शनि अस्त - आपकी राशि पर प्रभाव

नवंबर 1, 2014 को शनि तुला राशि में अस्त होगा। न्याय के देवता शनि आपके जीवन में कुछ न कुछ बदलाव लाएंगे। जानिए पं. हनुमान मिश्रा द्वारा शनि के तुला राशि में अस्त होने से आपकी राशि पर होने वाले प्रभाव।

 नवंबर 1, 2014 को शनि तुला राशि में अस्त हो रहा है।

शनि ग्रह को न्यायधीश की संज्ञा दी गई है, इसके उदय, अस्त व राशि परिवर्तन का गहरा प्रभाव होता है। 1 नवम्बर, 2014 को शनि तुला राशि में अस्त हो रहा है। इसी अवस्था में यह अगले दिन, यानि की 2 नवम्बर, 2014 को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएगा। शनि की यह स्थिति 5 दिसंबर, 2014 तक रहने वाली है। कुछ पंचांगों के अनुसार शनि 7 दिसंबर, 2014 तक अस्त रहेंगे। 


FREE matrimony & marriage website

ऐसी घटना यदा कदा ही होती है जब शनि अस्त होकर राशि परिवर्तन करता है। शनि की यह स्थिति न्यायव्यवस्था के लिए अनुकूल नहीं है। यह किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा का सूचक भी हो सकता है। शनि के अस्त होने से मौसम की शीतलता बढ़ जाएगी, प्राकृतिक आपदाओं का भय उत्पन्न होगा, विशेषकर ये आपदाएँ जल या वायु के माध्यम से हो सकती है। तूफान, ओला बृष्टि, बाढ़ आदि के कारण जन-धन की हानि हो सकती है। हालांकि कुछ मामलों और कुछ लोगों के लिए शनि की यह स्थिति लाभकारी भी हो सकती है। 

आप पर शनि के तुला में अस्त होने का क्या असर होने वाला है? आइये जानते हैं आपकी राशि के बारे में: शनि अस्त


आने वाले पर्व


कल अक्षय नवमी है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन से सतयुग प्रारम्भ होता है।

कल कुष्मांडा नवमी भी है। इस दिन पूजा करने से व्यक्ति से सारे दुःख दूर हो जाते हैं।

कल वर्ल्ड वेगन डे है। इस दिन सारे शाकाहारी लोग एकत्रित होकर पशुओं के अधिकारों को मनाते हैं।

कल आल सेंटस डे है। यह दिन कैथोलिक चर्च द्वारा मनाया जाता है जिसमें सब जाने अनजाने संतो को सम्मानित किया जाता है।

कल राज्योत्सव डे है। इस दिन दक्षिण भारत के कन्नड़ बोलने वाले लोगों को विलय करके कर्नाटक का राज्य बनाया गया।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment