नवंबर 2014 राशिफल - बनाएँ इस माह को और भी ख़ास

नवंबर महीने में सौम्य सर्द हवाएँ हमारे पूरे वातावरण को और भी सुहावना बना देती हैं। सूर्य की किरणें सौम्य होने के साथ ये इशारा करती हैं कि अब सर्दियों की शुरुआत होने ही वाली है। नवंबर राशिफल 2014 के माध्यम से आप अपने समय को और भी ज़्यादा अनुकूल बना पाएँगे। तो अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए पढ़िए नवंबर राशिफल 2014।

November horoscope 2014 agaya hai is mahine ki saari pareshaniyon ko door karne.

नोट: यह फलादेश आपकी चन्द्र राशि पर आधारित है। 



मेष: नवंबर राशिफल 2014


यदि इस महीने आप संयम और सावधानी से काम लेंगे तो बेहतर रहेगा। हालांकि भाग्य आपके साथ है, आप कर्त्तव्यनिष्ठ भी रहेंगे, लेकिन मान-सम्मान को लेकर बहुत ही सजग रहना होगा। यदि निजी जीवन में आ रही परेशानियों का निदान समझ नहीं आ रहा हो, तो किसी एक्सपर्ट से अथवा छोटे भाई आदि से विचार-विमर्श करना सही रहेगा। इस समय वाहन आदि सावधानी से चलाएँ और अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखें।

वृषभ: नवंबर राशिफल 2014


वैसे महीने की शुरुआत बेहतर नज़र आ रही है, लेकिन वाणी में आई कटुता काम बिगाड़ सकती है। अतः पारिवारिक शांति के लिए वाणी पर संयम ज़रूरी होगा। इस समय आर्थिक मामलों में भी सावधानी से काम लेने की ज़रूरत रहेगी। हालांकि सूर्य की अनुकूलता के कारण कुछ पुरा‌नी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपके विरोधी शांत रहेंगे और यदि आपने मेहनत की है और उच्चाधिकारियों का दिल जीत रखा है तो आप अपनी पदोन्नति की मिठाई दोस्तों को खिलाने के लिए तैयार रहें।

मिथुन: नवंबर राशिफल 2014 


क्रोध के भाव मन में अधिक मात्रा में आ रहें हैं, उन्हें नियंत्रित करने की ज़रूरत है। महीने के शुरुआती दिनों में आपको अपने मित्रों और भाइयों के साथ बेहतर सम्बन्ध रखने होंगे। प्रेम संबंधों के लिये भी यह समय अनुकूल नहीं है। छोटी यात्राओं से भी लाभ मिलता नज़र नहीं आ रहा है। हालांकि महीने का दूसरा भाग काफ़ी हद तक समस्याओं का समाधान करने वाला रहेगा। मेहनत करने पर आपको सफलता भी मिलेगी। नौकरी के हालात भी बेहतर होंगे।

कर्क: नवंबर राशिफल 2014 


महीने के पहले पक्ष में आपको अधिक अनुकूल परिणाम नहीं मिल पाएंगे। इस समय आपको आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखनी है। अप्रिय सम्भाषण से भी बचना है। हालाँकि परेशान न हों, मेहनत करें क्योंकि मेहनत के बाद संतोषजनक परिणाम मिल जाएंगे। जबकि महीने के दूसरे भाग में स्थितियाँ कुछ बेहतर होंगी, फ़िर भी सावधानी की आवश्यकता बनी रहेगी। वाहन आदि सावधानी से चलाएँ। 

सिंह: नवंबर राशिफल 2014 


महीने के पहले भाग में आपको कुछ अनुकूल परिणाम मिलते रहेंगे। फिर भी स्वास्थ्य का ख़याल रखना ज़रूरी होगा। घनिष्ट मित्रों और भाइयों से विवाद न करें। आत्मविश्वास बनाए रखें इससे परिस्थितियाँ नियंत्रण में रहेंगी, लेकिन महीने के दूसरे भाग में घरेलू समस्याएँ काफ़ी हद तक बढ़ सकती हैं। इस समय यथासंभव तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। इस समय वाहन आदि सावधानी से चलाएँ और किसी गलत कार्य में संलग्न न हों। 

कन्या: नवंबर राशिफल 2014 


महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत कम अनुकूल रह सकती है, लेकिन मेहनत करने पर अनुकूल परिणाम मिलते रहेंगे। इस समय कुछ पारिवारिक परेशानियाँ रह सकती हैं। इस समय आर्थिक मामलों में भी सावधानी ज़रूरी होगी। नेत्र विकार या मुख रोग भी संभावित है लेकिन महीने का दूसरा पक्ष आपकी समस्याओं को काफी हद तक दूर करने वाला रहेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी यात्रा के माध्यम से भी लाभ मिलने के योग हैं। 

तुला: नवंबर राशिफल 2014


इस महीने अनुकूल फल पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। शुरुआती दिनों में आपका स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है। आपके स्वभाव में उग्रता रह सकती है। अत: स्वास्थ्य और स्वभाव दोनों का ख़याल रखें। लाभ की संभावनाएँ कमज़ोर पड़ती नज़र आएंगी। फिर भी संयम और समझदारी से काम लेने पर काम बनते रहेंगे, लेकिन महीने के दूसरे भाग में आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। साथ ही आर्थिक मामलों लेकर सचेत रहना होगा। 

वृश्चिक: नवंबर राशिफल 2014


महीने की शुरुआत कुछ ख़र्चे साथ में लिए हुए रह सकती है। इस समय अपने काम को लेकर की गई दूर की यात्राएँ बहुत अनुकूल नहीं होंगी। इस समय कोई भी काम उन्मादी होकर नहीं करना है। वहीं महीने के दूसरे भाग में तुलनात्मक सुधार आने के योग हैं, लेकिन इस समय अधिक भाग-दौड़ करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का भी ख़याल रखें। इस समय किसी पर बेवजह गुस्सा करने से बचें। 

धनु: नवंबर राशिफल 2014 


इस महीने की शुरुआत आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाली है। इस समय की गई यात्राएँ लाभ दिलाने वाली रहेंगी। इस समय धार्मिक यात्राओं के भी योग बन रहे हैं। हालांकि कुछ कठिनाइयाँ संभव हैं, लेकिन थोड़ी मेहनत करने से काम बनते रहेंगे। न केवल काम बनेंगे बल्कि लाभ भी होगा। परन्तु महीने का दूसरा भाग ख़र्चों से भरा रह सकता है। इस समय बेवजह की यात्राओं से बचें साथ ही अपने स्वास्थ्य भी ख़याल रखें। 

मकर: नवंबर राशिफल 2014 


सामान्य तौर पर यह महीना आपके लिए अनुकूल है। हालांकि काम-धंधे में कुछ कठिनाइयाँ रह सकती हैं लेकिन धैर्य के साथ काम करते रहें तो सफल अवश्य होंगे। फिर भी अपने मान-सम्मान को लेकर थोड़ा सा सचेत रहना बेहतर रहेगा। महीने के दूसरे भाग में लाभ की स्थितियाँ सुदृढ़ होंगी। यात्राओं से भी आनंद और धन मिलने के योग हैं। इस समय आप कुछ व्यापारिक यात्राएँ भी कर सकते हैं।

कुम्भ: नवंबर राशिफल 2014 


इस महीने की शुरुआत मिली-जुली रह सकती है। यदि इस समय कोई व्यावसायिक यात्रा कर रहे हैं तो एक बार उससे होने वाले फ़ायदे और नुकसान के बारे में पुनः जाँच कर लें। इस समय अपने निजी जीवन पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत रहेगी। इस समय माता-पिता के स्वास्थ्य का ख़याल रखना ज़रूरी होगा। वहीं महीने के दूसरे भाग में समय अनुकूल होगा। आर्थिक समस्याएँ दूर होंगी और काम बनने लगेंगे। 

मीन: नवंबर राशिफल 2014 


हालांकि महीने की शुरुआत में सूर्य अनुकूल नहीं है, अत: कुछ कठिनाइयाँ रह सकती हैं लेकिन भाग्येश मंगल की अनुकूलता कामों में सफलता दिलाएगी। आपकी ऊर्जा व उत्साह भी आपको आगे बढ़ाने में सहायक होंगे। लेकिन अचानक आने वाली परेशानियों से सजग रहें। महीने के दूसरे पक्ष में परेशानियाँ आपसे दूर रहेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। 

आशा है, इस राशिफल के माध्यम से आप अपने अच्छे और बुरे समय को जानकर, उस समय उचित व्यवहार कर अपने नवंबर माह को शुभ बनाएँगे।



आज के पर्व!


आज की स्टॉक-मार्किट प्रेडिक्शन्स जानने के लिए  यहाँ क्लिक करें: सेंसेक्स-निफ़्टी प्रेडिक्शन्स

आज ‘कल्पादि श्राद्ध’ है। आज का दिन अपने पूर्वजों का श्राद्ध करने के लिए अत्यंत ख़ास है।

आज ‘छठ पूजा का चौथा दिन’ है। आज के दिन लोग उगते सूरज से शुभता प्राप्त करने हेतु उषा अर्घ्य तथा सूर्योदय अर्घ्य जैसे रिवाज़ करते हैं।

आपका दिन मंगलमय हो!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment