मंगल का कुंभ राशि में गोचर… कष्टकारी या लाभकारी ?

11 दिसंबर को मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को हानिकारक और कष्टदायक माना जाता है। 11 दिसंबर को शाम 4 बजकर 55 मिनट पर मंगल ग्रह मकर राशि से संचरण करते हुए कुंभ राशि में गोचर करेगा।

मंगल ग्रह जिस भाव में स्थित होता है उससे चौथे, सातवें और आठवें भाव को द्ष्टि देते हुए प्रभावित करता है। मंगल के इस गोचर का सबसे ज्यादा प्रभाव कुंभ, वृषभ, सिंह और कन्या राशि पर होगा। अन्य राशियों पर भी मंगल के गोचर का असर होगा हालांकि ज्यादा प्रभावशाली नहीं होगा।

जानें मंगल के कुंभ राशि में गोचर से आप की राशि पर क्या होगा असर

Click here to read in English...

सूचना: यह भविष्यफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है। लग्न राशि जानने के लिए यहां क्लिक करें। Ascendant Sign Calculator

मेष

मंगल के शत्रु राशि में स्थित होने से कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में भी नुकसान की संभावना है। अगर मंगल की अंतर्दशा और महादशा चल रही है तो यह व्यवसाय के लिए अच्छा रहेगा।



वृषभ

वरिष्ठ अधिकारियों और पिता से रिश्तों में मतभेद होगा। गर्भवती महिलाएं स्वंय का ध्यान रखें। साहसी होकर विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें।



मिथुन

विवाद और वैमनस्य बढ़ेगा। कठिन परिश्रम के बावजूद लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाएंगे। खर्च बढ़ेंगे और पारिवारिक रिश्तों में भी तनाव रहेगा।


कर्क

अगर कुंडली में चंद्रमा कमज़ोर है तो जातक का स्वभाव उग्र रहेगा। आमदनी प्रभावित होगी साथ ही शारीरिक कष्ट भी झेलने पड़े सकते हैं। भाई-बहन और बच्चों की वजह से तनाव होगा।


सिंह

मंगल के शत्रु राशि में गोचर करने की वजह से यह समय कष्टकारी साबित होगा। लव लाइफ पर ध्यान देने की जरुरत है। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।


कन्या

स्वभाव और वाणी पर संयम रखें। भाग्य कमज़ोर होने की वजह से उम्मीद से ज्यादा खर्च हो सकता है। छोटे-मोटे मुद्दों को लेकर तनाव नहीं लें। निर्णय लेने की क्षमता आपके लिए अहम चुनौती होगी।



तुला

मीडिया सेक्टर में काम करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा है। बच्चे और शिक्षा से जुड़े मामले परेशान कर सकते हैं। छुट्टी पर जाने के योग बन रहे हैं हालांकि यात्रा पर जाने से खर्च बढ़ेगा।



वृश्चिक

आसानी से धन की प्राप्ति होगी हालांकि यह धन ग़लत साधनों से आएगा। पारिवारिक जीवन में अशांति बनी रहेगी।


धनु

सभी कर्ज चुकता हो जाएंगे। शत्रु आपके आसपास भटकने की भी नहीं सोचेंगे। पिता से रिश्तों में सुधार होगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें।



मकर

क्रोधी होने से बचें। । भाग्य आपके साथ है, आर्थिक मोर्चे पर तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन बेहद सुखमय रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें।


कुंभ

आपकी राशि में मंगल का गोचर वित्तीय मामलों के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। गुस्से पर काबू रखिये क्योंकि मंगल आपकी लग्न राशि में संचरण कर रहा है ये दर्शाता है कि इस दौरान आपको गुस्सा जल्दी आएगा। जिज्ञासु स्वभाव की वजह से कष्ट हो सकता है। जीवन साथी की बात सुनें और उनका ख्याल रखें।


मीन

यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। सभी कर्ज चुका देंगे। शत्रु आपकी राह में बाधा नहीं बनेंगे। जीवन साथी के साथ रिश्तों पर ध्यान दें। स्वास्थ पहले की तरह ठीक रहेगा।



सूचना: ऊपर उल्लेखित राशिफल आपकी लग्न राशि से संबंधित है। जो कि आपकी कुंडली में चल रही अंर्तदशा और महादशा पर आधारित है। इस भविष्यफल का आकलन चंद्र और सूर्य राशि के आधार पर नहीं करें। यदि आप कोई अन्य सवाल और जानकारी चाहते हैं तो हमारे ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें।

Ask a question from astrologers at AstroSage.

मंगल के दुष्प्रभाव के असर को कम करने के उपाय:
  • चना या मसूर दाल, लाल कपड़े और तांबे के बर्तनों का दान करें। 
  • मंगल के कष्ट से बचने के लिए हनुमान जी की आराधना करें। 
  • अगर उधार या कर्ज लेने के बारे में सोच रहे हैं तो मंगलवार को मंगल स्त्रोत का 1008 बार पाठ करें। 
  • अगर कुंडली में मंगल दोष है तो नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें। 
“ॐ क्रां क्रीं करौं सः भौमाये नमः’’

Related Articles:

No comments:

Post a Comment