चैत्र नवरात्रि षष्ठी तिथि आज, जानें मुहूर्त

अप्रैल 2016 की 12 तारीख को चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है। यह दिन माँ कात्यायनी को समर्पित है। आइए इस दिन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Chaitra Navratri ki Shashthi tithi aaj.



चैत्र नवरात्रि 2016: षष्ठी पंचांग


षष्ठी तिथि: 11 अप्रैल की रात 00:04:49 से 12 अप्रैल रात 10:42:58

नोट: उपरोक्त समय दिल्ली के लिए दिया गया है। अपने शहर का मुहूर्त जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: एस्ट्रोसेज दैनिक पंचांग

देवी कात्यायनी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: माँ कात्यायनी

माँ कात्यायनी का स्वरूप


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवी कात्यायनी ने कात्यायन ऋषि को जन्म दिया था, इसलिए उनका नाम कात्यायनी पड़ा। कई जगह यह भी संदर्भ मिलता है कि वे देवी शक्ति की अवतार हैं और कात्यायन ऋषि ने सबसे पहले उनकी उपासना की, इसलिए उनका नाम कात्यायनी पड़ा। देवी पार्वती ने यह रूप महिषासुर नामक राक्षस को मारने के लिए धारण किया था। माता का यह रूप काफ़ी हिंसक माना गया है, इसलिए माँ कात्यायनी को युदध की देवी भी कहा जाता है। माँ कात्यायनी शेर की सवारी करती हैं। इनकी चार भुजाएँ हैं, बाएँ दो हाथों में कमल और तलवार है, जबकि दाहिने दो हाथों में वर एवं अभय मुद्रा धारण की हुईं हैं। देवी लाल वस्त्र में सुशोभित हो रही हैं।

स्कंद षष्ठी


इसी दिन यानि 12 अप्रैल 2016 को ही तमिल महीने का पखवाड़ा मनाया जाता है जिसे स्कंद षष्ठी कहा जाता है। यह दिन भगवान शिव के द्वितीय पुत्र कार्तिकेय को समर्पित है, जिन्होंने राक्षसी ताड़का का वध किया था। परंपरा के अनुसार इस दिन लोग काँवड़ लेने जाते हैं।

चैती छठ/यमुना छठ


इसी तिथि को यमुना छठ और चैती छठ भी मनाई जाती है। यह हिन्दुओं का त्योहार है। इस दिन यमुना जी की जयंती मनाई जाती है। यह त्योहार चैत्र नवरात्रि की षष्ठी को ही मनाया जाता है। इस त्योहार की उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश में ज़्यादा मान्यता है।

यमुना चैती की पूजा का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है।

अभिजित मुहूर्त
11:56:30 to 12:47:38


उपरोक्त जानकारियों के साथ हम उम्मीद करते हैं कि नवरात्रि का छठा दिन आपके लिए ख़ास होगा और देवी कात्यायनी की कृपा आपके परिवार के ऊपर बरसेगी।

चैत्र नवरात्रि की षष्ठी की ढेरों शुभकामनाएँ


आज के दिन विशेष    


आज आईपीएल का 9वाँ मैच है जो रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरू में खेला जाएगा। विजेता टीम के बारे में जानने के लिये यहाँ क्लिक करें: आरसीबी और एसआरएच की ज्योतिष भविश्यवाणी

आपका दिन शुभ हो!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment