मंगल का धनु राशि में गोचर - आपकी राशि पर प्रभाव

आज, यानि अक्टूबर 18, 2014, को मंगल ग्रह धनु राशि में गोचर करेगा। मंगल और धनु दोनों ही अग्नितत्त्व प्रवृत्ति के माने जाते हैं। इस गोचर के फलस्वरूप आपकी जीवन में परिवर्तन संभव हैं।आइये जानते हैं भिन्न - भिन्न राशियों पर मंगल के धनु राशि में जाने का प्रभाव पं. हनुमान मिश्रा द्वारा।

अक्टूबर 18, 2014, को मंगल धनु राशि में गोचर करेगा।

अक्टूबर 18, 2014, को मंगल ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेगा। कैसा रहेगा अग्नितत्त्व वाले ग्रह का अग्नितत्त्व वाली राशि में जाना? क्या होगा इसका देश, दुनिया और आपकी राशि पर असर? मंगल के इस गोचर के कारण देश दुनिया और आप पर क्या असर होगा?

Click here to read in English

FREE matrimony & marriage website

यद्यपि मंगल, गुरु का मित्र ग्रह है लेकिन तात्कालिक आधार पर यह "सम" परिणाम देने की स्थिति में रहेगा। क्योंकि मंगल अग्नितत्त्व वाला ग्रह है और यह धनु राशि में जा रहा है जो कि अग्नि तत्त्व वाली राशि है। अग्नितत्त्व वाले ग्रह के अग्नितत्त्व वाली राशि में जाने से जनाक्रोस सम्भव है। विशेषकर धार्मिक मामलों को लेकर विवाद सम्भव हैं। मंगल और बृहस्पति एक दूसरे से षड़ाष्टक रहेंगे अत: जनमानस के ज्ञान और बल के मध्य असामंजस्य रह सकता है। कुछ लोग जोश जोश में समझदारी से काम लेना भूल सकते हैं जबकि कुछ आवश्यकता से अधिक समझदारी दिखाते हुए कार्य करने से बचते नजर आएँगे।

मंगल की इस स्थिति का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा आइये जानते हैं: मंगल का गोचर धनु में

Related Articles:

No comments:

Post a Comment