सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर : सभी राशियों पर प्रभाव


ग्रहों के राजा सूर्य ने 16 नवम्बर को अपनी नीच राशि का तुला का त्याग किया है और वॄश्चिक राशि में चले गए हैं। वह 15 दिसम्बर 2012 तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य के नीच राशि से हटने से सत्ता पच्छ पर होने वाले हमलों में धीरे-धीरे करके कुछ कमी आ सकती है अथवा सरकारी कामों में आ रहे व्यवधानों में धीरे-धीरे करके कुछ कमी आ सकती है। जिनके लिए सूर्य अनुकूल ग्रह है उनके लिए यद शुभ समाचार है लेकिन जिनके लिए सूर्य हानिकारक होता है उनके लिए कुछ परेशानियां भी ला सकता है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से किस राशि पर क्या प्रभाव पडेगा, आइए जानते हैं-

राशि परिवर्तन से विभिन्न राशियों पर पडने वाला प्रभाव:


मेष राशि :

मेष राशि वालों के सामने कुछ समस्यायें आ सकतीं हैं। संबंधियों से व्यवहार अच्छा रखें नहीं तो बेवजह झगड़े होंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अनैतिक कार्यों व सन्देहास्पद सौदों से बचें। महत्वपूर्ण कागजों पर दस्तखत करने से पहले अच्छी तरह जांच परख कर लें।


वृषभ राशि:

वृष राशि वालों को अधिक मेहनत का कम फल मिलेगा। व्यवसायिक या व्यापार के साथी नुकसान करने का प्रयास करेंगे। आप तनावग्रस्त या अस्वस्थ्य भी रह सकते हैं। अत: 15 दिसम्बर 2012 तक अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि वालों पर सूर्य का वृश्चिक राशि में जाना शुभ प्रभाव डालेगा। इस अवधि में आप जो भी करेंगे उसमें सफल रहेंगें। सारी समस्याओं का समाधान होता रहेगा और आप सफलता पायेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पद, प्रतिष्ठा एवम् सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि:

कर्क राशि वालों! इस अवधि में आप जीवन का बड़े उत्साह और उल्लास से स्वागत करेंगे लेकिन प्रणय प्रेम संबंधों के लिये समय कम ठीक है। अचानक यात्रा की संभावना भी बन रही है।

सिंह राशि:

सिंह राशि वालो इस अवधि में आपको मेहनत करनी पड़ेगी और लगातार किया गया कड़ा परिश्रम आपको थका सकता है। ऐसे में आपको बुरी संगति से बचना चाहिए और वाहन इत्यादि सावधानी से चलाना चाहिए।

कन्या राशि:

कन्या राशि वालो का घरेलु जीवन में सुखी रहेगा और बहु प्रतीक्षित इच्छाएं पूरी होगी। भ्रमण व छोटी यात्राएं भाग्यशाली व सुखद रहेंगी। धन लाभ के समाचार मिलेंगे। पारिवारिक मित्रों और रिश्तेदारों से सामाजिक संबंध और अच्छे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि:

तुला राशि वालों के घरेलू जीवन में कुछ परशानियां रह सकती हैं। कुछ पारिवरिक समस्याएं भी रह सकती हैं। आर्थिक मामलों में सचेत रहना भी जरूरी होगा। व्यर्थ के खर्चों पर नियत्रण जरूरी होगा।

वृश्चिक राशि:

इस अवधि में जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढा रहेगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि। छोटी यात्राएं आपकी कड़ी मेहनत के कारण सफल होंगी। लेकिन घर-परिवार के लोगों व अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

धनु राशि:

सूर्य का वृश्चिक राशि में जाना आपके लिए बहुत अनुकूल नहीं है अत: आपको चाहिए कि क्षणिक उन्माद में कोई काम न करें। सोच विचार कर निर्णय लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाए रखें। पैसे कमाने का छोटा राश्ता न अपनाएं।

मकर राशि:

आपकी इच्छाएं व महत्वाकांक्षायें पूरी होंगी। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों और समझौतों से आपको लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिये समय अच्छा है। आमदनी में वृद्धि होगी। लम्बी यात्राएं सुखद व सफलदायक सिद्ध होगी।

कुम्भ राशि:

इस अवधि में आप बहुत क्रियाशील एवम् व्यस्त रहेंगे। व्यापार या नौकरी में सफलता और वरिष्ठों का सहयोग मिलने के योग हैं। इस समय में आप अपनी सारी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा जायेंगे। यानी कि सब लिहाज से यह समय काफी संतोषप्रद रहेगा।

मीन राशि:

इस अवधि में लम्बी यात्राएं अधिक फायदेमंद नहीं रहेंगी। हांलाकि उच्च पद प्रतिष्ठा वाले लोगों की कृपा आप पर रहेगी। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र औए आर्थिक मामलों के लिए भी समय अच्छा है। लेकिन माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment