चैत्र नवरात्रि अष्टमी आज, जानें मुहूर्त

आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के साथ-साथ विषु, पुथांडू, पहेला  बैशाख और बोहाग बिहू भी हैं। आइये इस दिन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Chaitra Navratri ki Ashtami aaj.



चैत्र नवरात्रि 2016 अष्टमी पंचांग


अष्टमी तिथि: 21:43:16 (अप्रैल 13) - 21:31:16 (अप्रैल 14)

नोट: उपरोक्त समय दिल्ली के लिए दिया गया है। अपने शहर का मुहूर्त जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: एस्ट्रोसेज दैनिक पंचांग

देवी महागौरी की चार भुजाएँ हैं, वह बैल की सवारी करती हैं। उनके दाहिने एक हाथ में त्रिशूल है और दूसरे से वे अभय मुद्रा में हैं। दोनों बाएँ हाथों में क्रमशः डमरू और वर मुद्रा हैं। इस दिन 9 कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें भोजन और प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। उन नौ कन्याओं को माँ दुर्गा के नौ रूपों के समान समझा जाता है। इस प्रकार अष्टमी पूजा सम्पन्न की जाती है। महागौरी के बारे में ज़्यादा जानने के लिये यहाँ क्लिक करें: महागौरी

इस दिन मनाये जाने वाले अन्य त्यौहारों के बारे में भी हम आपको बताना चाहेंगे:

विषु


विषु को केरल में नये साल के तौर पर मनाया जाता है। यह मलयालम महीने मेष का पहला दिन होता है। इस दिन घरों में विषुकानी (जो सुपारी, पान के पत्ते, सिंदूर चावल, इमली, पवित्र ग्रंथ और एक पवित्र कपड़े की सामग्री होती है) तैयार की जाती है। 

पुथांडू


14 अप्रैल को तमिल का नया साल भी मनाया जाता है। यह मान्यता है कि इस दिन भगवान ब्रहृमा ने दुनिया बनायी थी। इस दिन पुथांडू वाज़थूकाल कहकर लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं और घर के बाहर कोलाम बनाते हैं। इस त्यौहार को कृषि की समृद्धि के तौर पर भी भारत के ज़्यादातर भागों में मनाया जाता है।

बोहाग बिहू


इस दिन असम में नया साल मनाया जाता है। इसको मनाने का सिलसिला एक दिन पहले भोगाली बिहू के साथ शुरू हो जाता है जो जानवरों को समर्पित है। बोहाग बिहू को रोंगाली बिहू भी कहते हैं और यह (गोरू बिहू, बोहाग बिहू और रोंगाली बिहू के तौर पर) तीन दिन तक मनाया जाता है।

पहेला बैशाख

बंगाली कलैंडर के अनुसार इस दिन बंगाली नव वर्ष होता है। यह भारत में बंगाल, त्रिपुरा और असम के साथ-साथ बांग्लादेश में भी प्रचलित है। पोहेला का मतलब पहला जबकि बोईशाख का मतलब बंगाल कलैंडर के अनुसार पहला महीना है।

हम आशा करते हैं कि उपरोक्त जानकारी आपको मदद करेगी। आपकी नवरात्रि मंगललय हो।

आज का पर्व!


आज अंबेडकर जयंती भी है।

आईपीएल के बारे में हमारी भविष्यवाणी जानें: गुजरात लायंस Vs राइजिंग पुणे सुपरज्वाइंट्स

आपका दिन शुभ हो!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment