सूर्य का मीन राशि में प्रवेश और आप (मार्च 14, 2014)

ग्रहों का राजा ‘सूर्य’ मार्च 14, 2014 को मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। 14 अप्रैल 2014 तक सूर्य यहीं रहेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं पं. हनुमान मिश्रा जी से।

Transit of Sun In Pisces and its effect on all zodiac signs.

ग्रहों का राजा ‘सूर्य’ 14 मार्च 2014 को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहा है, जो 14 अप्रैल 2014 तक यहीं रहेगा। जिसका देश और दुनिया पर अधिक अनुकूल प्रभाव नहीं नजर आ रहा है। किसी धार्मिक व्यक्ति को लेकर चर्चा का बाज़ार गर्म हो सकता है। देश के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में शासको के लिर भी समय ठीक नहीं रहेगा। राजनैतिक उथल-पुथल भी देखने को मिल सकती है। किसी राजनैतिक मामले में अदालती दखल से स्थितियों में बदलाव संभव है। विद्वानों और बच्चों के लिए भी समय ठीक नहीं है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से किस राशि पर क्या प्रभाव पडेगा, आइए जानते हैं-

Please click here to read in English…

राशि परिवर्तन से विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव:

मेष राशि: मेष राशि वालों इस अवधि में आपको मेहनत करनी पड़ेगी और लगातार किया गया कड़ा परिश्रम आपको थका सकता है। ऐसे में आपको बुरी संगति से बचना चाहिए और वाहन इत्यादि सावधानी से चलाना चाहिए।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों का घरेलु जीवन सुखी रहेगा और बहु प्रतीक्षित इच्छाएं पूरी होंगी। भ्रमण व छोटी यात्राएं भाग्यशाली व सुखद रहेंगी। धन लाभ के समाचार मिलेंगे। पारिवारिक मित्रों और रिश्तेदारों से सामाजिक संबंध और अच्छे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के घरेलू जीवन में कुछ परशानियां रह सकती हैं। कुछ पारिवरिक समस्याएं भी रह सकती हैं। आर्थिक मामलों में सचेत रहना भी जरूरी होगा। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण ज़रूरी होगा।

कर्क राशि: इस अवधि में जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छोटी यात्राएं आपकी कड़ी मेहनत के कारण सफल होंगी। लेकिन घर-परिवार के लोगों व अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना ज़रूरी होगा।

सिंह राशि: सूर्य का मीन राशि में जाना आपके लिए बहुत अनुकूल नहीं है अत: आपको चाहिए कि क्षणिक उन्माद में कोई काम न करें। सोच विचार कर निर्णय लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाए रखें। पैसे कमाने का छोटा रास्ता न अपनाएं।

कन्या राशि: आपकी इच्छाएं व महत्वाकांक्षायें पूरी होंगी। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों और समझौतों से आपको लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिये समय अच्छा है। आमदनी में वृद्धि होगी। लम्बी यात्राएं सुखद व सफलदायक सिद्ध होगी।

तुला राशि: इस अवधि में आप बहुत क्रियाशील एवम् व्यस्त रहेंगे। व्यापार या नौकरी में सफलता और वरिष्ठों
का सहयोग मिलने के योग हैं। इस समय में आप अपनी सारी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा जायेंगे। यानी कि सब लिहाज से यह समय काफी संतोषप्रद रहेगा।

वृश्चिक राशि: इस अवधि में लम्बी यात्राएं अधिक फायदेमंद नहीं रहेंगी। हांलाकि उच्च पद प्रतिष्ठा वाले लोगों की कृपा आप पर रहेगी। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र औए आर्थिक मामलों के लिए भी समय अच्छा है। लेकिन माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना ज़रूरी होगा।

धनु राशि: धनु राशि वालों के सामने कुछ समस्यायें आ सकतीं हैं। संबंधियों से व्यवहार अच्छा रखें नहीं तो बेवजह झगड़े होंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अनैतिक कार्यों व सन्देहास्पद सौदों से बचें। महत्वपूर्ण कागजों पर दस्तखत करने से पहले अच्छी तरह जांच परख कर लें।

मकर राशि: मकर राशि वालों को अधिक मेहनत का कम फल मिलेगा। व्यवसायिक या व्यापार के साथी नुकसान करने का प्रयास करेंगे। आप तनावग्रस्त या अस्वस्थ्य भी रह सकते हैं। अत: 14 अप्रैल 2014 तक अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना ज़रूरी होगा।

कुम्भ राशि: कुम्भ राशि वालों पर सूर्य का वृश्चिक राशि में जाना शुभ प्रभाव डालेगा। इस अवधि में आप जो भी करेंगे उसमें सफल रहेंगें। सारी समस्याओं का समाधान होता रहेगा और आप सफलता पायेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पद, प्रतिष्ठा एवम् सम्मान की प्राप्ति होगी।

मीन राशि: मीन राशि वालों इस अवधि में आप जीवन का बड़े उत्साह और उल्लास से स्वागत करेंगे लेकिन प्रणय प्रेम संबंधों के लिये समय कम ठीक है। अचानक यात्रा की संभावना भी बन रही है।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment