न्यूजीलैंण्ड बनाम श्रीलंका (9 जून 2013)

पंडित हनुमान मिश्रा
आइसीसी चैम्पिअन्स ट्राफ़ी न्यूजीलैंण्ड बनाम श्रीलंका 9 जून 2013 को।
To read in English, please click here.

आइसीसी चैम्पिअन्स ट्राफ़ी का चौथा मैच न्यूजीलैंण्ड और श्रीलंका के बीच 9 जून 2013 को है। यह मैंच Sophia Gardens, Cardiff  में होने जा रहा है। इन दिन किस टीम के सितारे किस तरह से कितना फ़ेवर कर रहे हैं आइए जानते हैं। इस फलादेश में हमने कीरो विधि का प्रयोग किया है:-

मूलांक 9 और न्यूजीलैंण्ड Vs श्रीलंका

न्यूजीलैंण्ड और मूलांक 9

यह मैंच 9 जून 2013 को है। इस तारीख का मूलांक 9 है। अंक ज्योतिष के अनुसार New Zealand का नामांक 6 है। अंक 9 और 6 के मध्य मध्य न्युट्रल सम्बंध हैं जो न तो नकारात्मक है और न ही सकारात्मक। टीम के कप्तान Brandon McCullum हैं जिनका नामांक 4 है। अंक 9 और 4 के मध्य शत्रुता का सम्बंध हैं, जो कि नकारात्मक है।

श्रीलंका और मूलांक 9

अंक ज्योतिष के अनुसार  Sri Lanka का नामांक 9 है। क्योंकि यह मैंच 9 जून 2013 को है और इस तारीख का मूलांक 9 है। अंक 9 और 9 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि एक अच्छा संकेत है। टीम के कप्तान Angelo Mathews हैं जिनका नामांक 7 है। अंक 9 और 7 के मध्य भी मित्रवत सम्बंध हैं।

इस प्रकार देखा जाय तो मूलांक के आधार पर श्रीलंका टीम की स्थिति बेहतर लग रही है। लेकिन इसे अंतिम परिणाम नहीं मानना चाहिए इसलिए जानते हैं कि इन टीमों के उस तारीख सम्पूर्णांक कैसा रहेगा।

सम्पूर्णांक 3 और न्यूजीलैंण्ड Vs श्रीलंका

न्यूजीलैंण्ड और सम्पूर्णांक 3

यह मैंच 9 जून 2013 को है। 09+06+2013 का मूलांक जिसे हम यहां पर सम्पूर्णांक कहेंगे वह हुआ 3, अंक ज्योतिष के अनुसार New Zealand का नामांक 6 है। अंक 3 और 6 के मध्य शत्रुता का सम्बंध हैं, जो कि नकारात्मक है। टीम के कप्तान Brandon McCullum हैं जिनका नामांक 4 है। अंक 3 और 4 के मध्य न्युट्रल सम्बंध हैं।

श्रीलंका और सम्पूर्णांक 3

अंक ज्योतिष के अनुसार Sri Lanka का नामांक 9 है। क्योंकि यह मैंच 9 जून 2013 को है जिसका सम्पूर्णांक 3 है। अंक 3 और 9 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि एक अच्छा संकेत है। टीम के कप्तान Angelo Mathews हैं जिनका नामांक 7 है। अंक 3 और 7 के मध्य न्युट्रल सम्बंध हैं।

इस प्रकार देखा जाय तो सम्पूर्णांक के आधार पर भी श्रीलंका की स्थिति बेहतर है। अत: टीम श्रीलंका की जीत की अधिक सम्भावनाएं हैं। आगे परमात्मा की इच्छा। लेकिन ध्यान रहे यह एक सम्भावना है इसके आधार पर अगर आप किसी तरह का जोखिम न उठाएं ऐसा करने पर उसके नकारात्मक परिणामों के जिम्मेवार आप स्वयं होंगे।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment