शुक्र का कन्या राशि में गोचर (११ अगस्त २०१३ - ६ सितम्बर २०१३)

पंडित हनुमान मिश्रा
To read in English, please click here.

11 अगस्त 2013 को रात 8 बजकर 48 मिनट पर शुक्र सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में आएगा। शुक्र अपनी नीच राशि में यानी कन्या राशि में 6 सितम्बर तक रहेगा। शुक्र के बदलने से सभी राशि वाले प्रभावित होंगे। ज्योतिष में शुक्र से भौतिक सुख, समृद्धि, धन और खर्च का विचार किया जाता है। नीच राशि में शुक्र के आ जाने से कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। वर्षा में कमी आ सकती है। चावल की फ़सल में भी कुछ कमी आ सकती है, चावल का भाव भी बढ़ सकता है। चांदी में गिरावट लेकिन सोने में तेजी रह सकती है। नीच राशि में शुक्र के आ जाने से आप पर क्या असर पड़ेगा, आइए जानते हैं.....
                                                                         
मेष

आपका का रूका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। हालांकि अन्य लोग कार्य में परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे फ़िर भी रोग और शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। पद प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा।

वृष 

विद्या और बुद्धि में अनुकूलता आएगी। अपने ज्ञान की बदौलत अचानक धन प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। को संतान से सुख मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। फ़िर भी अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

मिथुन 

भूमि, भवन औैर वाहन संबंधित लाभ मिलेंगे। रूके हुए काम और योजनाएं पूरी होंगी। मन में चल रही अस्थिरता भी दूर होगी। नए व्यापार-व्यवसाय के भी योग बन रहे हैं।

कर्क

दोस्तों और भाईयों से लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी और निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। अपने अधिनस्थों से अच्छा लाभ मिलने के योग बनेंगे। फ़िर भी क्रोधावेश में काम न करें।

सिंह

यह समय निवेश और धन लाभ के लिए सामान्य रहेगा। जीवन में सामान्य परिवर्तन होगा। सुख बढ़ेगा। फ़िर भी आपको चाहिए कि अपने उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या

आपके लिए समय अच्छा रहेगा। आपकी आर्कषण शक्ति बढ़ेगी। शत्रु दबे रहेंगे। वाहन सुख और सभी तरह के सुख मिलेंगे। धन लाभ होगा लेकिन खर्चें भी बढ़े रहेंगे।

तुला

आपके लिए शुक्र का राशि बदलना सामान्य फल देने वाला रहेगा। बाहरी स्थानों की यात्रा या बाहरी स्थानों पर रहने वालों से लाभ होगा। लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं साथ ही मित्र और भाई-बंधु से विरोध हो सकता है।

वृश्चिक

आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा। साथ ही नए अनुबंध होने के भी योग बनेंगे। रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

धनु

आपको बैंक और शासकीय विभागों से लाभ मिल सकता है। व्यापार व्यवसाय में व्यस्तता बढ़ सकती है। फलस्वरूप आप परिवार वालों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे।

मकर

आपके लिए समय शुभ रहेगा। पैतृक धंधे से धन लाभ होने के योग बनेंगे। बड़ी यात्राएं लाभ देने वाली सिद्ध होंगी। फिर भी आवेश में आकर कोई फ़ैसला न करें।

कुंभ

शुक्र के इस गोचर से आपको अधिक फायदा नहीं होगा। आपको कोई असंतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। धन हानि का भी भय रहेगा। पार्टनर से बेहतर संबंध बनाने का प्रयास करते रहें।

मीन 

साझेदारी से कार्य पूरें होंगे। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। आपका शारीरिक आर्कषण बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लेकिन कुछ पूराने मसले सामने आ सकते हैं।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment