सूर्य का धनु राशि में गोचर.. जानें प्रभाव और करें सूर्य देव की उपासना

वेदों में सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है। सूर्य देव समस्त ग्रहों के स्वामी हैं। 15 दिसंबर गुरुवार को सूर्य देव धनु राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान सूर्य देव वृश्चिक राशि से चलकर धनु राशि में जाएंगे और 14 जनवरी शनिवार 2017 तक संचरण करेंगे। सूर्य देव की कृपा से मनुष्य के जीवन में समृद्धि आती है इसलिए इस गोचर का आपके जीवन पर क्या होगा असर… जानने के लिए पढ़िये यह खास लेख।



मेष


सूर्य देव आपके नौंवे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि इस दौरान आपको नाम और शोहरत मिलेगी। लाभ मिलने से खुश रहेंगे लेकिन अनावश्यक खर्च पर लगाम लगाने की जरुरत है। पिछड़े और ग़रीब लोग दुआ देंगे। हर कदम पर सफलता मिलेगी। आगे पढ़ें

वृषभ


सूर्य देव के आठवें भाव में होने से पूजा-पाठ और ध्यान में पहले की अपेक्षा ज्यादा शांति और उन्नति मिलेगी। घरेलू मोर्चे पर कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। बेवजह यात्रा करने से बचें। आगे पढ़ें

मिथुन

बेचैन रहने से नकारात्मक विचाए आएंगे। सूर्य देव आपके सातवें घर में गोचर कर रहे हैं। पारिवारिक रिश्तों पर असर पड़ सकता है। अराजक तत्वों से दूर रहें क्योंकि ऐसा हो सकता है कि आप दूसरों की गलती का शिकार हो जाएं। आगे पढ़ें

कर्क


अपना धन संभाल कर रखें किसी से लेनदेन नहीं करें। सूर्य देव आपके छठवें भाव में संचरण कर रहे हैं। इस दौरान आप घर के पुर्ननिर्माण पर खर्च कर सकते हैं। कार्य स्थल पर सम्मान में वृद्धि होगी। कई वजहों से लाभ की संभावना है। सेहत को लेकर ज्यादा सावधानी बरतें। आगे पढ़ें

सिंह


सूर्य देव आपके पांचवें घर में गोचर कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप आपके ज्ञान और रुचि के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी, इस दौरान राजनीति को समझने के लिए मन में तीव्र इच्छा और जिज्ञासा होगी। जीवन साथी और प्रियतम का साथ बेहद अच्छा रहेगा। आगे पढ़ें

कन्या


सूर्य देव के आपके चौथे घर में स्थित होने से अप्रत्याशित लाभ की संभावना बन रही है। सफलता मिलने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान लगातार सफलता प्राप्त करते जाएंगे। जीवनसाथी व प्रियतम के साथ मतभेद हो सकते हैं। आगे पढ़ें

तुला


सूर्य देव आपके तीसरे भाव में संचरण कर रहे हैं, यह दर्शाता है कि इस दौरान लाभ प्राप्त होगा। भाग्य हर कदम पर साथ देगा। परिजनों से अच्छी सलाह मिलेगी। जीवन के सबसे अच्छे पल आने वाले हैं। आगे पढ़ें

वृश्चिक



सूर्य देव आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान आंखों पर ज्यादा जोर नहीं डाले वरना यह नुकसानदेह साबित हो सकता है। रिश्तों को महत्व दें, नए संबंध बनेंगे लेकिन प्रेम संबंधों के लिए यह समय सही नहीं है। आगे पढ़ें

धनु


तमाम सुख-सुविधा और वैभवशाली जीवन की प्राप्ति होगी। सूर्य देव के गोचर से यह समय आपके लिए वृद्धि कारक साबित होगा। सरकारी खजाने और अधिकारी वर्ग से लाभ मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा धन की प्राप्ति होगी और कई फायदे होंगे। आगे पढ़ें

मकर


लंबी दूरी की यात्रा से हैरान और खुश हो जाएंगे। सूर्य देव आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। बेवजह खर्च करने से बचें और धन की बचत करें। शांत रहें और अति उत्साहित होने से बचें। संकल्प लेकर चलें वरना जीवन में भटकाव आ सकता है। आगे पढ़ें

कुंभ


सूर्य देव के ग्यारहवें भाव में गोचर करने से जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। चारों ओर खुशियां ही खुशियां रहेंगी। आपके प्रयासों की सराहना होगी और लाभ अर्जित करेंगे। आगे पढ़ें

मीन


सूर्य देव आपके दसवें भाव में संचरण कर रहे हैं, जो नौकरीपेशा जातकों के लिए लाभकारी है। अगर आप वर्तमान नौकरी छोड़ना चाहते हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह समय आपके लिए बेहद अच्छा है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, पूरी तरह सोच समझने के बाद कोई कदम उठाएं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आगे पढ़ें

Related Articles:

No comments:

Post a Comment