मार्च मासिक राशिफल,जानें होलिका दहन का मुहूर्त

मार्च के महाउपाय और होली के टोटके! पढ़ें मार्च माह का मासिक राशिफल और साथ ही जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त व उपाय।



मार्च का महीना कई मायनों में खास होता है। पर्व और त्यौहार के इस माह में हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ होता है। इस दौरान चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, हनुमान जयंती और चेटीचंड आदि धार्मिक पर्व मनाये जाते हैं। आर्थिक और शिक्षा की दृष्टि से भी यह महीना महत्वपूर्ण है। मार्च में जहां एक ओर जहां वित्तीय वर्ष का समापन होता है। वहीं स्टूडेंट्स पर बोर्ड परीक्षाओं का दबाव रहता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए मार्च के इस मासिक राशिफल में हम लेकर आए हैं आपकी आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य आदि की जानकारी। इस भविष्यफल के माध्यम से जानें आपके लिए कैसा रहेगा मार्च का महीना? इस राशिफल के अंत में पढ़ें आज होने वाले होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, साथ ही जानें होलिका दहन पर दुःख, दर्द और बीमारियों से मुक्ति पाने के अचूक टोटके!

अब इस राशिफल के साथ-साथ पाएँ मार्च माह का हिन्दू कैलेंडर और जानें इस महीने के समस्त महत्वपूर्ण त्यौहार, एकादशी, पूर्णिमा और अमावस्या के व्रत आदि की जानकारी।

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि

मेष


इस माह में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, हालांकि घर, गाड़ी का सपना पूरा होने में थोड़ा विलंब हो सकता है...आगे पढ़ें

वृषभ


भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यस्थल पर स्थितियां बेहतर होंगी। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की होने की संभावना है...आगे पढ़ें

मिथुन


धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं हालांकि धन प्राप्ति में विलंब हो सकता है। महीने की शुरुआत में आर्थिक परेशानी हो सकती है...आगे पढ़ें 

कर्क 


माह की शुरुआत में मानसिक अशांति रहने से तनाव उत्पन्न हो सकता है। हालांकि आपके प्रयास और साहस से आपको सफलता मिलेगी...आगे पढ़ें


पढ़ें समस्त नवग्रहों की शांति के अचूक उपाय: विशेष ज्योतिषीय उपाय

सिंह


नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन की सौगात मिलने की संभावना है। नया घर या गाड़ी खरीदने के योग भी बन रहे हैं...आगे पढ़ें

कन्या


घर परिवार में आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। छोटे-मोटे विवादों से बड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए संयम के साथ काम लें...आगे पढ़ें


तुला


नौकरी और व्यवसाय के लिए यह माह कुछ सौगात लेकर आ सकता है। कार्य स्थल पर मेहनत और प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी...आगे पढ़ें 

वृश्चिक


इस माह आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है। करियर के लिहाज से भी यह माह कुछ खास सौगात लेकर आ सकता है...आगे पढ़ें

धनु


इस माह कुछ शारीरिक समस्याएँ हो सकती हैं। यदि आप यात्रा का मन बना रहे हैं तो परिणाम काफी बेहतर होंगे...आगे पढ़ें

क्या आपकी कुंडली में बन रहे हैं गवर्नमेंट जॉब के योग?: सरकारी नौकरी से संबंधित रिपोर्ट

मकर


सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस माह आपकी योजनाएँ सफल होने की पूरी संभावना है...आगे पढ़ें

कुंभ


इस माह भाग्य आपका साथ देगा और आपकी योजनाएँ सफल होंगी। घर-परिवार में सभी से रिश्ते बेहतर होंगे...आगे पढ़ें

मीन


धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। इस माह विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। महीने की शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है...आगे पढ़ें

मार्च मासिक राशिफल जानने के बाद अब पढ़ें आज 1 मार्च को होने वाले होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और अचूक उपाय व टोटके!

आज फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाना है। होली की तैयारी पूरी हो चुकी है और होलिका विशेष रूप से तैयार कर दी गई है लेकिन होलिका का दहन किस शुभ मुहूर्त में करें यह जानना बड़ा ज़रूरी है। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका दहन विशेष रूप से शुभ माना गया है। हालांकि हर शहर में मुहूर्त का समय अलग-अलग होता है। 

होलिका दहन मुहूर्त 2018
होलिका दहन मुहूर्त
18:20:47 से 20:49:49 तक
अवधि
2 घंटे 29 मिनट


विशेष: यह मुहूर्त नई दिल्ली के लिए प्रभावी है। जानें अपने शहर में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

होली का पर्व यह दर्शाता है कि ईश्वर अपने भक्तों की रक्षा के लिए सदैव उपस्थित रहते हैं। मान्यता है कि होलिका दहन से पूर्व की जाने वाली पूजा और उपायों से जीवन में समृद्धि आती है और दुःखों का नाश होता है। 

होलिका दहन पर किये जाने वाले उपाय


  • होलिका के दहन के समय परिवार के लोगों को होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए। परिक्रमा के दौरान होलिका में चना, मटर, गेहूं, अलसी अवश्य डालना चाहिए। यह धन लाभ का अचूक उपाय बताया जाता है।
  • होली वाली रात को पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जरूर जलाएं और पीपल की सात परिक्रमा लगाएं। ऐसा करने से भाग्य की सभी बाधाएं दूर होती हैं।
  • होलिका दहन के बाद अगले दिन होली खेलने से पहले मंदिर में जाकर देवी-देवताओं को गुलाल चढ़ाएँ।
  • जब होली जल रही हो, उस दौरान होलिका में कपूर डालें। ऐसा करने से हमारे आसपास मौजूद हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।
  • होलिका दहन के समय सरसों के कुछ दानें होलिका को अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
  • होलिका दहन से जुड़े इन तमाम उपायों को करने से दुःख, दर्द व रोग आदि का नाश होता है और जीवन में ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

एस्ट्रोसेज की ओर से सभी पाठकों को होली की शुभकामनाएँ। हम आशा करते हैं कि होली का यह त्यौहार आपके जीवन में सुख और समृद्धि लाए!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment