हरतालिका तीज कल

जानें प्रातः काल मुहूर्त, पूजा विधि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ। हरतालिका तीज भारत का प्राचीन त्यौहार है।

Hartalika Teej ka tyohar mahilaon ke liye hota hai aur is din vey apne pati ki lambi aayu ke liye prarthana karti hain.



  • प्रातः काल पूजा मुहूर्त: 06:01 से 08:32 IST
  • प्रदोष काल पूजा मुहूर्त: 18:38 से 20:55 IST

नोट: ऊपर दिया गया मुहूर्त नई दिल्ली, भारत के लिए है। अपने शहर का मुहूर्त जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: आपके शहर का दो घटि मुहूर्त


हरतालिका तीज व्रत की पूजा विधि 


हरतालिका तीज व्रत के उपलक्ष्य में स्त्रियाँ एक दूसरे के हाथों में मेहंदी लगाती हैं और सोलह श्रृंगार कर नाचती गाती हैं। घरों में कई तरह के पकवान बनाएँ जाते हैं। आइए अब जानते हैं हरतालिका तीज पूजा विधि:

  1. प्रातः जल्दी उठ कर सिर धो कर नहाएँ। 
  2. नहाने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। 
  3. पूरे दिन का निर्जला व्रत रखें। 
  4. शाम को माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करें। 
  5. माता पार्वती को श्रृंगार का समान चढ़ाएँ जैसे कि साड़ी, काजल, कुमकुम, हल्दी और फ़ूल आदि। 
  6. भगवान शिव को धोती और अंगोछा चढ़ाएँ। 
  7. पूजा के बाद श्रृंगार का समान किसी विवाहित विदुषी को और धोती-अंगोछा किसी विद्वान को दे दें। 
  8. तेरह प्रकार की मिठाइयाँ अपनी सास को दें और उनका आशीर्वाद लें। 
  9. तीज व्रत की कथा सुनें और सूर्यास्त के बाद अपना व्रत खोलें। 


कहा जाता है कि इस व्रत को रखने से स्त्रियों की सारी इच्छाएँ पूरी हो जाती हैं।

हरतालिका तीज की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment