारी होगा।

मकर- इस राशि के लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। इस राशि वाले लोगों को व्यर्थ खर्च से बचना चाहिए। व्यसनों पर नियंत्रण रखें।

कुंभ- आपके लिए समय अनुकूल है लेकिन कुछ खर्चे हो सकते हैं हांलाकि ये खर्चे सार्थक रहेंगे। जमीन जायदाद या वाहन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं फ़िर भी सावधानी पूर्वक निवेश जरूरी है।

मीन- पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। किए गए निवेश का पूरा परिणाम आपको मिलेगा। फ़िर भी गोचर की अन्य प्रतिकूलताओं के कारण हर काम में सावधानी रखना जरूरी होगा।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment