शुक्र ग्रह का वृषभ राशि में गोचर (जून 18, 2014) - जानिए अपने ऊपर होने वाले प्रभाव

शुक्र जून 18 2014, को वृषभ वृषभ राशि में प्रवेश कर रहा है। क्या आप जानते हैं यह गोचर आपके जीवन में क्या क्या बदलाव लाएगा? आइए इनके बारे में ज़्यादा जानते हैं ‘पं. हनुमान मिश्रा जी’ से।

Vrishabh Raashi mein Shukra ka pravesh aur raashiyon par uska prabhaav.

18 जून 2014 को सायं 05:58 को शुक्र मेष राशि से वृषभ राशि में जा रहा है। शुक्र ग्रह का यह गोचरीय परिवर्तन न केवल महिलाओं के लिए बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए राहत देने वाला रहेगा। इससे कला, मनोरंजन आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अनुकूलता आएगी। इस दौरान रिलीज होने वाली फिल्में भी अच्छी चलेंगी। सोने-चांदी के भाव में तेजी आएगी। महिलाओं की जरूरत के सामान मंहगे होंगे। जिनके दाम्पत्य जीवन में पिछले कुछ महीनों कुछ परेशानियां चल रही हैं वह दूर होंगी। फ़िल्म उद्योग और कास्मेटिक्स उत्पादकों को भी फायदा होने वाला है।

Click here to read in English…

शुक्र के इस गोचर का विभिन्न राशियों पर क्या असर होगा आइए जानते हैं-

मेष: इस राशि वालों को व्यापार व्यवसाय में अच्छे लाभ मिलेंगे लेकिन साथ ही खुद पर होने वाला खर्च भी बढ़ेगा। यदि आप सौंदर्य प्रसाधनों और दिखावा पसंद चीजों पर होने वाले खर्चों पर नियंत्रण पा सकें तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

वॄषभ: यात्राओं के योग बनेंगे। अचानक पैसा मिल सकता है। पैतृक व्यवसाय में लाभ मिलेगा। व्यवसाय के संबंध में बाहरी क्षेत्रों से भी लाभ मिलेगा। नौकरी के लिए यह एक अच्छा समय साबित हो सकता है।

मिथुन- शुक्र के इस गोचर के कारण खर्च की अधिकता रह सकती है। इस समय व्यापार में जोखिम भरे निर्णय न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। ज्यादा मेहनत करेंगे और फल कम मिलेगा। हालांकि दूर की यात्राओं के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

कर्क- इस राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। यात्राओं से सोचे हुए कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कार्य हों या वाहन खरीदना हो, इन सब मामलों में लाभ मिलेगा। साझेदारी से भी धन लाभ हो सकता है।

सिंह- दशमेश शुक्र आपके दशम भाव में रहेगा अत: आपके रुके हुए कामों के पूरे होने के योग मजबूत होंगे। आपके ऋण संबंधित कार्य पूरे होंगे। इस राशि के चिकित्सकों और वकिलों के लिए शुक्र अच्छा फल देने वाला रहेगा।

कन्या- इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि बदलना शुभ फल देने वाला रहेगा। प्रेम विवाह करने के इच्छुक इस राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस राशि वाले विद्यार्थियों के लिए भी शुक्र अच्छा फल देने वाला रहेगा।

तुला- इस राशि वालों के लिए समय कम अनुकूल है। धन से संबंधित चिंता बनी रहेगी। किसी को पैसा उधार देने से बचें। भूमि, प्रॉपर्टी के कार्यों में निवेश करने से बचें। योजनाएं गुप्त रखें नहीं तो सोचे हुए कार्यों के पूरे परिणाम नहीं मिलेंगे।

वृश्चिक- आपको मेहनत के अनुरूप फल मिलेंगे। मित्रों से सहयोग और प्रसन्नता मिलेगी साथ ही मित्रों की सहायता से आपके कार्य पूरे होंगे। निजी जीवन के लिए समय शुभ फलदायी रहेगा। सोचे हुए नए कार्य होंगे और उनका पूरा परिणाम भी मिलेगा।

धनु- शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बडी समझदारी से काम लेना होगा। इस समय आवश्यकता से अधिक जोश दिखाने से बचें साथ ही वाणी पर नियन्त्रण रखना लाभकारी होगा। घरेलू जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यता बनी रहेगी।

मकर- पंचम भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए अच्छे फल देने वाला रहेगा। प्रेम प्रसंग के चलते मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में भी समृद्धि आने के योग हैं। यदि नौकरी परिवर्तन करने जा रहे हैं तो नए कार्यक्षेत्र के बारे में भली-भांति जान लेना जरूरी होगा।

कुंभ- आपके लिए समय अनुकूल है लेकिन कुछ खर्चे हो सकते हैं, हांलाकि ये खर्चे सार्थक रहेंगे। जमीन जायदाद या वाहन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं, फ़िर भी सावधानी पूर्वक निवेश जरूरी है। यदि समय घरेलू जीवन का आनंद लेने और मनोरंजन करने के लिए शुभ है।

मीन- पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। किए गए निवेश का पूरा परिणाम आपको मिलेगा। फ़िर भी जल्दबाजी से काम न लेकर संयम से काम लेना ठीक रहेगा और हर काम में सावधानी रखना जरूरी होगा।

पं हनुमान मिश्रा

Related Articles:

No comments:

Post a Comment