साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 मार्च 2018)

5 राशि वालों को धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी सौगात! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें नौकरी, व्यवसाय और शिक्षा आदि के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?


साप्ताहिक राशिफल पढ़ने से पहले जानते हैं, आज का दिन क्यों खास है। देशभर में देवी दुर्गा की आराधना का महापर्व नवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है और यह माता ब्रह्मचारिणी की उपासना का दिन है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि देवी ब्रह्मचारिणी मंगल ग्रह को नियंत्रित करती हैं, इसलिए इनकी पूजा से मंगल ग्रह से जुड़े समस्त अशुभ प्रभाव दूर होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आज भगवान झूलेलाल जयंती होने पर सिंधी समुदाय द्वारा चेटी चंड का त्यौहार भी मनाया जा रहा है।

अब पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे?


मेष 


इस सप्ताह मेष राशि वालों के खर्च बढ़ेंगे और आमदनी सामान्य ही रहेगी। पिता जी को शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है या फिर उनसे आपके मतभेद भी हो सकते हैं इसलिए दोनों ही परिस्थितियों में संयम बनाए रखें। संतान पक्ष को कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। वे जातक जो विदेश में पढ़ने का प्लान बना रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में मनचाही सफलता मिलेगी। हालांकि कार्य क्षेत्र से कभी-कभी मन ऊब सकता है लेकिन फिर भी आपका ध्यान अपने काम पर होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह ज्यादा बेहतर नज़र नहीं आ रहा है। हालांकि आपसी प्रेम बना रहेगा लेकिन तकरार भी संभव है। इस दौरान आप प्रियतम के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विवाहित जातकों के लिए अच्छा समय है। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में और मजबूती आएगी।

उपाय: श्री सूर्यदेव को जल में कुमकुम मिलाकर चढ़ाएँ

भाग्य स्टार: 3/5


वृषभ


वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद है, साथ ही आमदनी के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से प्रसन्नता होगी। इस अवधि में महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होने से खुशी होगी। वहीं नौकरी और व्यवसाय में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आप किसी गुप्त षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं इसलिए सावधान रहें। अचानक धन हानि होने से परेशानी बढ़ सकती है। इस सप्ताह आपके साहस में वृद्धि होगी। संतान पक्ष प्रसन्नता का अनुभव करेगी। वहीं विद्यार्थी वर्ग का मन भटक सकता है इसलिए एकाग्रता बनाये रखें। इस दौरान पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है। आप प्रियतम के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस दौरान आप कहीं घूमने-फिरने, साथ में लंच या डिनर के लिए जा सकते हैं। विवाहित जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। ऐसी स्थिति में उनका विशेष ध्यान रखें।

उपाय: किसी कन्या को हरी चूड़ी भेंट करें 

भाग्य स्टार: 3.5/5


मिथुन 


मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देंगे। इस दौरान व्यस्तता अधिक होने से थकान महसूस हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है। हालांकि स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के संकेत हैं इसलिए सेहत पर ध्यान दें। इस अवधि में आप नौकरी बदल सकते हैं। आपकी संतान आज्ञाकारी आचरण करेगी। वहीं विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। इस सप्ताह आपके खर्चों में कमी आएगी और लाभ अधिक होगा।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह अच्छा समय है। हालांकि आप प्रियतम को समय थोड़ा कम दे पाएंगे। रिश्ता पहले की तुलना में और मजबूत होगा। आप एक-दूसरे का साथ पाकर आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में समस्या हो सकती है। इस दौरान जीवनसाथी से विवाद या उन्हें शारीरिक कष्ट हो सकता है।

उपाय: माँ दुर्गा जी को लाल पुष्प भेंट करें 

भाग्य स्टार: 3/5


वैवाहिक जीवन की तमाम बाधाओं को दूर करने के लिए धारण करें: गौरी शंकर रुद्राक्ष

कर्क


इस सप्ताह कर्क राशि के जातक अनेक यात्राएँ कर सकते हैं। पिताजी से संबंध पहले की तुलना में मधुर होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और चल-अचल संपत्ति की प्राप्ति व धन लाभ होगा। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे और वे आपको हानि पहुंचाने में असमर्थ रहेंगे। आप संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। वहीं छात्र जातकों के लिए भी यह अच्छा समय है। इस अवधि में विदेश से लाभ होने की संभावना बन रही है। वहीं नौकरी और व्यवसाय में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। छोटी-मोटी तकरार को छोड़ दें तो आपके बीच प्यार बढ़ेगा। आप साथ में कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं और इस दौरान अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। वहीं विवाहित जातकों के दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इस दौरान गलतफहमी होने से आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है इसलिए इससे बचने की कोशिश करें।

उपाय: शिव जी को पंचाक्षर मंत्र के साथ जल चढ़ाएं। 

भाग्य स्टार: 3/5


सिंह 


इस सप्ताह अनावश्यक खर्च और बेवजह की यात्राएं हो सकती हैं इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, साथ ही बेकार की यात्रा करने से बचें। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। इस अवधि में आपका रुझान मनोविज्ञान जैसे विषयों पर अधिक रहेगा। वहीं आप धार्मिक कार्यों में भी अधिक सक्रिय रहेंगे। रोजमर्रा के कामों को लेकर मन थोड़ा उदास रह सकता है। आपकी संतान शारीरिक समस्या से पीड़ित रह सकती है। वहीं विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में परेशानी आएगी। नौकरी और व्यवसाय में अचानक से कुछ बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह चुनौती पूर्ण रहने वाला है। इस दौरान अपने व्यवहार और वाणी पर पूरी तरह से संयम रखें, अन्यथा इसका असर रिश्ते पर भी पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में कुछ मधुर पल भी आएंगे। विवाहित जातकों के लिए समय सामान्य है। जीवन साथी की तरक्की होने से खुशी होगी। व्यर्थ के विवादों से बचने की कोशिश करें।

उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें 

भाग्य स्टार: 3/5


कन्या


कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह व्यावसायिक साझेदारी और विदेशी संबंधों से लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में अशांति का माहौल रह सकता है। माता जी का स्वास्थ्य खराब रहने से चिंता अधिक होगी। नौकरी और बिजनेस में तरक्की होगी, साथ ही धन लाभ भी होगा। आपके प्रति संतान का व्यवहार अच्छा रहेगा और वे पूरी गंभीरता से अपना काम करेंगे। वहीं विद्यार्थी वर्ग भी बहुत मेहनत करेंगे। आपको हर कार्य में अपने भाई-बहनों से मदद मिलेगी।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह समय बहुत उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस समय में आप एक-दूसरे को जितना अच्छे से समझेंगे, आपके रिश्ते उतने ही मजबूत होंगे। इस सप्ताह जरुरत से ज्यादा मिलने की कोशिश न करें तो बेहतर होगा। वहीं विवाहित जातकों के दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बहार आएगी और रिश्ते को एक नई मजबूती मिलेगी।

उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें

भाग्य स्टार: 4/5


पैसों की तंगी से हैं परेशान तो अवश्य करें धन वर्षा यंत्र की स्थापना!

तुला 


इस सप्ताह तुला राशि के जातकों के काम की सराहना की जाएगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं लेकिन अधिक मेहनत करने पर अच्छे फल की प्राप्ति होगी। आपके भाई-बहनों को किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किन्हीं कारणों से पारिवारिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। हालांकि सप्ताह के बीच में किसी शुभ समाचार के मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आपकी दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी। आप अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे। संतान पक्ष के लिए यह अच्छा समय है। वहीं विद्यार्थी वर्ग भी इस सप्ताह मन लगाकर अध्ययन करेंगे।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है। हालांकि कार्य की व्यस्तता की वजह से प्रेम जीवन को अधिक समय नहीं दे पाएंगे और इस वजह से कुछ मौकों पर विवाद की स्थिति भी बन सकती है इसलिए इससे बचने का प्रयास करें। विवाहित जातक इस सप्ताह दाम्पत्य जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। 

उपाय: श्री शनि देव की आराधना करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं 

भाग्य स्टार: 3.5/5


वृश्चिक 


इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक धार्मिक कार्यों पर पैसे खर्च करेंगे और इससे मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वाणी में कड़वाहट बढ़ने से रिश्तों पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा लेकिन कुटुंब परिवार में किसी प्रकार का विवाद होने की संभावना है। संतान पक्ष के लिए सबसे उत्तम समय है। वहीं विद्यार्थी वर्ग भी मन लगाकर मेहनत करेंगे और उसका उन्हें अच्छा परिणाम मिलेगा। भाई-बहनों को कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी में वृद्धि होगी और नौकरी पेशा जातक नई जॉब के लिए प्रयास करेंगे।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सबसे उत्तम समय है। आपके मन में प्रेम की लहरें हिलोरे मारेगी। इस दौरान आप अपने साथी के साथ सैर पर जाएंगे और साथ में लंच व डिनर का आनंद भी लेंगे। विवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह बेहतर रहने वाला है। इस अवधि में आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।

उपाय: शनिवार को छाया पात्र का दान करें 

भाग्य स्टार: 3/5


धनु


धनु राशि के जातकों के स्वभाव में इस सप्ताह उग्रता बढ़ सकती है और इसका असर उनके रिश्तों पर हो सकता है, इसलिए थोड़ा संयम से काम लें। नौकरी व व्यवसाय में प्रगति होने से खुशी होगी। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। इस अवधि में स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। हालांकि अच्छी बात है कि पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। संतान पूर्ण रूप से आपके प्रति समर्पित रहेगी। वहीं परीक्षाओं में विद्यार्थियों को प्रदर्शन अच्छा रहेगा। इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं और बासी व गरिष्ठ भोजन करने से बचें। सामान्य रूप से धन लाभ होगा और घर की साज़-सज्जा पर पैसे खर्च होंगे।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। इस दौरान रिश्ते पहले से अधिक बेहतर और मजबूत होंगे। आप प्रियतम के साथ मिलकर भविष्य से जुड़ी कोई योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में अहंकार का त्याग करें। विवाहित जातकों का दाम्पत्य बेहतर रहेगा। यदि किसी तरह की कोई समस्या आ रही है तो वह समाप्त हो जाएगी।

उपाय: बृहस्पतिवार के दिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं

भाग्य स्टार: 3/5


शनि जनित कष्टों से पाएँ छुटकारा करें: शनि ग्रह की शांति के उपाय

मकर 


इस सप्ताह मकर राशि वालों के उत्साह में बढ़ोत्तरी होगी। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बनेंगे और दोस्तों से मिलना-जुलना होगा। हर मामले में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। वहीं कार्यक्षेत्र में तरक्की होने से मन प्रसन्न होगा और सहयोगियों का साथ मिलेगा। संतान पक्ष अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति करेगी। छात्र जातकों के लिए बेहतर समय है। इस सप्ताह आपके विदेश यात्रा पर जाने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में शारीरिक कष्ट से परेशानी हो सकती है। किसी कार्य पर धन खर्च होगा। व्यावसायिक साझेदारी पर विशेष ध्यान दें।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह समय बेहतर है। इस दौरान नया रिश्ता शुरू हो सकता है। वहीं पुराने रिश्ते में बहार आएगी। आप अपने प्रियतम को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं या उनकी ओर से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। आप दोनों कहीं सैर के लिए जा सकते हैं। विवाहित जातकों के दाम्पत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है हालांकि धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य हो जाएंगी, इसलिए धैर्य बनाये रखें।

उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें 

भाग्य स्टार: 4/5


कुम्भ 


घर-परिवार में किसी उत्सव अथवा मांगलिक कार्यक्रम के संपन्न होने की संभावना है। संतान पक्ष के लिए यह उत्तम समय है। परिवार में किसी नये सदस्य का आगमन हो सकता है। कार्य क्षेत्र में तरक्की, आमदनी में वृद्धि होगी और धन लाभ होगा। घर पर रिश्तेदारों का आना- जाना लगा रहेगा। भाई-बहनों से आर्थिक लाभ होगा। ऑफिस में सीनियर्स के साथ कहासुनी हो सकती है इसलिए ऐसी स्थिति में संयम से काम लें। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। इस सप्ताह आप वाहन की खरीद भी कर सकते हैं। संतान पक्ष के लिए अच्छा समय है और विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए चुनौतीपूर्ण समय है। इस दौरान आपके रिश्ते में दरार आ सकती है इसलिए विवाद करने से बचें। जहां तक संभव हो कम से कम मिलें। विवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह औसत रहेगा। हालांकि प्रेम बना रहेगा लेकिन जीवन साथी घर के कामों में व्यस्त रहने से आपको समय कम दे पाएगा।

उपाय: श्री राधा जी की उपासना करें और उन्हें पुष्प चढ़ाएं

भाग्य स्टार: 4/5


मीन 


इस सप्ताह मीन राशि के जातकों का मन प्रसन्नचित रहेगा। इस अवधि में आप एक साथ अपने कई कार्यों को पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। हालांकि कुछ वजह से कार्य स्थल पर किसी से विवाद भी हो सकता है, जो मानसिक अशांति का कारण बनेगा, इसलिए विवादों से बचने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में अशांति का वातावरण रहने से मन थोड़ा उदास रहेगा। इस समय में आप स्वयं के मनोरंजन पर अधिक खर्च करेंगे। संतान आपके प्रति समर्पण का भाव रखेगी लेकिन मनमौजी भी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय थोड़ा कष्टकारी रह सकता है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। जहां एक ओर आपके बीच प्यार बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर आपके साथी को समझ पाना आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। इस दौरान तकरार होने की संभावना भी बन रही है, इसलिए थोड़ा धैर्य के काम लें। वहीं दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा और आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

उपाय: श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएँ

भाग्य स्टार: 3.5/5


Related Articles:

No comments:

Post a Comment