क्या कहते हैं आपके होंठ आपके बारे में?

होंठ आपके स्वभाव व्यक्तित्त्व व्यक्तित्त्वके बारे में बताते हैं। किसी भी व्यक्ति के होंठों को देखकर उसके व्यवहार, आचार-विचार और कार्यक्षेत्र में ये आसानी से बताया जा सकता है। होंठ द्वारा कैसे जाने किसी के स्व्भाव के बारे में आइये जानें पं. हनुमान मिश्रा से।

जिस प्रकार ये कहा गया है कि “लाख छुपाओ छुप न सकेगा राज हो कितना गहरा, दिल का हाल बता देता है असली नकली चेहरा” ठीक उसी प्रकार ये कहना भी उतना ही सही है कि उसी चेहरे के एक हिस्से यानी कि होंठ भी दिल का हाल चेहरे से पीछे नहीं हैं। होंठ न केवल दिल का हाल बता देते हैं बल्कि आपके स्वभाव के बारे में भी बताते हैं। यानी अगर आप हमारे इस लेख को ध्यान से पढ़कर थोड़ा सा खोजी बनने की कोशिश करेंगे तो कोई भी आप से ये नहीं कह सकेगा कि “होठों में ऐसी बात मैं दबा के चली आई/आया। यानी आप इस लेख को पढ़ने के बाद किसी के होंठों को देखकर उसके स्वभाव के बारे में आसानी से जान पाएंगे।
मैं ऐसा केवल ज्योतिष के आधार पर नहीं कह रहा हूं बल्कि मनौवैज्ञानिकों का दावा है कि किसी मनुष्य के चेहरे के विन्यास से उसके व्यक्तिगत लक्षणों, मसलन अपराध में किसी के शामिल होने के प्रति झुकाव या किसी नौकरी विशेष के प्रति रवैया आदि का पता चल जाता है। अत: यदि आप ज्योतिष, सामुद्रिक या फिर अंग लक्षण शास्त्र में रुचि रखते हैं तो भी आपके लिए यह लेख उपयोगी हो सकता है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जब आप पहली बार किसी व्यक्ति से मिलते हैं तो उसके बारे में कोई भी जानकारी न होने के कारण आपको उनके साथ घुलने-मिलने में परेशानी या असहजता होती है लेकिन यदि उसके विषय में खास बातें मालूम हो जाएं तो आपको उसके साथ घुलने मिलने में आसानी रहेगी। ज्योतिष की सामुद्रिक विद्या के अनुसार कुछ ऐसे संकेत बताए गए हैं, जिनसे व्यक्ति का स्वभाव और खास बातें मालूम हो जाती हैं।

किसी भी व्यक्ति से मिलते समय सबसे पहले हमारी नजर उसके चेहरे पर पड़ती है उस व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कुराहट देखकर हमें प्रसन्नता होती है। इस मुस्कुराहट में अहं भूमिका निभाते हैं होंठ, इन्हीं होंठों को ध्यान से देखकर किसी भी स्त्री या पुरुष के स्वभाव को समझा जा सकता है। किसी भी व्यक्ति के होंठों को देखकर ये आसानी से बताया जा सकता है कि वह व्यवहार, आचार-विचार और कार्यक्षेत्र में कैसा होगा। होंठों को ध्यान से देखा जाए तो कुछ बातें आसानी से समझ में आ जाती हैं। जैसा कि आप जानते ही होंगे कि सभी लोगों के होंठ अलग-अलग प्रकार के होते हैं। अलग-अलग प्रकार के होंठों से ही उस व्यक्ति के व्यक्तित्त्व के बारे में जाना जा सकता है। तो आइए जाना जाय होंठों के आकार और बनावट के अनुसार उस व्यक्ति के स्वभाव की खासियतों को...

Click here to read in English…

गुलाबी होंठ- गुलाबी होंठों वाले व्यक्ति व्यवहार कुशल, उदार और बुद्धिमान होते हैं। ये इतने व्यवहार कुशल होते हैं कि अपने व्यवहार के बल पर सभी का मन मोह लेते हैं। यही कारण है कि इनके मित्रों की संख्या अधिक देखी गई है।

बड़े होंठ- कुछ लोगों के होंठ सामान्य स्थिति से अधिक बड़े दिखाई देते हैं या मुंह तुलानात्मक रूप से अधिक फैला दिखाई देता है। उनके बारे में कहा गया है कि ये लोग अच्छे खाने के शौकीन होते हैं। इन्हें तरह-तरह के व्यंजन बहुत पसंद होते हैं। हालांकि ऐसे लोग आवेशी भी होते हैं लेकिन इनका गुस्सा जल्दी ही दूर हो जाता है।
संकुचित होंठ- संकुचित होंठ यानी कि जो होंठ छोटे और पतले हों साथ ही बेरंग भी हों तो

वे संकुचित होंठ की श्रेणी में आते हैं। ऐसे होंठों वाले व्यक्ति के बारे में कहा गया है कि ऐसा व्यक्ति दिखावा-पसंद होता है। हालांकि ये अन्य लोगों पर अपना प्रभाव बनाने की चेष्टा करते रहते हैं।
रसिक होंठ- इस प्रकार के होठों के लक्षण के बारे में सामुद्रिक शास्त्र कें कहा गया है कि ये लाल रंग के चिकने व मृदुल होते हैं। ऐसे होठों से कलात्मक का भाव परिलक्षित होता है। ऐसे होंठ वाला व्यक्ति सुंदर, कला प्रिय और अच्छे स्वभाव का होता है। ये लोग समाज और घर-परिवार में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। कार्य क्षेत्र में उच्च शिखर तक जाना व जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करना इनका उद्देश्य होता है।

मोटे होंठ- जिस व्यक्ति के होंठ सामान्य से अधिक मोटे दिखाई देते हैं, वे क्रोधी स्वभाव के होते हैं। ये लोग बहुत आवेशी होते हैं। इन्हें प्यार भी जल्दी आता है और गुस्सा भी। यानी कि ये लोग भावना प्रधान और जिद्दी होते हैं। ये लोग छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा हो जाते हैं। कई बार इन्हें अपने क्रोध के कारण ही परेशानी में पड़ते देखा जा सकता है। स्त्रियों के लिए इस प्रकार के होठों को अधिक ठीक नहीं माना गया है क्योंकि इनकी जिद की वजह से गृहस्थ जीवन में बाधाएं बनी ही रहती हैं।

उभरे हुए होंठ- उभरे हुए यानी जिन लोगों के होंठ सामान्य स्थिति से अधिक उभरे हुए होते हैं, उनमें साहस की कमी होती है। ऐसे लोग किसी भी कठिन परिस्थिति को हल करने का रास्ता आसानी से खोज नहीं पाते हैं। कई बार इन्हीं छोटे मुद्दे में भी डरते हुए देखा जा सकता है।

अंदर की ओर धंसे हुए होंठ- जिस व्यक्ति के होंठ सामान्य स्थिति से अधिक अंदर की ओर धंसे हुए होते हैं उनके मन की बात समझना काफी मुश्किल होता है। यानी कि ये लोग रहस्यमय स्वभाव वाले होते हैं। हालांकि ऐसे लोग बहुत अच्छे योजनाकार हो सकते हैं लेकिन यहां भी ये अपने रहस्य को बरकरार रखते हुए अपनी योजना को गुप्त ही रखते हैं।

पं. हनुमान मिश्रा

Related Articles:

No comments:

Post a Comment