रामनवमी और चैत्र नवरात्रि महानवमी आज, जानें मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन यानि 15 अप्रैल 2016 को महानवमी भी मनाई जाएगी। इसी दिन राम नवमी भी मनाई जाती है, क्योंकि इसी दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। राम नवमी और पूजा के मुहूर्त के बारे में विस्तार से जानें।

Aaj Ram Navami or chaitra navratri donon hain



चैत्र नवरात्रि 2016 महा नवमी पंचांग


नवमी तिथि: 21:31:17 (अप्रैल 14) - 22:05:14 (अप्रैल 15)

राम नवमी पूजा का मुहूर्त

11:05 से 01:37 (मध्याह्न के दौरान)

नोट: उपरोक्त समय दिल्ली के लिए दिया गया है। अपने शहर का मुहूर्त जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: एस्ट्रोसेज दैनिक पंचांग

महा नवमी के दौरान माँ सिद्धिदात्रि की पूजा की जाती है। उनकी चार भुजाएँ हैं। उनके दाहिने हाथों में गदा और चक्र हैं और बायें दोनों हाथों में क्रमश: कमल और शंख हैं। उनका आसन कमल का फूल है। इनको सिद्धिदात्रि भी कहा जाता है, क्योंकि भगवान शिव ने इनसे सारी सिद्धियाँ प्राप्त की थीं। इस दिन लोग कन्या पूजन करते हैं। माँ सिद्धिरात्रि के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करें: देवी सिद्धिरात्रि

16 अप्रैल 2016 को विजया दशमी है। इस दिन सुबह 05:58 के बाद पारणा शुरू होगा।

हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष के दौरान राम के जन्मदिन के रूप में राम नवमी मनायी जाती है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान राम का भजन करते हैं। कहते हैं कि इस दिन से तुलसीदास ने रामचरितमानस का लेखन शुरू किया था।

चैत्र नवरात्रि के ख़त्म होने के साथ-साथ बिहू त्यौहार भी ख़त्म होगा। हम आशा करते हैं कि इस राम नवमी पर माता सिद्धिरात्रि से आपको ढेर सारी शुभकामनाएँ मिलें।

आईपीएल के बारे में हमारी भविष्यवाणी जानें: आज दिल्ली डेयरडेविल्स और किग्स इलेवन पंजाब का मुक़ाबला होगा।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment